Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विश्व-इतिहास
  • श्रद्धा-भक्ति

जानिए कौन थे शेष नाग और वासुकि नाग के पिता

admin 4 November 2021
Nagaraja Vasuki Hindu_Deity India
Spread the love

अजय सिंह चौहान || ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाने वाले महर्षि कश्यप द्वारा संपूर्ण सृष्टि की सृजना में दिए गए महायोगदान की यशोगाथा हमारे वेदों, पुराणों, स्मृतियों, उपनिषदों एवं अन्य अनेक धार्मिक साहित्यों में भरी पड़ी है, जिसके कारण उन्हें ‘सृष्टि के सृजक’ की उपाधि से विभूषित किया जाता है। उनके बारे में कहा जाता है कि महर्षि कश्यप पिघले हुए सोने के समान तेजवान थे। उनकी जटाएं अग्नि की ज्वालाओं के जैसी थीं।

सुर और असुरों के मूल पुरूष मुनिराज कश्यप के जन्म के विषय में श्रीनरसिंह पुराण में बताया गया है कि मरीचि ऋषि ब्रह्मा जी के मानस पुत्र थे और मरीचि ऋषि तथा उनकी पत्नी सम्भूति ने ही महर्षि कश्यप को जन्म दिया था। श्री विष्णु पुराण में कहा गया है कि महर्षि कश्यप सप्तऋषियों में इसीलिए प्रमुख माने गए हैं क्योंकि उन्होंने अपने श्रेष्ठ गुणों, प्रताप एवं तप के बल पर देवों के समान इस सृष्टि के अनेकों रहस्यों को समझ लिया था।

महर्षि कश्यप द्वारा इस सृष्टि के सृजन में दिए गए अपने महायोगदानों से हमारे सनातन साहित्य के वेद, पुराण, स्मृतियां, उपनिषद और ऐसे अन्य अनेकों धार्मिक साहित्य भरे पड़े हैं, जिसके कारण उन्हें ‘सृष्टि का सृजक’ भी माना जाता है। महर्षि कश्यप एक अत्यंत ही तेजवान ऋषि थे, इसीलिए वे ऋषि-मुनियों, सुर-असुर सभी के लिए मूल पुरूष माने जाते थे। संपूर्ण जीवनकाल तक महर्षि कश्यप मुनि निरन्तर धर्मोपदेश करते रहे, जिसके कारण देवताओं ने उन्हें ‘महर्षि’ जैसी श्रेष्ठतम उपाधि दी थी।

ऋषि कश्यप एक अत्यंत नीतिप्रिय मुनिराज थे इसलिए वे स्वयं भी धर्म और नीति के अनुसार ही चलते थे और दूसरों को भी इसी नीति का पालन करने का उपदेश देते थे। महर्षि कश्यप ने अपने जीवनकाल में कभी भी धर्म या अधर्म का पक्ष नहीं लिया। उन्होंने ‘कश्यप-संहिता’ की रचना करके तीनों लोकों में अमरता हासिल की। इसके अलावा महर्षि कश्यप ने भविष्य के समाज को एक नई दिशा देने के लिए ‘स्मृति-ग्रन्थ’ जैसे महान ग्रन्थ की रचना की थी।

माना जाता है कि मुनिराज कश्यप का आश्रम मेरू पर्वत के शिखर पर था, जहां वे परमपिता ब्रह्म के ध्यान में मग्न रहते थे। देश-विदेश के अनेकों इतिहासकारों, पुरातत्ववेत्ताओं, पौराणिक तथा वैदिक साहित्यिक एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों से यह सिद्ध होता है कि ‘केस्पियन सागर’ एवं भारत के शीर्ष प्रदेश कश्मीर का नामकरण भी महर्षि कश्यप के नाम पर ही हुआ था। और उस समय महर्षि कश्यप ने ही सर्वप्रथम कश्मीर में शासन भी किया था।

श्रीनरसिंह पुराण के पांचवें अध्याय में महर्षि कश्यप के जीवन से जुड़ी एक विस्तृत जानकारी के अनुसार महर्षि कश्यप की पत्नियों से ही मानस पुत्रों का जन्म हुआ था। उसी के बाद से इस सृष्टि का सृजन हुआ और उसी के परिणामस्वरूप महर्षि कश्यप ‘सृष्टि के सृजक’ या ‘सृष्टि के सृजनकर्ता’ कहलाए।

श्रीनरसिंह पुराण में कश्यप ऋषि के जीवन से जुड़े उल्लेखों से पता चलता है कि उनकी कुल 17 पत्नियां थी और उनमें से 13 पत्नियां राजा दक्ष की कन्याएं थी। श्रीनरसिंह पुराण के अनुसार जिन 13 दक्ष कन्याओं का विवाह कश्यप ऋषि से हुआ था उनके नाम- 1. अदिति, 2. दिति, 3. दनु, 4. अरिष्टा, 5. सुरसा, 6. खसा, 7. सुरभि, 8. विनता, 9. ताम्रा, 10. क्रोधवशा, 11. इरा, 12. कद्रू और 13. मुनि थे।

कश्यम ऋषि की इन सभी 13 पत्नियों ने अपने-अपने गुण, स्वभाव, आचरण, कर्म एवं नाम के अनुसार अपनी-अपनी संतानों को जन्म दिया। इसीलिए महर्षि कश्यप को सृष्टि का सृजनकर्ता’ कहा जाता है।

जिनमें से अदिति नामक ऋषि कश्यप की पत्नी ने 12 पुत्रों को जन्म दिया जिनको अदिति पुत्र या आदित्य कहा गया है। जिनमें सबसे प्रमुख और सर्वव्यापक देवाधिदेव भगवान विष्णु का त्रिविक्रम नामक वह अवतार भी शामिल है जिसे हम बौने ब्राह्मण के रूप में वामन अवतार के नाम से जानते हैं। भगवान विष्णु के त्रिविक्रम नामक इसी अवतार को मानव रूप में सबसे पहला अवतार माना गया है। इस अवतार को दक्षिण भारत में उपेन्द्र के नाम से भी जाना जाता है।

वेदों में जहां अदिति के पुत्रों को आदित्य कहा गया है, वहीं सूर्य को भी आदित्य कहा गया है। लेकिन यहां इसका यह मतलब नहीं कि आदित्य ही सूर्य है या सूर्य ही आदित्य है। हालांकि आदित्यों को सौर-देवताओं में शामिल किया गया है और उन्हें सौर मंडल का कार्य सौंपा गया है।

जहां अदिति नामक पत्नी ने महर्षि कश्यप की संतानों के रूप में देवों को अपने गर्भ से जन्म दिया था वहीं उनके गर्भ से असूरों के रूप में हिरण्यकश्यप और हिरण्याक्ष नामक दो पुत्र एवं सिंहिका नामक एक पुत्री का भी जन्म हुआ था। जिसमें से हिरण्यकश्यप का भगवान नरसिंह और हिरण्याक्ष भगवान वाराह के हाथों वध किया गया था।
इसी प्रकार महर्षि कश्यप को उनकी दनु नामक पत्नी के गर्भ से 61 पुत्रों की प्राप्ति हुई थी जिनमें हयग्रीव, एकचक्र, महाबाहु और महाबल जैसे कुछ नाम प्रमुख हैं। जबकि पत्नी अरिष्टा के गर्भ से गन्धर्व गणों का जन्म हुआ।

इसे भी पढ़े: कितना पुराना है हमारा देश | Ancient History of India

सुरभि नामक पत्नी ने जहां गाय, भैंस तथा अन्य दो खुर वाले पशुओं का जन्म दिया वहीं विनता नामक पत्नी के गर्भ से दो विख्यात पुत्रों का जन्म हुआ जिनमें गरूड़ और अरूण हैं। इनमें से गरूड़ तो भगवान विष्णु के वाहन हो गये जबकि अरूण सूर्यदेव के सारथि बन गये। क्रोधवशा नामक पत्नी ने बाघ जैसे हिंसक जीवों को पैदा किया।
कद्रू नामक पत्नी के गर्भ से नाग वशं की उत्पत्ति हुई जिनकी संख्या 8 बताई जाती है। उन 8 नागों के नाम अनंत नाग यानी शेष नाग, वासुकि, तक्षक, कर्कोटक, पद्म, महापद्म, शंख और कुलिक थे। इसी तरह कश्मीर में आज भी उन नागों के नाम पर स्थानों के नाम हैं- जिनमें अनंतनाग, कमरू, कोकरनाग, वेरीनाग, नारानाग, कौसरनाग आदि। इसमें से अनंतनाग को नागवंशियों की राजधानी माना गया था। मान्यता है कि इन्हीं 8 नागों से नागवंश की स्थापना हुई थी। इसीलिए विभिन्न पुराणों में कश्मीर को नागों का देश भी कहा गया है।

इसी प्रकार के अन्य अनेकों उदाहरणों और साक्ष्यों के माध्यम से यह कहा जा सकता है कि महर्षि कश्यप द्वारा इस सृष्टि के सृजन में दिए गए उनके महायोगदानों के साक्ष्यों से हमारे सनातन साहित्य के विभिन्न वेद, पुराण, स्मृतियां, उपनिषद और ऐसे अन्य अनेकों धार्मिक साहित्य भरे पड़े हैं, जिसके कारण उन्हें ‘सृष्टि का सृजक’ माना जाता है।

महर्षि कश्यप एक अत्यंत ही तेजवान ऋषि थे, इसीलिए तो वे ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। सुर हो या असुर दोनों ही के लिए वे मूल पुरूष माने जाते हैं। प्रकृति तथा सृष्टि के नियमों के अनुसार ही उन्होंने सभी के साथ धर्म और नीति का पालन करते हुए अपना संतुलन बनाए रखा। अपने संपूर्ण जीवनकाल तक महर्षि कश्यप निरन्तर धर्मोपदेश करते रहे, जिसके कारण देवताओं ने उन्हें ‘महर्षि’ जैसी श्रेष्ठतम उपाधि दी थी। 

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: रोचक है आदिवासियों की विवाह पद्धतियां | Marriage Practices of Indian Tribals
Next: कश्मीर में छूपा है युगों-युगों का रहस्यमई खजाना | Pre-historyof Kashmir

Related Stories

Bhavishya Malika
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

admin 31 March 2026
Relationship between the Ramayana and the Vedas
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

admin 27 March 2026
Happy Sanatani New Year on 19th March 2026
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

admin 19 March 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.