Wednesday, May 13, 2026
Google search engine
Homeमीडियाफिल्म जगतपुष्पा 2 की रिलीज़ होने की घोषणा

पुष्पा 2 की रिलीज़ होने की घोषणा

आलू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा द राइज” (Pushpa 2 release date in Hindi) की बड़ी सफलता के बाद अब इसके “पुष्पा 2: द रूल” के नाम से आने वाले अगले भाग की रिलीज़ होने की तारीख भी तय की जा चुकी है और साथ ही इसके “पोस्टर” को भी जारी कर दिया गया है। दरअसल, यह फिल्म 2021 में बानी पुष्पा: द राइज़ का अगला भाग है जिसे पुष्पा 2ः द रूल नाम दिया गया है।

“पुष्पा 2: द रूल” (Pushpa 2 release date in Hindi) के लेखक और निर्देशक सुकुमार ने कहा है कि यह फिल्म भी दुनियाभर में धमाल मचाने वाली है। इसके निर्माता नवीन येर्नेनी और वाई. रवि शंकर हैं।

मई 2021 में ही इसके निर्माताओं ने घोषणा कर दी थी की यह फिल्म दो भागों में बनने जा रही है और यह भी बताया था कि इसका दूसरा भाग 2022 में आ जाएगा लेकिन इसमें थोड़ा अधिक समय इसलिए लग गया क्योंकि इसके कई सारे भाग जिनको की हमने पहले भाग के साथ ही फिल्मा लिया था, लेकिन हमने अब इसकी कहानी में कुछ बदलाव किया है इसीलिए उन्हें फिर से फिल्माया गया है।

Pushpa 2: The Rule Release date: When is Pushpa 2 going to release?
अल्लू अर्जुन के साथ प्रमुख अभिनेत्रियों में रश्मिका मंदाना और साई पल्लवी भी नज़र आने वाली हैं। इनमें से रश्मिका मंदाना तो पहले भाग में भी प्रमुख अभिनेत्री रह चुकी है।

फिल्म “पुष्पा द राइज” के पहले भाग में हमने देखा था की नायक पुष्पा अपने आपको अन्य माफ़िया जगत के बीच किस प्रकार से स्थापित करता है यानी अपनी जगह बनाता है। इसीलिए उस फिल्म का नाम “पुष्पा द राइज” रखा गया था। और अब हम इसके दूसरे भाग यानी “पुष्पा 2: द रूल” (Pushpa 2 release date in Hindi) में देखने वाले हैं कि क्या पुष्पा यानी की इसका नायक अल्लू अर्जुन माफ़िया गज़ात में राज करेगा या फिर उसे समाप्त करेगा, और उसके साथ क्या-क्या घटित होने वाला है। इसीलिए इस भाग का नाम “पुष्पा 2: द रूल” यानी पुष्पा का शासन रखा गया है।

फिल्म “पुष्पा 2: द रूल” में भी दक्षिण के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने ही प्रमुख भूमिका अदा की है, जबकि अल्लू अर्जुन के साथ प्रमुख अभिनेत्रियों में रश्मिका मंदाना और साई पल्लवी भी नज़र आने वाली हैं। इनमें से रश्मिका मंदाना तो पहले भाग में भी प्रमुख अभिनेत्री रह चुकी है।

पुष्पा 2: द रूल फिल्म भी मुख्य रूप से तेलुगू भाषा में बन रही एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, और जब यह बनकर तैयार हो जायेगी तभी इसका अन्य भाषाओं में अनुवाद और डबिंग होगी। फिलहाल यह फिल्म करीब-करीब तैयार हो चुकी है और अब इसकी अन्य भाषाओं में डबिंग चल रही है।

“पुष्पा 2: द रूल” में (Pushpa 2 release date in Hindi) भी संगीतकार देवी श्री प्रसाद ही हैं जिन्होंने इसके पहले भाग यानी कि “पुष्पा द राइज” में संगीत दिया था।

फिल्म पुष्पा 2: द रूल मुत्तमसेट्टी मीडिया और माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित की जा रही है। इसकी कुल लागत की बात करें तो फिलहाल इसके बजट का अनुमान करीब ₹120 करोड़ बताया जा रहा है। हालाँकि समय के साथ और भी अधिक बढ़ सकता है।

फिल्म पुष्पा 2: द रूल: (Pushpa 2 release date in Hindi) को रिलीज़ करने के लिए 15 अगस्त 2024 के दिन यानी भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज़ करने की घोषणा की गई है।

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments