Skip to content
18 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • पर्यटन

क्यों नहीं होती इस शिव मंदिर में पूजा-पाठ! | Mysterious Temple of Uttarakhand

admin 18 November 2021
Ek Haathiya Devalaya 02
Spread the love

यदि आप उत्तराखंड राज्य में हैं और पिथौरागढ़ से होते हुए धारचूला जाने वाले मार्ग पर जा रहे हैं या आ रहे हैं तो रास्ते में थल नाम के एक कस्बे के पास ही में स्थित बल्तिर नाम के गांव में संसार के एक ऐसे इकलौते शिवालय के दर्शन भी कर सकते हैं जो है तो प्राचीन, लेकिन, उसमें पूजा-पाठ नहीं की जाती। दरअसल, बल्तिर गांव का यह एक ऐसा अभिशप्त या शापित शिव मंदिर है जिसे एक हथिया महादेव मंदिर या एक हथिया देवालय कहा जाता है।

इस क्षेत्र में आने वाले लगभग सभी श्रद्धालु और पर्यटक इसमें भगवान भोलेनाथ के सिर्फ दर्शन करते हैं और मंदिर की अनूठी स्थापत्य मूर्ति कला को निहारते हैं। लेकिन, मंदिर में शिवलिंग की पूजा किये बिना ही लौट जाते हैं। यहां आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु जब इस मंदिर की अज़ीबोगरीब परंपरा के बारे में सुनने हैं तो अक्सर यही सोचते हैं कि भगवान का मंदिर और उसमें पूजा-पाठ न हो ऐसा कैसे हो सकता है?

दरअसल, इस परंपरा के पीछे किंवदंती है कि इस गांव में एक मूर्तिकार रहता था जो पत्थरों को काट-काटकर मूर्तियां बनाया करता था और उन्हें बेचकर अपना परिवार पालता था। लेकिन, एक बार किसी दुर्धटना के कारण उसका एक हाथ कट गया। जिसके बाद वह उस काम को करने में असमर्थ हो गया। इस बात पर कई लोगों ने उसे उलाहना देना शुरू किया कि अब एक हाथ के सहारे वह क्या काम कर पाएगा? गांव वालों की इस बात से उस मूर्तिकार का मन टूट गया और उसने ठान लिया कि अब इस गांव में रहने का कोई फायदा नहीं है। इसलिए कहीं ओर जाकर यह काम किया जाय।

Ek Haathiya Devalaya 02यह सोचकर एक रात वह मूर्तिकार अपनी छेनी, हथौड़ी सहित बाकी सभी औजार लेकर उस गांव से निकल गया। कहा जाता है कि उस गांव के पास ही में दक्षिणी दिशा की ओर एक विशाल चट्टान हुआ करती थी। वह चट्टान उस दिन शाम तक भी थी जिस रात वह मूर्तिकार उस गांव से बिना बताये कहीं चला गया था। लेकिन उसकी अगली सुबह जब कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने पाया कि वह विशाल चट्टान एक ही रात में देवालय का रूप ले चुकी थी। यानी, किसी ने एक ही रात में उस चट्टान को काटकर उसे एक बहुत ही सुंदर मंदिर का आकार दे दिया था।

जिसने भी उस मंदिर को देखा, वह दंग रह गया। देखते ही देखते गांव के सारे लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने अनुमान लगाया कि हो न हो यह मंदिर उसी मूर्तिकार ने बनाया हो। उसे ढूंढने की कोशिश की गई। मगर उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। गांव के पंडितों ने कहा कि यह मंदिर दिन की बजाय रात में बना है और इसमें बने शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा भी नहीं की गई है। इसलिए यह शिवलिंग दोषपूर्ण है और इसकी पूजा-पाठ करना फलदायक नहीं मानी जा सकती। जानकारों का मानना है कि मंदिर के प्रति यहां के लोगों में यही आस्था धीरे-धीरे परंपरा का रूप लेती गई। जिसके कारण आज भी इस मंदिर में पूजा-पाठ नहीं की जाती है।

इस मंदिर को लेकर यहां की एक अन्य लोकप्रचलित मान्यता है कि चंद राजवंश के राजा का राज महल औरव कुमांऊ की स्थापत्य कला के रूप में देश-विदेश में विख्यात यहां के बालेश्वर मंदिर का निर्माण करने वाले जगन्नाथ नामक मिस्त्री और मूर्तिकार का एक हाथ राजा ने कटवा दिया था ताकि बालेश्वर मंदिर जैसा शानदार निर्माण दोबारा न हो सके।

