Monday, June 22, 2026
Homeविविधपर्यावरणप्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था आवश्यक

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था आवश्यक

यह बात सर्वविदित है कि सर्दियों में प्रदूषण की समस्या अपनी चरम सीमा तक पहुंच जाती है। इससे बचने के लिए विशेषज्ञ विभिन्न तरीके का उपाय बता रहे हें किंतु इससे बचने के लिए राजधानी दिल्ली सहित सभी बड़े एवं छोटे शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बेहद चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए।

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था यदि ठीक होगी तो लोग उसका उपयोग करेंगे और ऐसी स्थिति में निजी वाहनों का उपयोग जितना कम होगा, उतना ही अच्छा होगा। इस दृष्टि से राजधानी दिल्ली की बात की जाये तो यहां यदि मेट्रो नहीं होती तो स्थिति बेहद खराब होती किंतु मेट्रो ही पूरी तरह सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का समाधान नहीं है, इसके लिए पर्याप्त बसों का होना एवं उचित तरीके से परिचालन भी जरूरी है। इस दृष्टि से देखा जाये तो दिल्ली में बसों की संख्या बहुत कम है और जो हैं भी, उनमें से अधिकांश खराब हैं, रास्ते में चलते-चलते कहां खड़ी हो जायें, कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार बनने के बाद बहुत कम बसें खरीदी गई हैं। ऐसी स्थिति में प्रदूषण की समस्या से निजात पाने का सपना अधूरा ही रहेगा।

– सोनू मिरोठा, दरियागंज (दिल्ली)

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments