Skip to content
4 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • ऐतिहासिक नगर
  • धर्मस्थल
  • विश्व-इतिहास

जहां स्वयं ब्रह्मा जी ने शिवलिंग की स्थापना की थी आज वहाँ…

admin 15 May 2021
History of Sambhal in Hindi
Spread the love

अजय चौहान || उत्तर प्रदेश का जिला सम्भल (History of Sambhal in Hindi), एक ऐसा नगर है जिसको लेकर हजारों सालों का इतिहास, पौराणिक मान्यताएं और किंवदंतिया युगों-युगों से चली आ रहीं हैं। आज के सम्भल नामक इस क्षेत्र को लेकर हमारे पौराणिक ग्रंथों के जानकार बताते हैं कि सतयुग में इस स्थान का नाम सत्यव्रत था, त्रेता युग में महदगिरि या महेंद्रगिरी, द्वापर युग में पिंगल था और अब इस कलयुग में यह सम्भल के नाम से प्रसिद्ध है।

युगों-युगों के प्रमाण और साक्ष्य आज भी यहां प्रत्यक्ष देखने को मिलते हैं। उन प्रमाणों के अनुसार यहां उस दौर के 68 तीर्थ आज भी मान्य हैं और पौराणिक काल में बनवाए गए 18 से भी ज्यादा कुंए और तालाब आज भी यहां की अलग-अलग जगहों पर देखने को मिल जाते हैं।

हरिहर मंदिर का दुर्भाग्य था कि अफगान से आये मुस्लिम आक्रांता मोहम्मद गौरी ने एक भयंकर युद्ध में हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चैहान को परास्त करके इस पर कब्जा कर लिया और इसको ध्वस्त करके यहां एक मस्जिद का निर्माण करवा दिया जिसको आज जामा मस्जिद के नाम से जाना जाता है।

पौराणिक साक्ष्यों और मान्यताओं के अनुसार युगों पहले इस हरिहर मंदिर में शिवलिंग की स्थापना स्वयं ब्रह्याजी ने अपने हाथों से की थी। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि सम्भल उर्फ शम्भलेश्वर नगर की संरचना स्वयं भगवान शिव ने विश्वकर्मा से कराई और इसकी रखवाली के रूप में खुद तीन कोनों पर विराजमान हुए थे। सम्भल की इसी त्रिकोणीय परिधि में 68 तीर्थ और 19 कूप के दर्शन मात्र से ही मानव को पापों से मुक्ति के साथ-साथ चारों तीर्थों की यात्रा का पुण्य फल भी मिल जाता है।

हरिहर मंदिर के अतिरिक्त सम्भल में तीन और प्रसिद्ध शिवलिंग भी हैं, जिसमें से जो पूर्व दिशा में है वह चन्द्रशेखर महादेव, उत्तर में भुवनेश्वर महादेव और दक्षिण में सम्भलेश्वर महादेव के नाम से जाने जाते हैं।

सम्भल (History of Sambhal in Hindi) को लेकर पुराणों में लिखा है कि कलियुग में होने वाला भगवान विष्णु का कल्कि अवतार इसी क्षेत्र के शंबल नामक एक नगर में होगा। जबकि यहां प्रचलित लोक मान्यताओं में सम्भल को ही शंबल माना जाता है। यहां होने वाले भगवान विष्णु के कल्कि रूपी जन्म और उससे संबंधित मान्यताओं के आधार पर यहां पहले ही उनका एक विष्णु मंदिर बना लिया गया है।

इस क्षेत्र की परत दर परत में न जाने कितने बेशकीमती ऐतिहासिक और पौराणिक साक्ष्य छिपे हुए हैं। सम्भल में कई स्थान ऐसे हैं जो खुद ब खुद ही इसके हजारों साल के इतिहास के प्रमाण आज भी देते हैं।

यहां के कुछ टीले, ऐतिहासिक काल के कीले, और कई स्थानों पर बने हुए बुर्ज, आज भी पौराणिक युग के उस प्राचिन, सशक्त और समृद्धशाली सम्भल के इतिहास की कहानी बयां करते हैं। हर साल आयोजित होने वाले यहां के कार्तिक शुक्ल चतुर्थी और पंचमी के मेले के लिए आज भी शिवभक्त दूर-दूर से दर्शन करने और इसकी परिक्रमा करने आते हैं।

ऐतिहासिक नगरी सम्भल उर्फ शम्भलेश्वर में प्राचीन काल के ऐसे कई मंदिर और संरचनाएं हैं जो अनदेखी के चलते लुप्त हो रहे हैं और अब मात्र कुछ ही तीर्थ वास्तविक रूप में बचे हैं। स्थानिय हिंदू जागृति मंच का मानना है कि शम्भलेश्वर के तीर्थस्थलों की परिक्रमा को करने से गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की तरह ही पुण्य लाभ मिलता है।

About The Author

admin

See author's posts

3,502

Post navigation

Previous: आप को क्या पसंद है नीच पत्रकारिता का वो पल या राजनेताओं का कमीनापन?
Next: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शनों के लिए कब जायें, कैसे जायें, कहां रूकें ?

Related Stories

Purana Qila Delhi
  • ऐतिहासिक नगर
  • विशेष

पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य

admin 25 March 2026
Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

095431
Total views : 175275

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.