Skip to content
19 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • श्रद्धा-भक्ति

प्रकृतिसत्ता की भक्ति ही सबसे श्रेष्ठ है

admin 7 October 2021
Happy Life in Hinduism
Spread the love

भक्त केवल भौतिक कामनाओं से जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए। भक्त के अंदर कामना केवल भक्ति, ज्ञान और आत्म-शक्ति की होनी चाहिए। चूंकि, मैंने बार-बार कहा कि जिसके अंदर भक्ति आ गई, ज्ञान आ गया, आत्मशक्ति आ गई, तो उसको दुनिया की कोई शक्ति पराजित नहीं कर सकती। कोई भी प्रलोभन उसे बांध नहीं सकता। चूंकि, वह सत्य की शरण में पहुंच चुका होता है और भक्त का मूल लक्ष्य होता है कि वह अपने ईष्ट में समा जाये, ईष्ट का हो जाये या ईष्ट को अपने अंदर समाहित कर ले। तुलना कहीं होती नहीं। किससे तुलना करें? कहां से करें, प्रकृतिसत्ता जब कण-कण में मौजूद है? हम केवल उस प्रकृतिसत्ता के हैं और प्रकृतिसत्ता में मिल जायें, उसमें समाहित हो जायें।

यह शरीर जो आपका गुरु है, कह रहा है कि इस शरीर को वह प्रकृतिसत्ता कोढ़ियों और अपाहिजों का जीवन दे दे, अंग भंग कर दे, तब भी कभी उस प्रकृतिसत्ता पर कभी अंशमात्र भी समर्पण और भक्तिभाव में कोई परिवर्तन नहीं आयेगा। चूंकि, हम तो हर पल उस प्रकृतिसत्ता से जुडे़ हैं। प्रकृतिसत्ता ने हमें वह मूल तत्व दे रखा है जो अजर-अमर-अविनाशी है, जो न कभी मरता है न कभी जीता है और जिस पर न कभी किसी चीज का प्रभाव पड़ता है। उस तत्व की शरण में तो हम जायें। हमें दिव्यता का एहसास होने लगेगा, चेतना का एहसास होने लगेगा मगर आप एक कान से सुनेंगे और दूसरे कान से निकाल देंगे, नित्य अमल नहीं करेंगे।

चूंकि, जो कुछ तुम्हारे अंदर है, उस तक पहुंचना ही तो है और पहुंचने में केवल अपने आपको एकाग्र करो, बताये हुए नियमों का पालन करो। खुद का साधक बनने का प्रयास करो, भक्त बनने का प्रयास करो। केवल कामनाओं की ही कामना नहीं कि नित्य नई-नई कामनायें चलती रहें।

एक ऋषि, मुनि, योगी जो जब खुद के अंदर जाते हैं तो उस आनन्दमय कोश में पहुंचकर उसका आनंद ही तो लेते हैं, उस नशे का पान ही तो करते रहते हैं, जिस नशे का वर्णन किया गया है कि जिस नशे की तुलना में भौतिक जगत में दूसरा कोई नशा है ही नहीं, कोई तृप्ति है ही नहीं। उस नशे की एक लहर हमारे शरीर में आती है और लगता है कि दुनिया का सब वैभव हमारे लिये क्षीण है, सब कुछ बेकार है, एक पैर से ठोकर मार देने के बराबर है। समाज के अनेकों लोग चाहें और प्रयास करें, तो उस तत्व का एहसास कर सकते हैं, उस आनंद का एहसास कर सकते हैं।

चूंकि, हम यदि भक्त बनकर केवल उस प्रकृतिसत्ता के हो जायें, तो फिर प्रकृतिसत्ता की जिम्मेदारी है कि हमें किस चीज की आवश्यकता है? हमें कपड़े की जरूरत है, हमें पहनने की जरूरत है, हमें भोजन की जरूरत है, हमारी बीमारियां दूर करने की जरूरत है, हमें व्यापार में बढ़ने की जरूरत है, हमारी नौकरी लगने की जरूरत है या हमें रानीतिक क्षेत्र में बढ़ने की जरूरत है। वह स्वतः हमें सहारा देती चली जायेंगी और यदि आप भिखारियों की तरह बहुत कुछ मांगते रहें, बार-बार गिड़गिड़ाते रहें, मगर जिस रास्ते यह वह देना चाहती है, वह मार्ग ही हमारा अवरुद्ध है, वह सुषुम्ना नाड़ी ही हमारी अवरुद्ध पड़ी है, तो आयेगी कहां से? चूंकि, प्रकृतिसत्ता जो भी कार्य करेगी, आत्मचेतना के माध्यम से ही कार्य करेगी। क्षणिक लाभ आप प्राप्त कर सकते हैं, मगर स्थायी लाभ नहीं प्राप्त कर सकते।

स्थायी मुक्ति का मार्ग आपको मिलेगा कैसे? यदि इस जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में ही लिप्त होकर रह गये। मेरा मूल चिन्तन उसी दिशा की ओर है कि उस प्रकृतिसत्ता का वर्णन बहुत कुछ किया गया। हर ऋषि, मुनि, देवी-देवताओं ने स्वीकार किया है कि परमसत्ता देवी शक्ति है, जगदम्बा शक्ति है जिन्होंने समाज में जन्म लिया, वे उन्हें जगदम्बा कहकर पुकारते रहे मगर वह जगदम्बा कौन है? उसका क्या वर्णन करना चाहिए? उसका क्या उल्लेख करना चाहिए? वह वर्णन नहीं हुआ। चूंकि, जहां तक हमारी क्षणिक कामनाओं की पूर्ति की बात है कि हमने राम का वर्णन बहुत किया, मगर राम के गुरुओं का वर्णन नहीं किया। राम के गुरुओं को समझना नहीं चाहा। उन ऋषियों की हमने शरण नहीं गही। कृष्ण के ज्ञान को हमने पकड़ा नहीं।

राम ने जो मर्यादा का पाठ हमको पढ़ाया, उस मर्यादा के पथ पर हम बढ़े नहीं। यदि इसी तरह की गलतियां हम वर्तमान में भी करते चले गये, तो हमारा पतन सुनिश्चित है मगर यदि हम सत्य-पथ पर बढ़ने लगे, अपने कर्तव्य को मात्र समझने लगे, यदि हमने मानवता के कर्तव्य को समझ लिया, मानवता के पथ पर हम बढ़ने लग गये, तो हमारा जीवन निश्चित रूप से धन्य हो जायेगा। हमें नवरात्रि के पर्वों का वास्तविक फल प्राप्त हो जायेगा।

क्या पड़ोसी को कह देंगे कि यह हमारा पिता है? तो आज ईष्ट कैसे बदल देते हो? तुमने अपने ईष्ट को कैसे बदलकर रख दिया? तुम इस सत्य को कैसे स्वीकार नहीं कर सके कि हमारी ईष्ट केवल वह प्रकृतिसत्ता माता भगवती आदिशक्ति जगजननी जगदम्बा हैं? बाकी देव शक्तियां जितनी भी हैं, देवी शक्तियां जितनी भी हैं, वे सिर्फ हमारी सहायक हैं, जिस तरह समाज में हमारा कोई पड़ोसी रहता है, कोई चाचा रहता है, कोई भाई रहता है, कोई ताऊ रहता है या अन्य कोई रहता है। जिस तरह हम अपने पिता की जगह किसी दूसरे को खड़ा नहीं कर सकते कि हमारी माता एक होगी, हमारा पिता एक होगा, उसी तरह हमारा सत्य कि वह प्रकृतिसत्ता सिर्फ एक होगी, हमारी आत्मा की जननी एक होगी, अनेक नहीं हो सकती।

देवी आराधना हर काल में रही है और होती आ रही है। अतीत में झांककर देखो। जो कबीले के लोग रहते थे, अन्य लोग रहते थे, वहां देवी-देवताओं के अब भी शिलालेख मिलते हैं। उन मंदिरों के अवशेष मिलते हैं। आज भी समाज में 108 शक्तिपीठों का वर्णन मिलता है, अनेकों शक्तिपीठों का वर्णन मिलता है, मगर विस्तार नहीं हो सका है।

चूंकि, अधिकांश समाज या तो भोले का भक्त बन जाता है या राम, कृष्ण और राधा बनकर नाचने लगता है। इन्हीं में लिप्त होकर रह जाता है, राधे-राधे बस। दिन में राधे-राधे और रात में क्या चलता है, यह समाज जानता है तो कहीं न कहीं हमें और आपको सोचने की जरूरत है। हमें उस प्रकृतिसत्ता को ईष्ट के रूप में स्वीकार करना चाहिए, जिस तरह हम अपने जन्म देने वाले पिता की तुलना में किसी को खड़ा नहीं कर सकते।

– शक्तिपुत्र महाराज

About The Author

admin

See author's posts

1,500

Post navigation

Previous: स्व परिवार एवं स्वदेशी की तरफ बढ़ता रुझान…
Next: इंसान कभी-कभार ही आता है…

Related Stories

Happy Sanatani New Year on 19th March 2026
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

admin 19 March 2026
Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

admin 11 March 2026
Types of incarnations of Lord Vishnu
  • अध्यात्म
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति

कितने प्रकार के होते हैं विष्णु जी के अवतार?

admin 3 February 2026

Trending News

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश Happy Sanatani New Year on 19th March 2026 1
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

19 March 2026
सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 2
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 3
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 5
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026

Total Visitor

093284
Total views : 171230

Recent Posts

  • ‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश
  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.