Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • श्रद्धा-भक्ति

कामाख्या शक्तिपीठ मंदिर के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

admin 30 April 2021
Kamakhya Devi Shakti Peeth_Guwahati capital of Assam
Spread the love

अजय सिंह चौहान ॥ कामख्या माता का शक्तिपीठ मंदिर (Kamakhya Shakti Peeth Temple) ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) के किनारे बसे गुवाहाटी शहर के पश्चिम में निलाचल पर्वत पर स्थित है। यह पवित्र स्थान राज्य के प्राचीनतम धर्मस्थलों और मंदिरों में सबसे प्रमुख माना जाता है। मान्यता है कि इस स्थान पर माता सती का योनि भाग गिरा था, उसी से कामाख्या नामक इस महापीठ की उत्पत्ति हुई थी। यह भी मान्यता है कि देवी का योनि भाग होने की वजह से यहां माता आज भी हर वर्ष रजस्वला होती हैं।

कामख्या माता के इस शक्तिपीठ (Kamakhya Shakti Peeth Temple) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस मंदिर के गर्भगृह में देवी की कोई मूर्ति नहीं है बल्कि एक कुंड-सा आकार है, जिसमें सदैव पानी भरा रहता है। यह कुंड ही योनि भाग के रूप में पूजा जाता है जो हमेशा फूल-पत्तियों से ढका रहता है।

 

कामाख्या मंदिर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) बीचोंबीच भस्मांचल नामक एक प्राकृतिक टापू पर उमानंद भैरव या अघौरी शिव का मंदिर है जो इस शक्तिपीठ के भैरव माने जाते हैं। उस भस्मांचल टापू पर पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कामाख्या देवी के दर्शनों से पहले उमानंद भैरव के दर्शन अवश्य करना चाहिए। उमानंद को शिव का अवतार कहा जाता है। कहा जाता है कि यह वही जगह है जहां देवी सती के वियोग में शिव ने एकांतवास लिया था। कहा जाता है कि उमानंद ने क्रोध में आकर इसी टापू पर कामदेव को भस्म कर दिया था। तभी से इस टापू का नाम भस्मांचल पड़ा है।

भस्मांचल नामक इस टापू पर अनेकों महिला एवं पुरूष तांत्रिकों, अघोरी साधुओं और पुजारियों को वाम साधना में लीन देखा जा सकता है। कहा जाता है कि दुनियाभर के वाम साधक यहां साधना करने के लिए एक बार जरूर आते हैं। इस स्थान को तंत्र की उत्पत्ति और तंत्र के अंत का स्थान भी कहा जाता है। रात के समय इस टापू का माहौल भयानक और डरावना हो जाता है इसलिए अंधेरा होने से पहले ही आम श्रद्धालु यहां से निकल जाते हैं।

इसके अलावा यहां इस मंदिर में पशु बलि की परंपर भी प्राचीनकाल से चली आ रही है। जिसके लिए बकरा, भैंसा, कबूतर, मछली आदि की बलि दी जाती है, लेकिन मादा पशु की बलि नहीं दी जाती। इसके अलावा यहां लौकी और कद्दू भी बलि के तौर पर चढ़ाया जाता है।

माना जाता है कि मछन्दरनाथ, गोरखनाथ, ईस्माइलजोगी और लोनाचमारी जैसे कई तंत्र साधक इस जगह पर साधना करने आते थे और यहीं से उन्होंने अपनी साधना पूर्ण की थी।

कामख्या मंदिर (Kamakhya Temple) एक अनूठी संरचनात्मक शैली में बना हुआ है। दूर से देखने पर मंदिर की आकृति मधुमक्खी के छत्ते के आकार में बनी दिखती है। यह मंदिर तीन भागों में बना हुआ है, जिसमें तीनों ही अलग-अलग मंदिर हैं। इनमें से एक मुख्य मंदिर है जबकि दो अन्य भागों में अन्य देवताओं की मूर्तियां हैं। इतिहासकारों के अनुसार मंदिर की यह इमारत मध्ययुगीन शैली की संरचनाओं में से मिलती-जुलती है।

