Skip to content
13 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • टेलीविज़न
  • प्रिंट मीडिया
  • मीडिया
  • विशेष

भारतीय मीडिया – समाप्ति की ओर…!

admin 25 February 2026
the end of Indian media
Spread the love

अजय चौहान | भारतीय मीडिया में वर्तमान में जो उथल-पुथल मची है, वह केवल वैचारिक नहीं बल्कि गहरे आर्थिक और अस्तित्व के संकट का भी परिणाम है। दरअसल, इसके कुछ प्रमुख बिंदुओं पर गौर करें तो उनमें निष्पक्षता की कमी, नौकरियों का डर, और यूट्यूब पर लोकल न्यूज़ चैनल्स की भरमार का वह कारण है जो भारतीय मीडिया को ख़त्म करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। असल में इसका कारण भारत के प्रमुख मीडिया जैसे कि टेलीविज़न और अखबारों आदि से कहीं अधिक आजकल लोग यूट्यूब और क्षेत्रीय वेब पोर्टलों की ओर दर्शकों का पलायन हो चुका है। ख़ास बात ये भी देखि जा रही है कि सन 2026 के जाते-जाते यह बहुत एक बड़े और निर्णायक मोड़ पर पहुँच सकता है।

​इसे और अधिक विस्तार से समझने के लिए हम इन प्रमुख कारणों का विश्लेषण कर सकते हैं, जिनमें –
​विज्ञापन आधारित मॉडल का चरमराना (Revenue Crisis) – क्योंकि ​पारंपरिक न्यूज़ चैनलों की कमाई का मुख्य जरिया सरकारी और कॉर्पोरेट विज्ञापन ही होते हैं। जब न्यूज़ चैनल विज्ञापनों के लिए सत्ता के करीब जाते हैं, तो उन्हें अपनी संपादकीय स्वतंत्रता (Editorial Independence) गिरवी रखनी पड़ती है।

​बाजार का रुख: रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025-26 में विज्ञापनदाता अब ‘मास रीच’ (Mass Reach) के बजाय ‘क्रेडिबिलिटी’ (विश्वसनीयता) खोज रहे हैं। कई बड़े ब्रांड्स अब उन ‘शोर-शराबे’ वाले डिबेट्स से पीछे हट रहे हैं जो उनकी ब्रांड इमेज को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

​सत्ता परिवर्तन का भय और ‘ब्रांड’ पत्रकारों की बगावत –
​मीडिया संस्थानों के अंदर पिछले एक वर्ष से अघोषित बेचैनी देखी जा रही है। क्योंकि यदि केंद्र में राजनीतिक समीकरण बदलते हैं, तो वे ही पत्रकार जो ‘सत्ता के प्रवक्ता’ बन चुके हैं, सबसे पहले निशाने पर होंगे।

​नौकरी का खतरा: संस्थानों को डर है कि नई व्यवस्था में उनके पुराने झुकाव के कारण विज्ञापन बंद हो सकते हैं या कानूनी जाँच का सामना करना पड़ सकता है।

​बगावत का स्वर: यही कारण है कि कुछ बड़े पत्रकार, जो स्वयं में एक ‘ब्रांड’ हैं, अब अपनी छवि बचाने के लिए संस्थानों से अलग हो रहे हैं। वे जानते हैं कि डिजिटल युग में उनकी व्यक्तिगत साख, संस्थान की साख से बड़ी है।

साजिशकर्ता और न्यूज़ चैनल के झूठ का पर्दाफाश!
​
यूट्यूब (YouTube): एक नया सत्ता केंद्र –
​दर्शकों का न्यूज़ चैनलों से मोहभंग होने का सबसे बड़ा कारण ‘सूचना का अभाव’ और खबरों में ‘भ्रामकता’ है।

​प्रामाणिकता और गहराई: दर्शक अब मीडिया चैनल्स पर 2 मिनट के सनसनीखेज क्लिप के बजाय यूट्यूब पर 20 मिनट का गहरा विश्लेषण (Explainer) देखना अधिक पसंद कर रहे हैं। क्योंकि यूट्यूब पर कई स्वतंत्र पत्रकार हैं जो वे सभी तथ्य उजागर कर रहे हैं जिन्हें सरकार के दबाव में आकर मुख्यधारा का मीडिया ‘सेंसर’ कर देता है।

भविष्यवाणी: डेटा संकेत दे रहे हैं कि भारत में यूट्यूब अब देश का सबसे बड़ा न्यूज़ चैनल बन चुका है। न्यूज़ चैनलों की टीआरपी में लगातार गिरावट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सब्सक्राइबरों की वृद्धि यह बताती है कि कई छोटे न्यूज़ चैनल वित्तीय घाटे के कारण जल्द ही बंद होने की कगार पर पहुँच सकते हैं।

​विश्वसनीय सूचना का ‘लोकतंत्रीकरण’ –
यह सच है कि शत प्रतिशत अब भारतीय ​मीडिया संस्थानों का एकाधिकार खत्म हो चुका है। क्योंकि पहले जो सूचना केवल बड़े न्यूज़ रूम्स से निकलती थी उसे ही मान्य समझा जाता था, वहीं अब स्मार्टफोन और यूट्यूब ने सूचना का ‘लोकतंत्रीकरण’ कर उस एकाधिकार को ख़त्म दिया है।

देखा जाय तो वर्तमान दौर में भारतीय न्यूज़ चैनलों के लिए एक प्रकार से ‘करो या मरो’ की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। ऐसे में यदि वे अपनी निष्पक्षता और ग्राउंड रिपोर्टिंग पर वापस नहीं लौटे, तो 2026 के अंत तक हम कई बड़े मीडिया घरानों के पतन या उनके पूरी तरह डिजिटल (YouTube-only) मॉडल में तब्दील होने के गवाह बनेंगे।

About The Author

admin

See author's posts

64

Post navigation

Previous: क्यों किया जा रहा है संविधान का प्रचार…?
Next: हिंसा, मनोविज्ञान और न्यायशास्त्र

Related Stories

bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026
what nonsense is this - let them say
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

admin 31 March 2026
Bhavishya Malika
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

admin 31 March 2026

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

096513
Total views : 177191

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.