Skip to content
7 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • पर्यटन
  • विशेष

उज्जैन दर्शन (Ujjain Darshan) – पर्यटन भी और दर्शन भी, कम खर्च में सबसे बेहतर विकल्प

admin 27 April 2021
UJJAIN DARSHAN GROUP
Spread the love

अजय सिंह चौहान || उज्जैन हमारे धर्म, अध्यात्म और पौराणिक इतिहास की सबसे पवित्र, पावन और पवित्र नगरियों में से एक। शायद इसीलिए यह मंदिरों का प्रमुख नगर भी है। उज्जैन के बारे में एक प्रचलित है कहावत है कि, “अगर कोई, उज्जैन में एक बोरी भर कर चावल ले जाये और यहां के हर एक सिद्ध और प्रसिद्ध मंदिर में एक-एक दाना भी चढ़ाये, तब भी दाने कम पड़ जायेंगे, लेकिन, मंदिरों की संख्या कम नहीं होगी”। इस कहावत के अलावा उज्जैन न सिर्फ धार्मिक नगरी है बल्कि यह अनेकों ऐतिहासिक स्थानों और पर्यटन स्थानों के लिहाज से भी प्रसिद्ध है।

 

ऐसी पवित्र और प्रसिद्ध उज्जैन नगरी में जाकर अगर आप भी धन्य होना चाहते हैं तो कम से कम समय में तो यहां के सभी मंदिरों में दर्शन करना संभव नहीं है, लेकिन, आप यहां जाकर सिर्फ और सिर्फ, श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के ही दर्शन करना चाहते हैं तो आप के लिए यहां एक दिन का समय ठीक रहेगा। और, अगर आप यहां के कुछ अन्य महत्वपूर्ण और विश्व प्रसिद्ध गिने-चुने मंदिरों और धर्म स्थानों के दर्शन करना चाहते हैं या घुमना चाहते हैं तो उसके लिए यहां आपको कम से कम एक दिन और लग सकता है।

उज्जैन के अनगिनत दर्शनीय स्थलों पर जाना तो संभव नहीं है लेकिन, यहां आपको कम से कम 3 से 4 दिनों का समय निकलकर लगभग सभी पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के सिद्ध, प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण स्थानों के दर्शन करने का अवसर मिल जाता है।

उज्जैन कोई बहुत बड़ा व्यावसायिक शहर नहीं है बल्कि एक प्राचीन और पौराणिक महत्व का तीर्थ स्थान है। इसलिए यहां लगभग हर गली और चैराहे पर कोई न कोई मंदिर देखने को मिल ही जाता है। ऐसे में अगर आप उज्जैन दर्शन के लिए सुबह लगभग 7 बजे भी निकलते हैं तो शाम तक आसानी से इन सभी विशेष और गिने-चुने स्थानों की सैर कर सकते हैं।

उज्जैन के ये सभी प्रमुख धार्मिक स्थान आपको लगभग 80 से 90 किलोमीटर की यात्र में आसानी से कवर हो जाते हैं। लेकिन, उसके लिए आपको यहां के किसी भी टैक्सी स्टैंड पर जाकर संपर्क करना होगा जहां से आप ‘उज्जैन दर्शन’ के लिए अपनी सुविधा के अनुसार कार या टैक्सी आदि बुक करते हैं।

‘उज्जैन दर्शन’ (Ujjain Darshan) पैकेज के हिसाब से यहां आपको 4 सीट वाली कार के लिए लगभग 80 किलोमीटर तक का 1,800 रुपये से 2,000 रुपये तक लग जाता है। लेकिन, अगर आप यहां कोई 6 सीट वाली कार बुक करते हैं तो उसके लिए आपको 3,000 हजार रुपये तक लग जायेंगे। हालांकि, इसमें भी अगर आप उनसे मोलभाव करेंगे तो कुछ कम भी हो सकता है।

इसके अलावा यदि आप का बजट कम है और आप उज्जैन दर्शन पर जाने के लिए यहां टैक्सी का खर्च नहीं उठा सकते हैं तो आप यहां तिपहिया ऑटो से भी जा सकते हैं। तिपहिया ऑटो बुक कर के अगर आप उज्जैन दर्शन करने निकलते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम 300 से 350 रुपये तक के खर्च में यहां के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों के दर्शन करने का अवसर मिल जाता है।
Mahakal Mandir Ujjain Madhya Pradesh
श्री महाकालेश्वर मंदिर

जिनमें श्री महाकालेश्वर मंदिर, श्री हरसिद्धि मंदिर, श्री बड़े गणेश मंदिर, श्री नवगृह मंदिर, श्री चारधाम मंदिर, श्री राम जनार्दन मंदिर, श्री गोपाल मंदिर, श्री चिंतामन गणेश, श्री गढ़ कालिका मंदिर, श्री काल भैरव, श्री सिद्धवट, श्री भ्रतहरी गुफा, श्री मंगलनाथ मंदिर, श्री संदीपनी आश्रम, वेधशाला यानी जंतर-मंतर, श्री चैबीस खम्भा माता मंदिर, कलियादेह पैलेस, शिप्रा नदी का रामघाट, एवं इस्कोन मंदिर जैसे कुछ प्रमुख मंदिर और स्थान हैं।

लेकिन, अगर आपका बजट इससे भी कम है तो आपके लिए यहां चलने वाली ‘उज्जैन दर्शन’ बस की सुविधा सबसे उत्तम हो सकती है। क्योंकि यहां आने वाले अधिकतर यात्री इसी बस सेवा से ‘उज्जैन दर्शन’ (Ujjain Darshan) का आनंद लेते हैं। ‘उज्जैन दर्शन’ के नाम से चलने वाली यह बस 40 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से हर प्रति दिन देवास गेट बस अड्डे से प्रातः 7 बजे और दोपहर 2 बजे चलती है।

कैसे पहुंचे – उज्जैन शहर रेलवे नेटवर्क के द्वारा देश के सभी शहरों से जुड़ा है। कई प्रमुख शहरों से सीधे उज्जैन तक पहुँचने के लिए सीधी रेल सेवा है। लेकिन, अगर किसी शहर से सीधे उज्जैन तक यह सेवा नहीं भी है तो आप नागदा जंक्शन, या फिर इंदौर या देवास होते हुए भी उज्जैन तक जा सकते हैं। नागदा, इंदौर या फिर देवास जैसे शहरों से उज्जैन की दूरी अधिक नहीं है इसलिए चाहें तो बस से भी जा सकते हैं।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: अमरनाथ गुफा की खोज सबसे पहले भृगु ऋषि ने ही की थी
Next: आध्यात्मिक और पौराणिक साक्ष्यों का केन्द्र है तुलजा भवानी मंदिर

Related Stories

Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026
Noida Protest Illegal Detention
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

admin 29 April 2026
bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.