मंदिर संरचना की बात करें तो इस मंदिर का मुख्य गर्भगृह एक गुफानुमा छोटे कमरे जैसा और हल्के अंधेरे में डूबा हुआ रहता है। इसमें नार्थ-इस्ट निर्माण शैली की विशेषता स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है। मंदिर के अंदर और बाहर की सभी दिवारों पर कई देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी हुई हैं।

इतिहासकारों के अनुसार इस मंदिर की प्राचीन इमारत को 15वीं शताब्दी के शुरूआत के समय में हुसैन शाह नामक एक आक्रमणकारी ने बुरी तरह से तोड़-फोड़ करके इसका नामोनिशान मिटा दिया था और मंदिर का कीमती सामान लूट कर इस स्थान को लगभग मिट्टी में मिला दिया था। जबकि, 1515 से 1540 इसवी में कूच राजवंश की रियासत के राजा विश्वसिंह के शासनकाल में इस मंदिर का आंशिक जिर्णोद्धार करके एक बार फिर से पूजा-पाठ के लायक बना दिया था।

राजा विश्वसिंह की मृत्यु के बाद उनके पुत्र नरनारायण ने अपने शासनकाल सन 1540 से 1587 इसवीं के दौरान इस मंदिर का पुनर्निमाण करवाया जो 1565 इसवीं में बनकर तैयार हुआ।

इतिहासकारों का मानना है कि इस मंदिर का पुनर्निमाण ठीक उसी स्थान पर किया गया है। इसके अलावा इसमें उपयोग की गई अधिकतम सामग्री को भी उसी नष्ट किये गये प्राचीन मंदिर के अवशेषों को इकट्ठा करके ही किया गया है।

कामाख्या देवी (Kamakhya Shakti Peeth) का यह शक्तिपीठ मंदिर ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) के किनारे बसे गुवाहाटी शहर में स्थित है। गुवाहाटी असम राज्य की राजधानी और नार्थ-इस्ट का सबसे बड़ा और व्यस्त शहर भी है। यहां जाने के लिए सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से मार्च का माना जा सकता है। इसके अलावा यह भी ध्यान रहे कि बारिश के मौसम में यहां जाना बेकार हो सकता है। क्योंकि जून से सितंबर के बीच होने वाली यहां की मानसून की जोरदार बारिश से रंग में भंग हो सकता है।

खासकर इस मंदिर (Kamakhya Shakti Peeth) का दौरा करने का सबसे अच्छा समय दुर्गा पूजा के दौरान सितंबर-अक्टूबर के महीनों के बीच का कहा जा सकता है। वैसे इसके अलावा भी कुछ विशेष अवसरों के दौरान तो यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

गुवाहाटी देश के लगभग हर भाग से रेल, सड़क और हवाई यात्रा से जुड़ा हुआ है। इसलिए यहां जाने में कोई समस्या नहीं होती। कामाख्या मंदिर (Kamakhya Shakti Peeth) गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से मात्र 6 किलोमीटर दूर है। यह नार्थइस्ट क्ष्ओत्र का सबसे बड़ा और व्यस्त स्टेशन है, इसलिए यहां के लिए देश के लगभग हर भाग से प्रतिदिन के लिए रेल की सुविधा मिल जाती है। सड़क के रास्ते जाने के लिए भी यहां की बस सेवा में कोई समस्या नहीं है। इसके अलावा गुवाहाटी में ही एयरपोर्ट भी है, जहां नियमित उड़ाने की सुविधा है।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: कामाख्या शक्तिपीठ (Kamakhya Shakti Peeth) की महिमा सबसे निराली है
Next: आज भी रहस्य बना हुआ है तारा तारिणी शक्तिपीठ मंदिर | Taratarini Shaktipeeth Temple

Related Stories

Bhavishya Malika
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

admin 31 March 2026
Relationship between the Ramayana and the Vedas
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

admin 27 March 2026
Happy Sanatani New Year on 19th March 2026
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

admin 19 March 2026

Trending News

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 1
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 2
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 3
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 4
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • what nonsense is this - let them sayकभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

Recent Posts

  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.