Skip to content
26 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • पर्यावरण
  • स्वास्थ्य

खुशबुओं की पालकी पर सवार तंदुरूस्ती के राज | Smell Retraining Therapy

admin 21 January 2022
Smell Retraining Therapy
Spread the love

सुगंध स्वास्थ की देखरेख और रोगो के उपचार की सदियों पुरानी विधा है। सुभाषित सुगंध और रंग बिरंगे फूलो का संबंध दिमाग से होता है, तन-मन और दिमाग यही हमारी प्राचीन चिकित्सा का मूलाधार रहा है। ऐसे में समझा जा सकता कि दुनिया को खूबसूरत और स्वस्थ बनाए रखने में मनमोहक सुगंधों के जादू और रंग-बिरंगे फूलो का कितना योगदान है। सुगंध और पुष्प के जरिए आयुर्वेद में उपचार कि एक पूरी प्रणाली लंबे समय से विकसित रही है जिसे एरोमा थैरेपी कहा जाता है।

सुगंध चिकित्सा का इतिहास करीब 5000 वर्षो से पुराना है। एरोमा शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द स्पाइस से हुई है। आधुनिक युग में इसका प्रयोग व्यापक तौर पर मधुर सुगंध के अर्थ के रूप में होता है। बीच की कुछ शताब्दियों में हमारी इस प्राचीन चिकित्सा विधा का लोप हो गया था, लेकिन अब यह फिर लोकप्रिय हो रही है।

आयुर्वेदिक उपचार में पूरे पौधे का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि सुगंध चिकित्सा में फूलों से निकाले गए सुगंधित तेलों का, इन सुगंधित तेलों में तमाम तरह के प्रतिरोधक, विषाणु-विरोधी तथा रोगाणुरोधक होते है।

इतिहास में उल्लेख मिलता है कि ईसा पूर्व भारत में फूलों और सुगंध की उपचार प्रणाली खूब विकसित थी। ऋग्वेदिक काल में सुगंधित पेड़-पौधे और तेल का उपयोग होता था। उस समय किए जाने वाले यज्ञो में सुगंधित पदार्थों का प्रयोग वातावरण को शुद्ध कर देता था।

Laugh & Cry : रोना बेहूदगी है तो हँसना भी पागलपन

इस संसार में हरेक प्राणी सुगंध के साथ ही जी रहा है। मधुर सुगंध मस्तिष्क पर अच्छा प्रभाव डाल सकती है, जो कि औषधि का कार्य करती है। जब हम किसी को फूल भेंट करते है तो इस सुगंध द्वारा उसे अच्छा महसूस करने में मदद करते हैं। सुगंधित तेल जैरेनियम, चमेली, लैवेंडर आदि विभिन्न प्रकार की फूलों को सुगंध प्रदान करते है। इसमें रसायन होते हैं जो नाड़ी संस्थान को आराम पहुचाते हैं तथा चित्तवृति को शीघ्र ही शांत करते हैं।

सुगंध चिकित्सा में सुगंधित तेलों को सुंघाकर या त्वचा पर मलकर प्रयोग में लाया जाता है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि ये तेल न केवल शरीर पर बल्कि भावनाओं पर भी प्रभाव डालते हैं। सूंघते समय सुगंध के बहुत सूक्ष्म कण हमारे फेफड़ों में चले जाते हैं और रक्त में मिल जातें है, और अनुकूल असर पैदा करते हैं।

वर्तमान आधुनिक जीवन में प्रदूषण, तनाव तथा पौष्टिकता से रहित भोजन और अस्वस्थ दिनचर्या हमारे शरीर और मन दोनों पर कुप्रभाव डाल रही है।

सुगंध चिकित्सा हमारे प्राण और स्पर्श इन्द्रियों को प्रभावित कर तन-मन का संतुलन बनाए रखती है। सुगंध चिकित्सा तनाव, चिंता और मनौवेदिक विकारों, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, पाचन संबंधी गड़बड़ी और स्त्रियों की शारीरिक समस्याओं के उपचार में विशेष रूप से प्रभावी है।

आज विभिन्न प्रकार के अनेक विशेषज्ञ जैसे सुगंध चिकित्सक, मनोवैज्ञानिक चिकित्सा परामर्शदाता, नर्से, डाॅक्टर, सौंदर्य चिकित्सक आदि सुगंधित तेलों का उपयोग कर मरीज का इलाज करते हैं। सुगंधित तेलों का उपयोग इतना व्यापक हो गया है कि जीवन के लगभग हर क्षेत्र में इनकी भूमिका बढ़ती जा रही है।

सुगंध देने वाली वनस्पतियाँ और चिकित्सकीय उपयोग –
चन्दन – इसकी सुगंध तने और टहनियों के काष्ठ से प्राप्त होती है। सुगंध चिकित्सा में इसका विशेष प्रयोग होता है। यह अवसाद, चिड़चिड़ापन व भय को शांत करने में सक्षम है, साथ ही व्यग्रता, अनिद्रा, नजला, सर्दी-खांसी व अन्य श्वसन रोग विकारों को दूर करने में कारगार है। इससे फोड़े-फुंसी, रूखी त्वचा, एक्जिमा व मुहांसे भी ठीक हो जाते हैं।

http://dharmwani.com/rudraksha-benefits/

रोजमेरी – इसके समस्त पौधे में ही सुगंध निहित होती है। कमजोर याद्दाश्त,
एकाग्रचितता की कमी व मानसिक थकान में उपयोगी है। मोटापा दूर करने में भी उपयोगी है। साथ ही यह मोच व जोड़ों के दर्द में लाभप्रद व पेट में दर्द, कब्ज दूर करने में कारगर है।

गुलाब – इसकी सुगंध पुष्पों से प्राप्त होती है। यह आँखों की तकलीफ, मुंह में छाले, अल्सर, गले के घाव मितली, कब्जियत, सरदर्द, माइग्रेन व अवसाद के उपचार में उपयोगी है। साथ ही त्वचा की झुर्रियां, एक्जिमा, शवसन व पाचन विकारों में भी सहायक है।

तुलसी – श्वास संबंधी तमाम बीमारियों खासकर खांसी व नजला-जुकाम, अनिद्रा, मानसिक अवसाद, क्षीण स्मरण शक्ति, अनिर्णय, एकाग्रचित्ता की कमी आदि में उपयोगी है।

कपूर – ह्रदय रोग के लिए उत्तम, उच्च व निम्न रक्तचाप में समान रूप से कारगर, कब्ज, अपच, वमन, आंतविकार में उपयोगी, दांत-दर्द, पेट में कीड़े, पित्त विकारों में लाभप्रद और पैरों में छाले पड़ना, गठिया, मूत्र बांध खोलने में कारगर है।

पिपरमिंट- सर्दी-खांसी, फ्लू, छाती के संक्रमण, गठिया, पीठ दर्द, नाक से रक्तचाप, गले के घाव ठीक करने में सक्षम, पेट के दर्द, मुंह के संक्रमण में लाभदायक है। साथ ही यह माइगे्रन के उपचार में भी लाभदायक है।

यूकलिप्टस – इसकी सुगंध कपूर की गंध के समान, ताजगी भरी तथा तेज होती है- यह बुखार, सर्दी, फ्लू, गले के संक्रमण, गुर्दे के संक्रमण, जोड़ों व मांसपेशियों के दर्द में उपयोगी है। इसके प्रयोग से बंद नाक, नजला व सरदर्द से राहत मिलती है।

– शिप्रा कुमारी

About The Author

admin

See author's posts

961

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: रुद्राक्ष का ज्ञान, विज्ञान और महत्व | Science and importance of Rudraksha
Next: Gemstone: रत्नों की कीमत नहीं गुण महत्व रखते हैं

Related Stories

marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

admin 20 August 2025
brinjal farming and facts in hindi
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

admin 17 August 2025
Shirish Flowers and Tree Albizia lebbeck in India and in Hindu Dharm (भारत और हिंदू धर्म में शिरीष के फूल और पेड़ अल्बिज़िया लेबेक)
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक

admin 30 July 2025

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081191
Total views : 147922

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d