Skip to content
7 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति

कुश को भी करवाना पड़ा था अयोध्या का पुनर्निर्माण | Kush also had to get Ayodhya rebuilt

admin 26 February 2021
Ayodhaya ram mandir
Spread the love

अजय सिंह चौहान  || हम सब जानते हैं कि अयोध्या को भगवान श्रीराम के कारण जाना जाता है। लेकिन, इससे भी बड़ा सत्य यह है कि अयोध्या भगवान श्रीराम के कारण नहीं बल्कि उनसे भी कई युगों पहले से ही देवों, महान राजाओं और अन्य कई सिद्ध ऋषि-मुनियों की नगरी रही है।

पौराणिक साक्ष्यों के आधार पर माना जाता है कि अयोध्या को भगवान श्रीराम के पूर्वज विवस्वान यानी सूर्य देव के पुत्र वैवस्वत मनु ने ही सर्वप्रथम बसाया था, और तभी से इस नगरी पर सूर्यवंशी राजाओं का एकक्षत्र राज चला आ रहा था। इसी नगरी में त्रेता युग में राजा दशरथ के महल में प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था।

भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या का पौराणिक और गौरवमई इतिहास आज जिस दौर से गुजर रहा है उसे कौन नहीं जानता। आक्रमणकारी बाबर के बाद से लेकर अब तक अयोध्या का इतिहास क्या रहा है और इसकी कैसी दुर्दशा हुई थी और आज क्या हो रहा है यह तो दुनियाभर के लोगों को पता है, लेकिन, इसी अयोध्या नगरी में बाबर के आने से पहले तक कैसा माहौल था और धर्म-कर्म से लेकर राज-काज तक में अयोध्या का देश और दुनिया में क्या योगदान था इस बात पर शायद किसी ने भी गौर नहीं किया होगा।

हमारे इतिहासकारों का मानना है कि कौशल प्रदेश की प्राचीन राजधानी अवध को एक समय तक अयोध्या के नाम से ही जाना जाता था लेकिन बौद्ध धर्म के प्रचारकों ने इसको एक नया नाम दे दिया था और तभी से अयोध्या को साकेत के नाम से भी पुकारा जाने लगा। प्राचिन अयोध्या मूल रूप से मंदिरों का नगर था।

हालांकि आज भी यहां कई पौराणिक हिंदू मंदिरों और जैन मंदिरों को देखा जा सकता है। लेकिन, 5वीं शताब्दी के आते-आते यहां बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार होने लगा और फिर बौद्ध धर्म से जुड़े मठों और मंदिरों का भी निर्माण होने लग गया था, जिनके अवशेष आज भी देखे जा सकते हैं।

जैन मत के अनुसार अयोध्या में आदिनाथ सहित 5 तीर्थंकरों का जन्म हुआ था। जबकि बौद्ध धर्म के अनुसार भगवान बुद्ध ने यहां भी कुछ माह का बिताया था और तपस्या की थी।

इतिहास में अयोध्या का नाम भगवान श्रीराम से ही नहीं बल्कि उनसे भी कई युगों पहले से रहा है। पौराणिक साक्ष्यों के आधार पर माना जाता है कि अयोध्या को भगवान श्रीराम के पूर्वज विवस्वान यानी सूर्य देव के पुत्र वैवस्वत मनु ने बसाया था, तभी से इस नगरी पर सूर्यवंशी राजाओं का एकक्षत्र राज चला आ रहा था। त्रेता युग के समय में इसी नगरी में राजा दशरथ के महल में प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। अयोध्या में उसी सूर्यवंशी कुल के वंशजों का राज-काज महाभारतकाल काल तक भी चलता रहा।

धन-धान्य व रत्नों से भरी हुई अयोध्या नगरी की अतुलनीय छटा एवं गगनचुंबी इमारतों के अयोध्या नगरी में होने का वर्णन वाल्मीकि रामायण में मिलता है। महर्षि वाल्मीकि ने अपने प्रमुख गं्रथ रामायण में भगवान राम की इस जन्मभूमि की शोभा एवं महत्ता की तुलना करते हुए लिखा है कि अयोध्या को इन्द्रलोक नगरी के समान ही कहा जा सकता है।

भगवान श्रीराम के जल समाधि लेने के पश्चात अयोध्या नगरी उजाड़-सी हो गई थी। लेकिन उनकी जन्मभूमि पर बना भव्य महल वैसे का वैसा ही रहा। भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने एक बार फिर राजधानी अयोध्या का पुनर्निर्माण कराया। इस निर्माण के बाद सूर्यवंश की अगली 44 पीढ़ियों तक इसका अस्तित्व बना रहा और इस पीढ़ी के आखिरी राजा, महाराजा बृहद्बल तक भी अपने चरम पर रहा।

जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया राम जन्मभूमि पर बने भव्य महल का जिर्णोद्धार होते-होते वह एक मंदिर के रूप में स्थापित हो गया। लेकिन इतिहास ने एक बार फिर करवट ली और महाभारत के युद्ध में कौशलराज बृहद्बल की मृत्यु अभिमन्यु के हाथों हो गई और महाभारत के उस महायुद्ध के बाद अयोध्या एक बार फिर से उजाड़ हो गई। मगर श्रीराम जन्मभूमि पर बनी उस भव्य इमारत का अस्तित्व और उसकी पवित्रता जस का तस बनी रही।

महाभारत युद्ध के बाद से हमें अयोध्या का जो ऐतिहासिक उल्लेख मिलता है उसके अनुसार ईसा के लगभग 100 वर्ष पूर्व उज्जैन के चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के काल का विशेष जिक्र आता है।

अयोध्या और सम्राट विक्रमादित्य के इतिहास पर कई इतिहासकारों की पड़ताल से हमें यह पता चलता है कि विक्रमादित्य ने यहां भगवान श्री राम की जन्मस्थली पर एक भव्य मंदिर का निर्माण करवा और साथ ही संपूर्ण अयोध्या नगरी में कुएं, सरोवर तथा अन्य महल भी बनवाए।

इतिहासकारों का मानना है कि सम्राट विक्रमादित्य ने श्रीराम जन्मभूमि पर काले रंग के कसौटी पत्थर वाले 84 स्तंभों पर एक विशाल मंदिर का निर्माण करवाया था। यह मंदिर इतना भव्य था कि इसकी चर्चा संपूर्ण दुनिया में होने लगी थी।

सम्राट विक्रमादित्य के बाद के अन्य राजाओं ने भी इस मंदिर की देख-रेख की और आवश्यकता के अनुसार, समय-समय पर उसका जिर्णोद्धार करवाया। उन्हीं में से एक शुंग वंश के प्रथम शासक पुष्यमित्र शुंग का जिक्र भी आता है। पुष्यमित्र शुंग ने भी श्रीराम मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था।

अयोध्या से प्राप्त पुष्यमित्र काल के एक शिलालेख पर उसे सेनापति बताया गया है और उसके द्वारा दो अश्वमेध यज्ञों के किए जाने का भी वर्णन मिलता है। इसके अलावा, अन्य अनेक अभिलेखों से यह स्पष्ट होता है कि गुप्तवंशीय चन्द्रगुप्त द्वितीय के समय और उसके बाद काफी समय तक भी अयोध्या गुप्त साम्राज्य की राजधानी बनी रही।

अयोध्या को भले ही सूर्य देव के पुत्र वैवस्वत मनु ने पहली बार बसाया था। लेकिन वर्तमान में जिस प्रकार से यहां एक के बाद एक नये-नये निर्माणकार्य और सौंदर्यीकरण के कार्यों के साथ-साथ अनेकों प्रकार की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है उससे तो कहा जा सकता है कि इसका पूनर्निमार्ण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा ही किया जा रहा है।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: India Hindu Nation : क्या गलत होगा अगर भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो… ?
Next: नागलवाड़ी के भीलट देव मंदिर का प्राचीन इतिहास और महत्त्व | Ancient history of Bhilat Dev Temple in Nagalwadi

Related Stories

Ancient indian Psychological Warfare Method
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

admin 31 March 2026
Purana Qila Delhi
  • ऐतिहासिक नगर
  • विशेष

पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य

admin 25 March 2026
An Ancient Indian King and the Modern Constitution
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

admin 12 March 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.