Skip to content
25 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • ऐतिहासिक नगर
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल

गढ़ मुक्तेश्वर का पौराणिक महत्व और आधुनिक इतिहास | History of Garh Mukteshwar

admin 12 August 2021
गढ़ मुक्तेश्वर का पौराणिक महत्व और आधुनिक इतिहास | History of Garh Mukteshwar
Spread the love

अजय सिंह चौहान || भारत भूमि पर नदियों के किनारे वर्ष के बारहों मास लगने वाले तमाम छोटे-बड़े मेलों और तीर्थ स्थानों की भीड़ का भारतीय संस्कृति में बहुत खास पौराणिक, सांस्कृतिक और वैदिक महत्व है। उसी महत्व के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के गढ़ मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला न सिर्फ पौराणिक महत्व रखता है बल्कि सनातन संस्कृति के लिए यह मेला और यहां का पवित्रा गंगा स्नान देश और दुनिया के लिए सदियों से पर्यटन के लिए भी महत्वपूर्ण स्थान बना हुआ है।
दिल्ली से करीब 100 किमी दूर और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 से लगे, गंगा नदी के दाहिने तट पर स्थित गढ़ मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाला गंगा स्नान और यह मेला यहां अनादिकाल से लगता आ रहा है। जबकि, महाभारत युद्ध के बाद से इस स्थान का महत्व और भी अधिक बढ़ गया।

कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले इस पवित्रा और प्रसिद्ध स्नान पर्व और यहां लगने वाले मेले की खासियत यह है कि महाभारत युद्ध के बाद गढ़ मुक्तेश्वर के इसी गंगा तट पर भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर सम्राट युधिष्ठिर ने कौरवों तथा पांडवों की सेना के मारे गए असंख्य वीर योद्धाओं और सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए उनका तर्पण किया था।

जहां एक ओर पौराणिक साक्ष्य और तथ्य गढ़ मुक्तेश्वर के महत्व को साफ-साफ बताते हैं वहीं आज के इतिहासकार और जानकार भी मानते हैं कि यह स्थान तो द्वापर युग के भी पहले से प्रसिद्ध हुआ करता था। क्योंकि शिवपुराण के अनुसार आज के इस ‘गढ़मुक्तेश्वर‘ का प्राचीन नाम ‘शिववल्लभ‘ हुआ करता था, यानी जो भगवान शिव का ही एक प्रिय नाम है।

पुराणों में गढ़ मुक्तेश्वर की महिमा काशी के समान ही बताई गई है, क्योंकि गढ़ मुक्तेश्वर में ही भगवान शिव ने अपने जय और विजय नाम के गणों को महर्षि दुर्वासा के द्वारा दिये गये पिशाच योनि के श्राप से मुक्ति दिलाई थी। जिसके बाद से इस स्थान का नाम गणमुक्तीश्वर यानी कि गणों की मुक्ति करने वाले भगवान शिव के नाम से पड़ गया था। गणमुक्तीश्वर का वही प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर आज भी उस पौराणिक घटना का साक्षी है। लेकिन, समय के साथ-साथ आम बोलचाल की भाषा के ऊच्चारण के कारण यह नाम गणमुक्तीश्वर से बदल कर गढ़ मुक्तेश्वर कहलाने लगा है।

त्रोता युग की बात करें तो भगवान श्रीराम के पूर्वजों में से एक महाराज शिवि ने भी वानप्रस्थ के दौरान इसी गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा नदी के तट पर अपना आश्रम बनाकर शेष जीवन बिताया था।

शिव पुराण में वर्णन मिलता है कि इसी गढ़ मुक्तेश्वर के क्षेत्रा में गंगा नदी के दौनों ही किनारों पर एक घना वन हुआ करता था जिसे खांडवी वन के नाम से पहचाना जाता था। इसी खांडवी वन में भगवान परशुराम ने एक ऐसे शिवलिंग की स्थापना की थी जो बाद में बल्लभ संप्रदाय का प्रमुख केंद्र बना और उसी शिव मंदिर के आस-पास के क्षेत्रा का नाम बाद में शिव बल्लभ पुर पड़ गया।

महाभारत काल की बात करें तो त्रोता युग का यही खांडवी वन, द्वापर युग में यानी महाभारत के काल में खांडव वन के नाम से पहचाना जाने लगा और यही खांडव वन बाद में खांडवप्रस्थ कहलाया और उसके बाद इंद्रप्रथ बना। यही खांडव वन हस्तीनापुर राज्य के अधीन हुआ करता था इसलिए पांडवों ने खांडव वन में अपना नया राज्य स्थापित किया था।

आज भले ही हम पौराणिक युग के इस स्थान को गणमुक्तीश्वर के बजाय गढ़ मुक्तेश्वर कहते हैं और इसी नाम से दुनिया भी इसे जानती है। लेकिन, यह वही पवित्रा तीर्थ है जहां महाभारत युद्ध के बाद भगवान श्रीकृष्ण की सलाह पर, सम्राट युधिष्ठिर ने निर्णय लिया था कि कौरवों तथा पांडवों की दोनों ही सेनाओं की तरफ से युद्ध में मारे गये उन सभी असंख्य वीर योद्धाओं और सैनिकों की आत्माओं की शांति के लिए यहीं, इसी गढ़ मुक्तेश्वर में तर्पण किया जायेगा।

सम्राट युधिष्ठिर के उस निर्णय के बाद भगवान परशुराम द्वारा स्थापित शिवबल्लभपुर यानी गढ़ मुक्तेश्वर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा और यज्ञ आदि करके मृतकों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया गया था।

सम्राट युधिष्ठिर के द्वारा लिये गये उस निर्णय के बाद जो शुभ मुहूर्त निकाला गया वह कार्तिक शुक्ल अष्टमी का ही दिन था। इसी दिन गऊ पूजन करके गढ़ मुक्तेश्वर के इसी गंगा तट पर एकादशी को गंगा मैदान में सम्राट युधिष्ठिर के द्वारा धार्मिक संस्कार करके पिंडदान किया गया। यह वही एकादशी है जिसे हम देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जानते हैं।

महाभारत युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए एकादशी से चतुदर्शी तक यहां यज्ञ किया गया, और इसके अगले दिन यानी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करके कथा का आयोजन किया था।

माता चन्द्रबदनी मंदिर के दर्शन करने जाने से पहले जान लें पौराणिक महत्व और इतिहास

अब अगर हम यहां गढ़ मुक्तेश्वर में लगने वाले गंगा मेले के इतिहास की बात करें तो इतिहासकारों ने इस मेले को बहुत अधिक पुराना नहीं माना है। लेकिन, फिर भी इसके बारे में बताया जाता है कि, यहां उस दौर में अखण्ड भारत के लाखों श्रद्धालु इस विशेष दिन पर गंगा स्नान के आते थे इसलिए यहां अच्छी-खासी सांस्कृतिक तथा धार्मिक चहल-पहल होने लगती थी, इसलिए उन श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार यहां विशेष दुकानें भी सजने लगीं और धीरे-धीरे यह एक प्रकार से वार्षिक मेले के रूप में आयोजित होने लगा। तब से लेकर आज तक यह विशेष कार्तिक पूर्णिमा के गंगा मेले के रूप में जाना जाता है और अब तो यह उत्तर भारत में आयोजित होने वाले सबसे बड़े मेलों में से एक बन चुका है।

गढ़ मुक्तेश्वर के इसी कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए हजारों वर्षों से अखण्ड भारत की तमाम दिशाओं से श्रद्धालु आते रहे हैं और आज भी आते हैं। ऐसे में तब से लेकर आज तक स्थानीय प्रशासन को भी इससे अच्छी खासी आय होने लगी। उस आय से श्रद्धालुओं के लिए यहां कई प्रकार की सुविधाओं का भी विस्तार किया जाने लगा, कई भव्य मंदिर और यात्राी निवास स्थानों के अलावा आवागमन के मार्गों को सुधारा जाता रहा। लेकिन, विदेशी आक्रमणों के दौर में यहां कई बार भीषण रक्तपात और लूटपाट की घटनाएं होती गई, कई प्रकार से षड्यंत्रा और तांडव भी मचाया गया और कई बार यहां के मंदिरों को भी लूटा गया।

आज भले ही यहां से गंगा नदी को व्यापार मार्ग के लिए प्रयोग में नहीं लाया जाता। लेकिन, यहां से बहने वाली पवित्रा गंगा नदी महाभारत काल में व्यापार के लिए एक प्रमुख जलमार्ग का केंद्र हुआ करती थी। इसके अलावा यह स्थान हस्तिनापुर की राजधानी से लगा हुआ था इसलिए भी उस दौर में इस जलमार्ग का महत्व बढ़ गया था।

ऐतिहासिक साक्ष्य बताते हैं कि महाभारत काल के दौरान हस्तिनापुर के उत्तर में, गंगा नदी के किनारे और खाण्डवी वन क्षेत्रा में एक पुष्पावती उद्यान भी हुआ करता था, जिसे पांडवों ने रानी द्रोपदी के लिए विकसित करवाया था। हस्तिनापुर से पुष्पावती उद्यान तक आने-जाने के लिए करीब 35 किलोमीटर तक एक गुप्त मार्ग भी बनवाया गया था, जिसके अवशेष कुछ वर्ष पहले तक भी देखे जा सकते थे। वर्तमान में उस स्थान पर ‘पूठ’ नाम का गांव बसा हुआ है।

इसके अलावा गढ़ मुक्तेश्वर से करीब 70 किमी की दूरी पर अनुपशहर तहसील में बसे अहार नामक प्राचीन गांव में भी प्राचीन सभ्यताओं के अवशेष मिले हैं जो महाभारत काल के बताये जाते हैं।

आज गढ़ मुक्तेश्वर का महत्व न सिर्फ धार्मिक और आध्यात्मिकता से भरपूर है बल्कि ऐतिहासिकता और प्राकृतिक खूबसूरती को भी समेटे हुए है इसलिए यहां देश के ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी देखा जा सकता है।

पौराणिक युग के इसी मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित बाग के विषय में कहा जाता है कि इस बाग में स्थित मंदिर की स्थापना उदयपुर की रानी मीराबाई ने कराई थी। स्नान पर्व और कार्तिक मेले के दौरान इस मंदिर में शुरूआत से ही सनातन प्रेमियों के द्वारा भारी चढ़ावा आता रहा है। इसलिए औरंगजेब ने इस मंदिर को नष्ट करवा दिया और इस स्थान को अमरोहा के फकीरों को जागीर के रूप में दे दिया था। वर्तमान में यहां पर एक बनावटी कब्र देखी जा सकती है जो अब मकबरे का रूप ले चुकी है। भले ही आज यहां फकीरों का कब्जा हो चुका है लेकिन, फिर भी सनातन की यही खासियत है कि आज भी यहां कार्तिक मेले के दौरान उसी प्रकार से और उसी श्रद्धाभाव से भारी मात्रा में चढ़ावा आता रहता है।

इन सबसे अलग वर्तमान इतिहास की बात करें तो गढ़ मुक्तेश्वर स्वाधीनता संग्राम का भी सबसे महत्वपूर्ण गढ़ रहा है। क्योंकि सन 1857 की क्रांति से लेकर आजादी मिलने तक यहां लगातार क्रांतिकारियों ने अपने गुस्से की मशालें जला कर रखीं थीं।

गढ़ मुक्तेश्वर में स्नान पर्व और मेले में भाग लेने के लिए हर वर्ष लाखों की संख्या में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं और देश-विदेश के पर्यटकों के लिए यहां विशेष इंतजाम देखे जा सकते हैं। इस दौरान गंगा किनारे के विशाल मैदान पर तंबुओं का एक विशेष नगर बस जाता जाता है।

आस्था और भक्ति का समागम कहे जाने वाला और दीपावली के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला यह मेला आज एक विशाल स्वरूप ले चुका है। इस प्रसिद्ध मेले के बारे में बताया जाता है कि गंगा किनारे स्थित यहां के मखदूमपुर क्षेत्रा में वर्ष 1929 से ही यह मेला यहां आधिकारित तौर पर लगता आ रहा है, इसलिए व्यापारिक दृष्टि से भी यह बहुत महत्व रखता है। जबकि इसके पहले यहां आसपास के ग्रामीण खुद ही श्रद्धालुओं के लिए रहने और खाने-पीने की व्यवस्थाएं किया करते थे। इसके बाद जिल पंचायत ने इस मेले का आयोजन अपने हाथों में ले लिया था।

दूर दराज से आने वाले लोग यहां मात्रा इस मेले में घूमने ही नहीं आते हैं बल्कि यहां के सांस्कृतिक और धार्मिक कर्मकांणों जैसे मन्नत, मुंडन संस्कार, पिण्ड दान और गंगा पूजन, गंगा स्नान और स्थानीय मंदिरों में दर्शन कर अपने वर्तमान को धन्य करते हैं।

आज सनातन को हमारे इन स्थानों के विषय में न सिर्फ कहने या बात करने की बल्कि, जीने की भी आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इन धार्मिक स्थानों और क्षेत्रों के बारे में जान सकें और यहां आकर अनुभव कर सके और जान सके कि हमारे अपने कहे जाने वाले इन तीर्थ क्षेत्रों का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व क्या है और हमारे लिये ये स्थान आवश्यक क्यों हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर राजधानी दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से करीब 65 किलोमीटर और मेरठ शहर से करीब 42 किलोमीटर दूर गढ़मुक्तेश्वर नामक यह पवित्रा स्थान गंगा नदी के दाहिने किनारे पर बसा उत्तर प्रदेश राज्य के जिला गाजियाबाद का एक तहसील मुख्यालय है। उत्तर प्रदेश रोडवेज की नियमित बसें दिल्ली के आनन्द विहार और महाराणा प्रताप बस अड्डा से चलती हैं।

रेल से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए गढ़ मुक्तेश्वर भारतीय रेल मार्ग से भी जुड़ा हुआ है इसलिए यहां का नजदिकी रेलवे स्टेशन गढ़ मुक्तेश्वर है जबकि बृजघाट रेलवे स्टेशन भी यहां से मात्रा 6 किलोमीटर की दूरी पर ही है।

About The Author

admin

See author's posts

13,957

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: अश्विनी उपाध्याय के ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ को कैसे मिल रहा है ‘लश्कर-ए-मीडिया’ का समर्थन
Next: माता चन्द्रबदनी मंदिर के दर्शन करने जाने से पहले जान लें पौराणिक महत्व और इतिहास

Related Stories

Mahakal Corridor Ujjain
  • इतिहास
  • तीर्थ यात्रा
  • विशेष

उज्जैन का पौराणिक ‘रूद्र सरोवर’ आज किस दशा में है

admin 26 February 2025
shankracharya ji
  • अध्यात्म
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

शंकराचार्य जी चार धाम शीतकालीन यात्रा में होंगे सम्मिलित

admin 3 December 2024
JOGULAMBA SHAKTIPEETH TEMPLE
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

जोगुलम्बा शक्तिपीठ मंदिर: कब जायें, कैसे जायें, कहां ठहरें?

admin 25 November 2024

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081113
Total views : 147808

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d