Skip to content
7 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

admin 11 August 2025
Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan
Spread the love

– अजय चौहान || राजा पृथ्वीराज चौहान की प्रिय रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम और उनके विषय में गूगल पर जब मैने जानना चाहा तो उसके उत्तर में मुझे सटीक और सत्य उत्तर नहीं मिला। इसका मतलब है कि किसी ने भी इस विषय पर कोई जानकारी गूगल पर अब तक नहीं डाली है। लेकिन यदि आप भविष्य पुराण पढ़ेंगे तो उसमें स्पष्ट लिखा है कि संयोगिता की माता का नाम क्या था। संभव है कि मेरी इस पोस्ट को डालने के बाद Grok या Gpt या फिर कोई भी अन्य AI इसी जानकारी को आधार बनाकर आपको सटीक जानकारी दे सकता है।

जब मैने Chat Gpt और Grok दोनों ही AI प्लेटफार्म से इस विषय में एक ही प्रश्न किया कि – “संयोगिता की माता का नाम क्या था?” तो Chat Gpt ने इसके जवाब में एक लम्बा सा उत्तर थमा दिया जो कुछ इस प्रकार से था – “संयोगिता, जो राजा पृथ्वीराज चौहान की प्रिय रानी मानी जाती हैं, उनके पिता का नाम राजा जयचंद (कन्नौज के गहड़वाल वंश के राजा) था।”

Chat Gpt इसमें आगे लिखता है कि, “संयोगिता की माता का नाम इतिहास में स्पष्ट रूप से वर्णित नहीं है। अधिकांश ऐतिहासिक स्रोत और लोककथाएं केवल राजा जयचंद और संयोगिता के बारे में विस्तार से बताती हैं, लेकिन उनकी माता का नाम विशेष रूप से नहीं मिलता।

फिर आगे यही Chat gpt बताता है कि – “यह भी संभव है कि उनकी माता का नाम लोकप्रचलित कहानियों या साहित्य में लुप्त हो गया हो, क्योंकि उस समय महिलाओं के नाम बहुत बार दर्ज नहीं किए जाते थे, खासकर अगर वे प्रमुख राजनीतिक भूमिका में न हों।

अब देखिए कि ठीक वही प्रश्न कि – “संयोगिता की माता का नाम क्या था?” को जब मैने Groak ai से पूछा तो उसका मात्र एक छोटा और सटीक सा उत्तर था कि – “संयोगिता की माता का नाम “कान्तिमती” था।

अब मैं आपको स्पष्ट बता दूं कि संयोगिता की माता का ये नाम जो Groak ने “कान्तिमती” बताया है वह भी एकदम गलत नाम ही बताया है। तो फिर सवाल आता है कि संयोगिता की माता का वास्तविक नाम क्या रहा होगा और ये कैसे तय किया जाएगा कि वही नाम असली रहा होगा? तो इस बारे में यहां में स्पष्ट बता दूं कि जब आप भारत का वास्तविक इतिहास और हमारे शास्त्र यानी “भविष्य पुराण” में “भविष्य के राजाओं का वर्णन” नामक तीसरे खण्ड के पांचवे और छठे अध्याय में पढ़ेंगे तो वहां पृथ्वीराज चौहान की पत्नी का नाम संयोगिता नहीं बल्कि “संयोगिनी” दिया गया है। हालांकि हो सकता है कि उस समय उनका संयोगिता नाम भी प्रचलन में रहा होगा लेकिन मूलतः संयोगिनी ही दिया गया है।

अब बात करते हैं संयोगिता की माता के नाम की तो तथ्य ये है कि कन्नौज के राजा जयचन्द की 16 रानियों से एक की भी संतान नहीं हुई थी। साथ ही भविष्य पुराण में यह भी लिखा है कि पूर्व जन्म के कर्मों के कारण उनकी कोई संतान नहीं हुई थी। जबकि संयोगिता उनकी प्रधान यानी बड़ी रानी “दिव्य विभावरी” जो कि गौड़राजकन्या थीं की दासी “सुरभानवी” से जन्मी जयचंद की पुत्री थी। दासी सुरभानवी भी रूपयौवना थी, जिसे देख कर राजा जयचंद कामपीड़ित हो गया था और फिर संयोगिता का जन्म हुआ था।

यानी पृथ्वीराज चौहान की पत्नी संयोगिता या संयोगिनी की माता का सही नाम “सुरभानवी” था जो राजा जयचंद की सबसे बड़ी रानी “दिव्य विभावरी” की दासी थी। भविष्य पुराण में “भविष्य के राजाओं का वर्णन” नामक तीसरे खण्ड के पांचवे और छठे अध्याय में इस विषय में विस्तृत विवरण दिया गया है।

भविष्य पुराण में यह भी लिखा है कि राजा जयचन्द की पुत्री संयोगिता जब “12 वर्ष” की हो गई तब उसके विवाह हेतु स्वयंवर का आयोजन किया था। लेकिन उसमें पृथ्वीराज को आमंत्रण नहीं दिया गया। पृथ्वी ने क्रोधवश कन्नौज पर आक्रमण कर दिया और जयचंद की सेनाओं के साथ लगातार पांच दिन चले भयंकर युद्ध के बाद छठवें दिन संयोगिता को जीत लिया, तब संयोगिता स्वयं उनके साथ दिल्ली आई थी।

#hindudharmfacts #सनातनभारत #पुराण #भविष्यपुराण #historyfacts #historyofindia #Historyofrajjputs #Rajputs #क्षत्रिय #redfortdelhi #historyofdelhi #संयोगिता

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
Next: Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

Related Stories

Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026
Noida Protest Illegal Detention
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

admin 29 April 2026
bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.