Skip to content
25 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

मनुस्मृति: एक संक्षिप्त परिचय

admin 18 February 2025
MANUSMRITI BOOKS COVER
Spread the love

बारह अध्यायों में विभक्त एवं शाश्वत महत्त्व प्राप्त परम उपयोगी शास्त्रग्रन्थ मनुस्मृति के विभिन्न अध्यायों में निम्नोक्त विषयों का वर्णन विवेचन हुआ है।

प्रथम अध्याय में सृष्टि की उत्पत्ति और प्रलय की विभिन्न अवस्थाओं का, मनुस्मृति के आविर्भाव तथा उसकी परम्परा के प्रवर्तन का, इसके पढ़ने के अधिकारी तथा फल के वर्णन के उपरान्त अध्याय के अन्त में ग्रन्थ की विषयसूची का उल्लेख हुआ है।

द्वितीय अध्याय में आर्यों के निवास-प्रदेश आर्यावर्त की उत्तर, दक्षिण, पूर्व तथा पश्चिम सीमाओं का, वहां की जलवायु का, वहां के निवासियों के उच्च चरित्र का व्यक्ति के सर्वतोमुखी विकास के लिए अपनाये जाने वाले सोलह संस्कारों का, ज्ञान के महत्त्व का तथा विद्याध्ययन काल में ब्रह्मचारी के लिए गुरुकुल में आचरणीय एवं पालनीय नियमों का उल्लेख हुआ है।

तृतीय अध्याय में गृहस्थ आश्रम में प्रवेश के अन्तर्गत आठ प्रकार के विवाहों का, कन्या की पात्रता का श्राद्ध के लिए निमन्त्रित किये जाने वाले ब्राह्मण की योग्यता का तथा श्राद्ध में परोसे जाने वाले द्रव्यों की उपयुक्तता अनुपयुक्तता का वर्णन हुआ है।

चतुर्थ अध्याय में गृहस्थ के लिए अपनायी जाने योग्य आदर्श आचार-संहिता का, निषिद्ध कर्मों से बचने का तथा चरित्र की रक्षा के प्रति सदैव सतर्क रहने का वर्णन हुआ है। इस अध्याय में गृहस्थ को जितेन्द्रिय होने के साथ-साथ दान देने में अत्यन्त उदार होने का सुझाव भी दिया गया है।

पञ्चम अध्याय में अभक्ष्य पदार्थों में मांस को प्रमुख मानते हुए उसके सेवन मैं दोपों का, वेदविहित हिंसा को अहिंसा मानने का, ज्ञान, तप, अग्नि आदि बारह शुद्धिकारक पदार्थों का, अर्थशुद्धि- ईमानदारी से धन कमाने को ही सबसे बड़ी शुद्धि मानने का, देह के बारह मलों का तथा स्त्री-पुरुष के सम्बन्धों के आदर्श रूप का वर्णन हुआ है।

पष्ठ अध्याय में वानप्रस्थ के लिए आचरणीय नियमों-मद्य-मांस आदि का सेवन न करना, संग्रह से बचना, कष्टों को प्रसन्नतापूर्वक सहना, प्राणी मात्र क प्रति मैत्री भाव रखना, सबको अभयदान देना, निन्दा-स्तुति से बचना, आलस्य का परित्याग, सन्ध्या-वन्दनादि के प्रति सतर्क रहना तथा मोक्ष प्राप्ति के प्रति सचेष्ट रहने का तथा संन्यास आश्रम की महत्ता का वर्णन हुआ है।

सप्तम अध्याय में राजा के लिए आचरणीय धर्मों का, दण्ड की महत्ता का, मन्त्रियों से परामर्श करने की रीति का दूतों की ईमानदारी की परख का, दुर्ग- रचना-पद्धति का राज्य की उपयुक्त व्यवस्था की विधि का कर निर्धारण की प्रणाली को न्यायसंगत बनाने का, प्रजा की सुख-समृद्धि के प्रति सतर्क एवं सचेष्ट रहने के अतिरिक्त राजनीति साम, दाम, भेद तथा दण्ड के प्रयोग की व्यावहारिकता का वर्णन हुआ है।