माना जाता है कि एक हाथ कट जाने के बाद भी जगन्नाथ मिस्त्री ने अपनी कला को जिंदा रखने के लिए अपनी पुत्री की सहायता से एक ही रात में इस शिव मंदिर का निर्माण किया और हमेशा के लिए वो राज्य छोड़कर चला गया। और जब प्रजा को यह बात मालूम हुई तो वे बहुत दुखी हुए और उन्होंने राजा का इतना विरोध किया कि उस विरोध के कारण लोगों ने इस मंदिर में पूजा-पाठ भी नहीं की। माना जाता है कि तब से लेकर आज तक यहां पूजा-पाठ नहीं हुआ है।

उत्तराखंड के ‘‘कुमाऊँ’’ क्षेत्र की पौराणिकता और सनातन में महत्व | Sanatan History of Kumaon & Uttarakhand

एक हथिया का नौला या देवालय नाम के इस मंदिर की खासियत और इसके नाम के बारे में यही माना जाता है कि यह एक ही हाथ से बनाया गया देवालय है, इसलिए इसको एक हथिया का नौला या देवालय कहा जाता है। इस मंदिर के इतिहास के बारे में बताया जाता है कि यह मध्ययुगीन राजवंश के राजा कत्यूरी के समय का बना हुआ मंदिर है।

कत्यूरी राजवंश के बारे में माना जाता है कि वे अयोध्या के शालिवाहन शासक के वंशज थे इसलिए वे सूर्यवंशी कहलाते थे। कत्यूरी राजवंश का शासन इस क्षेत्र पर 6ठीं शताब्दी से 11वीं शताब्दी तक रहा। इसलिए, माना जाता है कि संभवतः यह मंदिर छठी शताब्दी से 11वीं शताब्दी के मध्य का बना हुआ है। उस दौर के शासकों को स्थापत्य कला से बहुत लगाव था। यहां तक कि वे इस मामले में दूसरों से प्रतिस्पद्र्धा भी करते थे। कई ग्रंथों और अभिलेखों में भी इस मंदिर का जिक्र पाया जाता है।

पत्थरों को तराशकर बनाये गए इस मंदिर के ढांचे में बहुत ही शानदार और आकर्षक नक्काशीदार और कलात्मक काम देखने को मिलता है। मंदिर का प्रवेश द्वार पश्चिम दिशा की तरफ है। मंदिर के मंडप की ऊंचाई 1.85 मीटर और चैड़ाई 3.15 मीटर बताई जाती है। मंदिर में लगे पत्थरों पर स्थानीय लोकजीवन के विभिन्न दृश्यों को बहुत ही सुंदर और प्रभावशाली तरीके से उकेरा गया है। कला की दृष्टि से आज भी यह इमारत इस क्षेत्र की बेजोड़ कलाकृतियों में से एक है ।

मंदिर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं, परंतु पूजा-पाठ निषेध होने के कारण केवल दर्शन करके ही लौट जाते हैं। एक हथिया का नौला यानी मंदिर, उत्तराखंड राज्य के चंपावत जिले से 5 किमी दूर स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन के रूप में विख्यात है। यह मंदिर नैनीताल से लगभग 152 किमी दूर और हल्द्वानी से 180 किमी दूर है। यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन टनकपुर रेलवे स्टेशन है जो यहां 74 किमी की दूर है।

चम्पावत जिले में अन्य दर्शनिय और पर्यटन के स्थानों में मध्य युगीन बाणासुर का किला, माउंट एबट और अद्वैत आश्रम जैसे पर्यटन स्थलों के अलावा चम्पावत के कई छोटे-बड़े पर्यटन स्थलों का आनंद भी ले सकते हैं।

– अजय सिंह चौहान

About The Author

admin

See author's posts

1,930

Post navigation

Previous: धार का प्राचीन इतिहास और असली नाम | History of Dhar MP
Next: यात्रा में कुछ नया जानने की कोशिश आवश्य करें | Traveling Tips in Hindi

Related Stories

Saras Aajivika Fair Noida
  • देश
  • पर्यटन
  • लाइफस्टाइल

सरस मेले में दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़

admin 17 February 2024
Saras Aajivika Fair 2024 Noida 3
  • कला-संस्कृति
  • देश
  • पर्यटन

सरस आजीविका मेला 2024 का हुआ शुभारम्भ

admin 16 February 2024
Fatehpur-Sikri_Agra-District-of-Uttar-Pradesh-1
  • ऐतिहासिक नगर
  • पर्यटन
  • विशेष

फतहपुर सीकरी का इतिहास कितना सच कितना झूठ | History of Fatehpur Sikri

admin 27 November 2023

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093173
Total views : 171001

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.