Skip to content
13 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विदेश
  • सोशल मीडिया

अमेरिकी राष्ट्रवादी विचारधारा के पेंच में फंसा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फेसबुक अकाउंट

admin 6 May 2021
Donald Trump
Spread the love

अजय चौहान  || अंतराष्ट्रीय मीडिया में जिस प्रकार से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रतिबंधित फेसबुक अकाउंट को लेकर खबरें आ रही हैं उसे देखते हुए लगता है कि जल्द ही उनके यानी डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक अकाउंट से प्रतिबंध हट सकता है। जो लोग नहीं जानते हों उनके लिए यहां बता देना भी जरूरी है कि इसी वर्ष जनवरी की शुरुआत में अमेरिकी संसद यानी कि यूएस कैपिटल हिल पर डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा हमले के बाद फेसबुक ने उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था।

वैसे अगर हम एक आम राष्ट्रवादी भारतीय विचारधारा की बात करें तो हमारे देश के लिए ये एक आम बात है। क्योंकि यहां तो न जाने कितने हजार या कितने लाखा फेसबुक अकाउंट रोज ही प्रतिबंधित होते रहते हैं। कुछ अकाउंट तो हमेशा के लिए हटा भी दिये जाते हैं। लेकिन, फिलहाल यहां हमारे लिए ये महत्वपूर्ण नहीं है कि भारतीय राष्ट्रवादी विचारधारा के कितने फेसबुक अकाउंट रोज प्रतिबंधित होते हैं या हटा दिये जाते हैं। बल्कि महत्वपूर्ण तो ये है कि ऐसा होता क्यों है? क्योंकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न तो भारतीय हैं और ना ही उन्होंने भारत को कोई फायदा पहुंचाया है।

सबसे बड़ी बात तो ये है कि डोनाल्ड ट्रंप तो खुद उसी देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं और उससे भी बड़ी बात तो ये है कि न सिर्फ उनका फेसबुक अकाउंट प्रतिबंधित हुआ था बल्कि ट्विटर और यूट्यूब पर भी उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया था। और जिस वक्त उनके तमाम सोशल मीडिया अकाउंट प्रतिबंधित हुये थे उस वक्त भी वे अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर आसीन थे। यानी उस वक्त भी वे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के सबसे शक्तिशाली शासक थे। वे चाहते तो कुछ भी कर सकते थे। लेकिन अपने ही घर में वे बेबस और बेआबरू हो कर चुप बैठ गये थे।

अगर हम डोनाल्ड ट्रंप को भारतीय नजरिये से देखें तो ट्रंप एक प्रकार से अमेरिका के लिए वो राष्ट्रवादी हैं जो अपने पद पर रहते हुए अमेरिका के अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे थे। लेकिन, उनकी गलती ये थी कि वे इस लड़ाई को ऐसे मैदान में लड़ रहे थे जो खुद दुश्मन का ही था।

ऐसे में अगर हम फेसबुक कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग की विचारधारा के बारे में सीधे-सीधे कहें तो यहां आप समझ लीजिए कि जुकरबर्ग ने खुद भी ट्रंप के फेसबुक अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंध को सही ठहराते हुए कहा था कि ट्रंप को पोस्ट करने की अनुमति देना एक बहुत बड़ा जोखिमभरा और खतरनाक हो सकता है।

यानी जिस फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया के प्लेटफार्म का वे इस्तमाल कर रहे थे वे उसी वामपंथी विचारधारा के हैं जो खुद अपने ही देश अमेरिका को बर्बाद करने के लिए तैयार बैठे हैं। ऐसे में यहां हमारे मन में ये सवाल भी उठना ही चाहिए कि खुद अमेरिका का राष्ट्रपति भी वामपंथ के आगे बेबस हो सकता है तो फिर उसी फेसबुक, उसी ट्विटर और उसी यूट्यूब के आगे भारत जैसे देशों के राष्ट्रवादियों की औकात क्या है।