अष्टम अध्याय में राजा को प्रजा के विवादों को निपटाने के लिए समुचित विधि को अपनाने का, अपराधियों को दण्ड देने का, धर्मविरुद्ध साक्ष्य देने वाले तथा मिथ्याव्यवहार करने वालों को अनुशासित करने का,
देते समय व्यक्ति के स्तर तथा अपराध की मात्रा पर विचार करने का और सीमा तथा कोश आदि की सुरक्षा के प्रति सावधान रहने का परामर्श दिया है।

नवम अध्याय में स्त्रियों और पुरुषों के एक-दूसरे के प्रति कर्तव्यों एवं अधिकारों का, आपत्काल में स्त्रियों को नियोग द्वारा सन्तान उत्पन्न करने के अधिकार का, पिता की सम्पत्ति के उत्तराधिकारी का, पुत्र के अभाव में उत्तराधिकारी बनने बालों में वरीयता का, बारह प्रकार के पुत्रों में उत्तरोत्तर वरीयता का तथा दूसरों के अधिकार का हरण करने वालों को दण्डित करने का वर्णन हुआ है।

दशम अध्याय में मानव जाति को चार वर्णों में विभक्त करके चारों वर्णों के कर्तव्यों का, भिन्न वर्ण के पुरुष द्वारा भिन्न वर्ण की स्त्री से उत्पन्न सन्तान (वर्णसंकर) की सामाजिक स्थिति का, चारों वर्णों के आपद्धर्मों का तथा आपत्काल में चारों वर्णों के लोगों द्वारा नियत धर्म के पालन की प्रशंसा का वर्णन किया गया है।

एकादश अध्याय में जाने-अनजाने विहित कर्मों का त्याग और निषिद्ध कर्मों का अनुष्ठान करने पर प्रायश्चित्तों का, मांस आदि अभक्ष्य भक्षण, मदिरा आदि सेवन तथा अगम्यागमन प्रभृति पातकों, गोवध, ब्रह्महत्या प्रभृति और महापातकों के करने पर उनके दण्डस्वरूप प्राजापत्य, अतिकृच्छ्र तथा चान्द्रायण प्रभृति विविध प्रायश्चित्तों का, वेदाभ्यास, तप और ज्ञान की महत्ता आदि का वर्णन हुआ है।

द्वादश अध्याय में शरीरोत्पत्ति का, स्वर्गलाभ और नरक-प्राप्ति कराने वाले कर्मों का, अभ्युदय और निःश्रेयस प्राप्त करने वाले कर्मों का, तप और विद्या के फल का, शास्त्रों में अप्राप्य का, विद्वान् ब्राह्मण द्वारा निर्णय कराने का, ब्रह्मवेत्ता की पहचान का तथा परमपद की प्राप्ति के उपाय तथा सर्वत्र समदृष्टि का वर्णन हुआ है।

उपर्युक्त संक्षिप्त विवरण से स्पष्ट है कि सामाजिक व्यवस्था को सुनिश्चित रूप देने व व्यक्ति के लिए लौकिक उन्नति और पारलौकिक कल्याण का पथ प्रशस्त करने में इस ग्रन्थ की उपयोगिता स्वतः सिद्ध है। सामाजिक आचार-विचार की दृष्टि से यह कहा जा सकता है-
यदिहास्ति तदन्यत्र यन्नेहास्ति न तत्स्वचित्

अर्थात् – जो इस स्मृतिग्रन्थ में है, वही कुछ अन्य स्मृतिग्रन्थों में है और जो इसमें नहीं है, वह कहीं नहीं है। निश्चय ही मनुस्मृति भारतीय आचार-संहिता का विश्वकोश है, जो भारतीय समाज के लिए उपयोगी ग्रन्थ सिद्ध होगा।

About The Author

admin

See author's posts

152

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: पुराणों में दिए गए कुछ दिव्य उपदेश…
Next: सरस आजीविका मेला 2025 : “लखपति एसएचजी दीदी की निर्यात क्षमता का विकास”

Related Stories

marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

admin 20 August 2025
brinjal farming and facts in hindi
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

admin 17 August 2025
Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

admin 11 August 2025

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081054
Total views : 147723

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d