Skip to content
13 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • हिन्दू राष्ट्र

हिन्दू विरोधी बयानों को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ शिकायत दर्ज

admin 23 January 2023
MOHAN BHAGWAT RSS
Spread the love

संघ प्रमुख मोहन भागवत जी एवं संघ विचारधारा की पत्रिका पांचजन्य और आर्गेनाइजर एवं उनके संपादक हितेश शंकर एवं प्रफुल्ल केतकर के विरुद्ध आज (23 जनवरी, 2023) मैंने दिल्ली के बिंदापुर थाने में हिंदुओं की धार्मिक भावना को आहत करने की शिकायत दर्ज करा दी है।

इन्होंने महाभारत-पुराण में ‘समलैंगिकता’ के झूठ को प्रकाशित व प्रसारित करते हुए दो सगे शिवांश भाई हंस-डिम्भक को न केवल समलैंगिक ठहराने का घृणित प्रयास किया, वरन भगवान श्रीकृष्ण को अफवाह उड़ाने वाला भी दर्शाने का काम किया है!

मैंने दोनों पत्रिका के संपादकों को हरिवंश पुराण स्कैन करा कर WhatsApp किया कि आप इसका अध्ययन करते हुए इसके लिए खेद व्यक्त करें और खंडन छाप दें, लेकिन उन्होंने देखकर भी इसे अनदेखा कर दिया।

मैंने संघ प्रमुख को भी ट्वीटर पर टैग करते हुए विनती की कि क्षमा मांगने से कोई छोटा नहीं होता, आप अपने बयान वापस ले लीजिए, परंतु किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हार कर आज दोपहर मुझे शिकायत दर्ज कराना पड़ा। आगे हम यह लड़ाई अदालत में लड़ने के लिए तैयार हैं।

ये लोग ‘समलैंगिकता’ को अपनाएं, उसे सपोर्ट करें, इससे हमारा कोई विरोध नहीं है, परंतु सबसे बड़ी कथित हिंदू संस्था का प्रमुख यदि हमारे शास्त्रों में गलत उदाहरण देकर समलैंगिकता का अफवाह फैलाए तो इससे आने वाली हिंदू पीढ़ियों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा! यह एक गलत उदाहरण बन जाएगा!

यह ‘समलैंगिकता’ जैसे अप्राकृतिक कृत्य को हिंदू धर्मशास्त्रों द्वारा उचित ठहराने का ऐसा जघन्य अपराध है, जिसका लाभ वामपंथी लेखक और पत्रकार अभी से लेख लिख कर उठाने लगे हैं।

देवदत्त पटनायक जैसे ‘मिथकवादी’ यह लिख रहे हैं कि भारतीय संस्कृति में समलैंगिकता पहले से था, जिसे मोहन भागवत जी ने खोज निकाला है। शेखर गुप्ता अंग्रेजी में भागवतजी की वाहवाही में लेख लिख रहे हैं‌! भारत पर घात लगाए बैठी विदेशी मीडिया व संस्थाएं भी हिंदुओं के धर्मशास्त्रों पर हमला करने के लिए भागवत जी के इसी बयान का उपयोग भविष्य में करेगा, ऐसी पूरी संभावना है!

भारत की पारिवारिक व्यवस्था को तोड़ने का जो षड्यंत्र पश्चिम की औपनिवेशिक व अब्राहमिक ताकतों ने सदियों से किया है, आज संघ जैसा खुद को हिंदू कहने वाला संगठन भी उसके साथ कंधे से कंधा मिलाता दिख रहा है! हद यह है कि संघ प्रमुख इसके लिए हिंदू शास्त्रों की गलत व्याख्या प्रस्तुत कर रहे हैं और संघ विचारधारा की पत्रिकाएं इसे छाप रही हैं! ऐसा लगता है संघ पश्चिम की अदृश्य ताकतों के हाथों में जैसे खेल रहा हो!

इस पर सनातन समाज की चुप्पी को देखते हुए मुझे यह ‘कानूनी स्टैंड’ लेना पड़ा। उम्मीद है भागवत जी और दोनों पत्रिका के संपादक इस मामले की गंभीरता को समझेंगे और खंडन छाप कर इस गलती की क्षमा सनातन वैदिक हिन्दू समाज से मांगेंगे।

Right जब Left से सर्टिफाइड होना चाहता है तो अकसर अपने धर्म व परंपरा पर आघात कर बैठता है! भागवत जी का यह बयान कुछ-कुछ ऐसा ही है। इस मुद्दे पर समर्थन करने वाले सभी सनातनी बंधुओं/भगनियों का धन्यवाद।

– संदीप देव (लेखक एवं पत्रकार), शिकायतकर्ता

About The Author

admin

See author's posts

1,234

Post navigation

Previous: एक ऐसा प्रधानमंत्री, जो आज तक गायब है
Next: खादी एक विचारधारा है | Khadi an ideology

Related Stories

bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026
what nonsense is this - let them say
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

admin 31 March 2026
Bhavishya Malika
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

admin 31 March 2026

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

096606
Total views : 177351

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.