हम भारतीयों को और खास तौर पर उन राष्ट्रवादियों को ये बात बहुत अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि डोनाल्ड ट्रंप तो उसी अमेरिका के मूल निवासी हैं जिस देश के वे राष्ट्रपति रह चुके हैं, जिस देश की फेसबुक, ट्वीटर और यू-ट्यूब जैसी दिग्गज कंपनिया हैं। तो ऐसा क्या हुआ और क्यों हुआ कि उनके अकाउंट्स को प्रतिबंधित कर दिया था।

तो ऐसे में अगर हमें अपने नजरिये से यानी भारतीय नजरिये से इस विवाद और रहस्य को समझना हो तो यहां ये बात जान लेनी चाहिए कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के मूल निवासी जरूर हैं, लेकिन, वे वामपंथी नहीं बल्कि एक राष्ट्रवादी हैं। सीधे-सीधे कहें तो फेसबुक एक ऐसी कंपनी है जो सिर्फ व्यावसाय ही नहीं करती बल्कि भारतीय सैक्युलरवादियों की तरह ही अमेरीकीयों का भी भाग्य तय करती हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो फेसबुक के ओवरसाइट बोर्ड में ‘वामपंथी’ विचारधारा के लोगों की संख्या इतनी ज्यादा है कि ये भी एक खबर बन कर ही रह सकती है कि डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक अकाउंट से प्रतिबंध हटने वाला था, लेकिन उनकी राष्ट्रवादी या राष्ट्र-प्रेम वाली विचारधारा के डर के कारण नहीं हटाया जा सका।


अगर हम सीधे-सीधे देशी भाषा में बात करें तो ये कि फेसबुक के ओवरसाइट बोर्ड में कुल 20 सदस्य शामिल हैं, जो ये फैसला करते हैं कि फेसबुक के लिए यानी वामपंथ के लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा है, और उन 20 सदस्यों में से सिर्फ पांच ही अमेरिकी सदस्य हैं और उन पांच में से कितने अमेरिकी हैं और कितने वामपंथी ये भी आम लोगों को नहीं पता।

सवाल तो ये भी उठ रहे हैं कि इस 20 सदस्यीय बोर्ड में वामपंथी विचारधारा वाले सदस्यों की संख्या ज्यादा है। इसलिए ये भी हो सकता है कि ट्रंप के फेसबुक अकाउंट को हमेशा के लिए खत्म ही कर दिया जाये। ताकि ना राष्ट्रवादी हो और ना उठे राष्ट्रवाद की, यानी देश-प्रेम की आवाज।

यहां ये भी ध्यान रखना चाहिए कि अगर फेसबुक के इस ओवरसाइट बोर्ड के सदस्यों के वेतन का भुगतान फेसबुक कंपनी, यानी मार्क जुकरबर्ग ही करता है, और मार्क जुकरबर्ग की विचारधारा ट्रंप की विचारधारा और रास्ते दोनों ही अलग-अलग हैं तो फिर उन 20 सदस्यों में से भला किसकी हिम्मत होगी कि उनके साथ कोई नमक हरामी कर सके।

About The Author

admin

See author's posts

4,579

Related

Continue Reading

Previous: माता कैकेयी के बारे में क्या कहती है अध्यात्म रामायण?
Next: आपको क्या पसंद है- पत्रकारिता की काॅमेडी या मानसिक रोग?

Related Stories

SHADOW BAN ON SOCIAL MEDIA
  • अवसरवाद
  • षड़यंत्र
  • सोशल मीडिया

शेडो बैन क्या है, इसका इस्तमाल क्यों और किसके खिलाफ होता है?

admin 25 June 2023
RSS Branch Pared
  • विशेष
  • सोशल मीडिया
  • हिन्दू राष्ट्र

क्या महामूर्खों और जालिमों का सब से बड़ा संगठन है आरएसएस?

admin 13 April 2022
Ukraine war and Nationality in India
  • विदेश
  • विदेश

यूक्रेन के आम नागरिकों का युद्ध…

admin 28 February 2022

Trending News

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ Indian-Polatics-Polaticians and party workers 1
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

13 July 2025
वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 2
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 5
  • देश
  • विशेष

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025

Total Visitor

078522
Total views : 143308

Recent Posts

  • पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ
  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved