लगभग 1800 वर्ष पूर्व यह भारतभूमि 83 लाख वर्ग किलोमीटर में फैली हुई थी। उत्तर में हिमालय के उस पार तक, पूर्व में सुवर्णभूमि तक, दक्षिण में महासागर के गर्भ तक और पश्चिम में कुषाणों के पार तक— यह समग्र भूभाग एक ही सांस्कृतिक श्वास में बंधा था।
पर आज हम मात्र 33 लाख वर्ग किलोमीटर में बचे हैं। इतना विशाल भूभाग इतिहास की धूल में समा गया, और हम चुप हैं! न चर्चा, न पीड़ा, न आत्मावलोकन। जैसे यह राष्ट्र हमारी थाली में परोसी हुई भोजन की वस्तु हो, और उससे बड़ा कोई मूल्य ही न हो।
कभी यह वही हिन्दुस्थान था जिसके लिए ऋषियों ने अपने प्राणों की परवाह नहीं की, जिसके लिए माताओं ने गर्भ में ही सिंहों को जन्म दिया, जिसके लिए वीरों ने हँसते-हँसते मृत्यु को वरण किया। आज वही देश सिकुड़ता गया, भू-भाग खोता गया, संस्कृति झरती गई— और हम मोबाइल में रील्स देखते रहे।
राष्ट्रभक्ति की जगह मुफ्तखोरी का संक्रमण –
आज हमारी प्राथमिकता बदल चुकी है।
पहले राष्ट्र था— अब राशन है।
पहले त्याग था— अब तुष्टिकरण है।
पहले कर्तव्य था— अब कृत्रिम अधिकार है।
हमें मुफ्त का राशन चाहिए, मुफ्त की शिक्षा, मुफ्त का इलाज, मुफ्त का घर, मुफ्त की योजनाएँ, मुफ्त के सपने— और मुफ्त की मानसिकता।
कभी-कभी लगता है कि हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहाँ राष्ट्र बचाने का काम सरकार का है और मुफ्त सुविधा लेने का अधिकार जनता का। पर कोई यह नहीं पूछता— राष्ट्र कब तक मुफ्तखोरी का बोझ ढोएगा?
देश कब तक सब्सिडी के सहारे खड़ा रहेगा?
किसी भी राष्ट्र को कमज़ोर करना हो तो हथियार नहीं, बस उसकी जनता को मुफ्त का अभ्यस्त कर दो। दो पीढ़ियाँ भी नहीं लगेंगी, राष्ट्र ध्वस्त हो जाएगा।
डराने वालों के लिए इतिहास का उत्तर —
आज कुछ लोग तालिबान का नाम लेकर हमें डराते हैं। पर वे शायद भूल गए हैं कि यह भारत है— वह भूमि जहाँ तालिबान के पूर्वजों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने दौड़ाया भी है और धूल भी चटाई है।
मुग़ल आए थे— पर यहाँ के वीरों ने उनका अभिमान जमीन में मिला दिया। अंग्रेज आए— पर भारत के रणबांकुरों ने उन्हें दिन-रात सताया, उनकी नींद हराम की, और अंततः उन्हें झुककर जाना पड़ा।
इतिहास गवाह है —
भारत पर हमला करने वालों की नस्लें आज भी “भारत” शब्द सुनते ही काँप उठती हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि यह देश भले शांत लगता हो, पर इसकी मिट्टी में वीरता उगती है और इसके जल में शौर्य बहता है।
आज का शत्रु बाहरी नहीं, भीतरी ही है —
आज भारत का सबसे बड़ा शत्रु सीमा पर नहीं, यहीं भीतर छुपा बैठा है— हमारी आलस्य, लालच, और मुफ्त की मानसिकता में।
राष्ट्र के नाम पर त्याग होना चाहिए, पर हम सुविधा चाहते हैं।
राष्ट्र के लिए कर्तव्य होना चाहिए, पर हम उपभोग चाहते हैं।
यदि यह मानसिकता न बदली तो न geography बचेगी,
न history बचेगी, न future बचेगा।
अब समय अंतिम चेतावनी का —
अब समय है उठ खड़े होने का। यह न झुकने का समय है, न रुकने का। यह समय है अपने भीतर सोए हुए सिंह को जगाने का। हमारी सादगी नकली हो चुकी है, हमारा सेक्युलरवाद ढोंग बन चुका है, और हमारा मौन राष्ट्र के विरुद्ध अपराध बन चुका है।
हमें इस सबका आवरण उतारकर फेंक देना होगा। हमें उठना होगा— न केवल तलवार से, बल्कि विचारों से, न केवल युद्ध से, बल्कि जागरण से, न केवल विरोधियों से, बल्कि स्वयं से।
भारत आज पुकार रहा है— “मेरी रक्षा करो, मेरे लिए त्याग करो, मेरी धरती को वापस बढ़ाओ, मेरे शत्रुओं को पहचानो।”
यदि हम आज नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें कायर कहेंगी, और इतिहास हमें क्षमा नहीं करेगा।
– प्रस्तुतकर्ता: पंडित राजकुमार मिश्र
