Skip to content
23 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • कला-संस्कृति
  • श्रद्धा-भक्ति

गणेश विसर्जन का वैज्ञानिक पहलू और धार्मिक मान्यता | Scientific behind Ganesh Visarjan

admin 26 February 2021
Ganesh_Visarjan_at_Futala_by_Chetan_Gole
Spread the love

मूर्ति विसर्जन क्या है? हम मूर्ति का विसर्जन क्यों करते हैं? यह कैसी प्रथा है? इसके पीछे वैज्ञानिक आधार क्या? इसकी शुरूआत कैसे हुई? इस तरह के अनेकों सवाल होते हैं जो अक्सर हर किसी के मन में उठते रहते हैं। जवाब भी मिलते होंगे। और, अगर आपको उसमें किसी प्रकार का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं मिलता है तो उसे तुरंत ही नकार भी देते हैं। लेकिन हिन्दू धर्म के किसी भी उत्सव और त्यौहार का कोई न कोई वैज्ञानिक आधार जरूर होता है।

कई प्रकार की जानकारियों के आधार पर यह पाया गया है कि मूर्ति के विसर्जन के संबंध में भी एक ऐसा ही वैज्ञानिक पहलू छूपा है जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि मूर्ति स्थापना के बाद उसके विसर्जन की प्रथा आवश्यक क्यों है। गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन की प्रथा तो महाभारत ग्रंथ की रचना के बाद से ही शुरू हुई है। लेकिन, सनातन धर्म में मूर्ति विसर्जन की प्रथा अनंतकाल से ही चली आ रही है।

बड़ा गणेश मंदिर में आज भी जिंदा है हजारों वर्षों की परंपरा

संस्कृत शब्द ‘विसर्जन‘ के यूं तो कई मतलब हो सकते हैं लेकिन मूर्ति विसर्जन के संदर्भ में इसका अर्थ, पूजा के लिए इस्तेमाल की गई मूर्ति को पानी में विलीन करना होता है। यह एक सम्मान सूचक प्रक्रिया है और इसलिए घर में पूजा के लिए प्रयोग की गई मूर्तियों को विसर्जित करके उसे जो सम्मान दिया जाता है वही विसर्जन कहलाता है।

दरअसल, किसी भी देवी या देवता की मूर्ती में ईश्वर का आह्वान कर उसकी स्थापना करते है, फिर पूजा-पाठ के उपरांत एक निश्चित समय के बाद उसका विसर्जन भी कर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम न तो ईश्वर का निर्माण कर सकते हैं, और ना ही ईश्वर को नष्ट कर सकते हैं। और फिर जिस मूर्ति की पूजा की जाती है उस मूर्ति को आध्यात्मिक तौर पर साक्षात उसी रूप में देखा जाता है।

गणेश जी की मूर्ति की स्थापना और फिर विसर्जन को लेकर भी हमारे धर्म ग्रंथों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अनंत चर्तुदशी के दिन गणेश जी के तेज को शांत करने के लिए उन्हें सरोवर में स्नान कराया गया था, इसीलिए इस दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने का चलन शुरू हुआ।

धर्म ग्रंथों के अनुसार, महर्षि वेद व्यास ने महाभारत ग्रंथ की रचना करने का निर्णय लिया। लेकिन, लेखन का कार्य महर्षि के वश का नहीं था। इसलिए उन्होंने इसके लिए भगवान श्री गणेश की आराधना की और उनसे प्रार्थना करी कि वे एक महाकाव्य जैसे महान गं्रथ को लिखने में उनकी सहायत करें। गणपती जी ने सहमति दी और दिन-रात लेखन कार्य प्रारम्भ हुआ।

इसके लिए महर्षि वेद व्यास ने गणेश चतुर्थी वाले दिन से ही भगवान गणेश को लगातार 10 दिन तक महाभारत की कथा सुनाई थी जिसे श्री गणेश जी ने अक्षरशः लिखा था। महर्षि वेद व्यास जी ने भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा की और लेखन का शुभ कार्य आरंभ कर दिया।

रोचक है आदिवासियों की विवाह पद्धतियां | Marriage Practices of Indian Tribals

महाकाव्य कहे जाने वाले महाभारत ग्रंथ का लेखन कार्य लगातार 10 दिनों तक चला और अनंत चतुर्दशी के दिन यह लेखन कार्य संपन्न हुआ। लेकिन जब कथा पूरी होने के बाद महर्षि वेदव्यास ने आंखें खोली तो देखा कि अत्याधिक मेहनत करने के कारण गणेश जी के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ है। ऐसे में गणेश जी के शरीर का तापमान कम करने के लिए महर्षि वेदव्यास जी पास के सरोवर में गणेश जी को ले जाते हैं और स्नान कराते हैं।

अनंत चर्तुदशी के दिन गणेश जी के तेज को शांत करने के लिए सरोवर में स्नान कराया गया था, इसीलिए इस दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने का चलन भी शुरू हुआ। पौराणिक ग्रंथों में भी गणेश प्रतिमा के विसर्जन का उल्लेख किया गया है।

कहा जाता है कि सनातन हिंदू धर्म संस्कृति में तभी से भगवान गणपती को 10 दिनों तक बैठाने की प्रथा चल पड़ी। और दसवें दिन उनका विसर्जन यानी जल स्नान करवाया जाता है। इसके अलावा दूसरा कारण यह भी है कि पृथ्वी के प्रमुख पांच तत्त्वों में भगवान गणपति को जल का अधिपति माना गया है, इस कारण भी लोग गणपति को जल में प्रवाहित करते हैं। ग्रंथों में यह भी कहा गया है कि लगातार 10 दिनों तक लिखते रहने से गणेश जी के शरीर में अकड़न आ गई, इसी कारण गणेश जी का एक नाम पर्थिव गणेश भी पड़ा।

  • अमृति देवी

About The Author

admin

See author's posts

3,131

Related

Continue Reading

Previous: नागलवाड़ी के भीलट देव मंदिर का प्राचीन इतिहास और महत्त्व | Ancient history of Bhilat Dev Temple in Nagalwadi
Next: अनंतनाग का रहस्यमयी, पौराणिक और प्राचीन इतिहास | Pre-history of Anantnag in Kashmir

Related Stories

What does Manu Smriti say about the names of girls
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

कन्या के नामकरण को लेकर मनुस्मृति क्या कहती है?

admin 9 May 2025
Masterg
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

‘MAAsterG’: जानिए क्या है मिशन 800 करोड़?

admin 13 April 2025
ham vah hain jinakee pahachaan gaatr (shareer) se nahin apitu gotr (gorakshaavrat) se hai
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

हम वह हैं जिनकी पहचान गात्र (शरीर) से नहीं अपितु गोत्र (गोरक्षाव्रत) से है

admin 30 March 2025

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078120
Total views : 142306

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved