Skip to content
31 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अवसरवाद
  • राजनीतिक व्यक्तित्व

AAP के भ्रष्टाचारी नेता स्वयं अपना जुलूस निकाल रहे हैं

admin 5 November 2022
Aam Aadmi Party Pradarshan
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी ने मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा बुलाए जाने पर आप नेताओं के जुलूस के साथ राजघाट जाने को ड्रामा बताते हुए कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि आम आदमी पार्टी का एक नेता जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, वह खुद ही अपना जुलूस निकाल रहा है। आज सिसोदिया और केजरीवाल पर पूरी दिल्ली हंस रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी आप नेता अपना जुलूस निकाल रहे हैं और कल जब आरोप सिद्ध हो जाएगा तो जनता भी जुलूस निकालेगी।

श्री मनोज तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल लगातार देश के महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं। आज सत्येन्द्र जैन जेल में हैं और दूसरे मंत्री मनीष सिसोदिया कानून की गिरफ्त में हैं जबकि केजरीवाल भ्रष्टाचार में डूबे इन दोनों नेताओं की तुलना शहीद-ए-आजम भगत सिंह से करते हैं। उन्होंने कहा कि एक भ्रष्टाचार के आरोप में जेल के सलाखों के पीछे आरोपी कैसे देश का भगत सिंह हो सकता है? यह तुलना कर केजरीवाल ने देश के उन तमाम महापुरुषों का अपमान किया है जो देश की आजादी के लिए शहीद हो गए।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि एक तरफ पूरा देश जब महात्मा गांधी को याद कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित कर रहा था, उस वक्त केजरीवाल या उनका कोई भी मंत्री राजघाट जाना तो दूर देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक तस्वीर पर भी श्रद्धांजली नहीं अर्पित की और अब जब सीबीआई मनीष सिसोदिया को सिर्फ उनके गुनाहों को लेकर पूछताछ के लिए बुला रही है, तो वे राजघाट जाकर प्रार्थना करने का ड्रामा करते हैं। उन्होंने कहा कि शराब के ठेकों को निजी हाथों में क्यों दे दिया, इस सवाल का जवाब आज तक नहीं दे पाए। शराब घोटालों के माध्यम से केजरीवाल और सिसोदिया ने बड़ा भ्रष्टाचार किया है, इस बात के कई सबूत मिल चुके हैं।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली को शराब पिलाकर लूटने का जो काम केजरीवाल सरकार ने किया है, उसको न तो दिल्ली की जनता माफ करेगी और न ही उन्हें दिल्ली के टैक्स पेयर्स इसलिए अभी जितना जश्न मनाना है केजरीवाल मना लें क्योंकि दिल्ली की जनता उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने के बाद जश्न मनाएगी।

दिल्ली की जनता को लगता है कि केजरीवाल सरकार ने गली-मुहल्लों में जगह-जगह शराब के ठेके खोलकर युवाओं को बरबाद करने का काम किया है। केजरीवाल को इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि शराब की वजह से कितने घर-परिवार बर्बाद हो रहे हैं।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

662

Related

Continue Reading

Previous: कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान का महत्व
Next: तिरुपति बालाजी मंदिर की संपत्ति का खुलासा, देश की कई नामी कंपनियों से भी आगे

Related Stories

Sanatan campaign of Hamirpur Lok Sabha candidate Arun Ankesh
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व

हमीरपुर लोकसभा प्रत्याशी अरुण अंकेश का सनातन प्रचार

admin 26 May 2024
Ashray-Gupta-Samajwadi-Party-Noida-addressing-press-conference
  • देश
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व

गौतम बुद्ध नगर की मतदाता सूची में एक आदमी के कई-कई वोट: डॉ. आश्रय गुप्ता

admin 22 April 2024
MLA Rajesh Rishi
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व

जेल का जवाब वोट से देगी जनता : विधायक राजेश ऋषि

admin 19 April 2024

Trending News

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक Shirish Flowers and Tree Albizia lebbeck in India and in Hindu Dharm (भारत और हिंदू धर्म में शिरीष के फूल और पेड़ अल्बिज़िया लेबेक) 1
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक

30 July 2025
धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व Importance of social service according to the scriptures and the Constitution 2
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व

26 July 2025
पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ Indian-Polatics-Polaticians and party workers 3
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

13 July 2025
वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 5
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025

Total Visitor

079259
Total views : 144485

Recent Posts

  • शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक
  • धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व
  • पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ
  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved