Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • ऐतिहासिक नगर
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल

कामाख्या शक्तिपीठ (Kamakhya Shakti Peeth) की महिमा सबसे निराली है

admin 30 April 2021
Kamakhya Shakti Peeth_Guwahati capital of Assam
Spread the love

अजय सिंह चौहान || कामाख्या शक्तिपीठ मंदिर (Kamakhya Shakti Peeth) असम राज्य की राजधानी गुवाहाटी के पश्चिम में लगभग 8 किलोमीटर दूर ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) के किनारे नीलाचल नामक पर्वत पर स्थित है। माता सती के शक्तिपीठों में यह सबसे महत्वपूर्ण पीठ के रूप में माना जाता है। इसके ‘कामाख्या’ शक्तिपीठ के नाम के विषय में कहा जाता है कि संस्कृत भाषा में प्रेम को ‘काम’ कहा जाता है, और शायद इसी से इस शक्तिपीठ का कामाख्या नाम पड़ा है।

मान्यता है कि इस स्थान पर (Kamakhya Shakti Peeth) माता सती का योनि भाग गिरा था, उसी से कामाख्या नामक महापीठ की उत्पत्ति हुई थी। यह भी माना जाता है कि देवी का योनि भाग होने की वजह से यहां माता आज भी हर साल रजस्वला होती हैं। इसी प्रकार के अन्य अनेक चमत्कारी तथ्यों और मान्यताओं से भरपूर है कामाख्या शक्तिपीठ से संबंधित जानकारी।

सबसे पहले तो बता दें कि इस मंदिर के गर्भगृह में मूख्य रूप से देवी की कोई मूर्ति नहीं है, बल्कि मूर्ति के स्थान पर यहां देवी के योनि भाग की ही पूजा की जाती है। मंदिर के गर्भगृह में एक कुंड-सा आकार है, जिसमें सदैव पानी भरा रहता है। यह कुंड हमेशा फूल-पत्तियों से ढका रहता है।

कामाख्या मंदिर (Kamakhya Shakti Peeth) को लेकर एक और कथा चर्चित है। इस कथा के अनुसार कहा जाता है कि यही वह स्थान है जहां पर ही शिव और पार्वती के बीच प्रेम की शुरुआत हुई थी, इसलिए यह स्थान सती और शिव के मिलन का गुप्त स्थान है।

कामाख्या देवी को ‘बहते रक्त की देवी’ भी कहा जाता है। इसके पीछे मान्यता यह है कि यह देवी का एकमात्र ऐसा स्वरूप है जो नियमानुसार प्रतिवर्ष रजस्वला होती है। यह सुनकर अधिकतर लोगों को अटपटा लग सकता है लेकिन कामाख्या देवी (Kamakhya Shakti Peeth) के भक्तों का मानना है कि हर साल जून के महीने में कामाख्या देवी रजस्वला होती हैं और उनके बहते रक्त से ब्रह्मपुत्र नदी का रंग लाल हो जाता है।

इस दौरान तीन दिनों तक यह मंदिर बंद हो जाता है और यहां मंदिर के आसपास अम्बूवाची नामक उत्सव मनाया जाता है जिसमें पश्चिम बंगाल समेत तिब्बत, बांग्लादेश, नेपाल अफ्रीका और अन्य विदेशी से सैलानियों के साथ तांत्रिक, अघोरी साधु और पुजारी इस मेले में शामिल होने आते हैं।

हालांकि देवी के रजस्वला होने की बात पूरी तरह आस्था से जुड़ी हुई मानी जा सकती है। जबकि इस आस्था से परे सोचने वाले बहुत से लोगों का कहना है कि पर्व के दौरान ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) में सिंदूर की कुछ मात्रा डाली जाती है, जिसकी वजह से नदी का पानी लाल हो जाता है। जबकि कुछ लोगों का यह कहना है कि पशु बलि के दौरान उनके बहते हुए खून से इस नदी का पानी लाल हो जाता है।

कहा जाता है कि तंत्र साधनाओं में रजस्वला स्त्री और उसके रक्त का विशेष महत्व होता है इसलिए यह पर्व या कामाख्या देवी के रजस्वला होने का यह समय तंत्र साधकों और अघोरियों के लिए सुनहरा अवसर होता है।

About The Author

admin

See author's posts

6,378

Post navigation

Previous: Trimbakeshwar Jyotirling – यहाँ आज भी पांडवो द्वारा चढ़ाया गया मुकुट पहनते हैं भगवन शिव
Next: कामाख्या शक्तिपीठ मंदिर के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

Related Stories

Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025
MARGHAT WALE HANUMAN MANDIR ka prachin itihas
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

मरघट वाले हनुमान मंदिर का पौराणिक, प्राचीन और मुग़लकालीन इतिहास

admin 19 September 2025

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093059
Total views : 170780

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.