Skip to content
30 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • पर्यटन

द्वारका के ‘रुक्मिणी मंदिर’ की पौराणिक मान्यता एवं महत्व

admin 5 August 2023
Rukmini temple of Dwarka in hindi

रुक्मिणी देवी के मंदिर के शिखर के ध्वज की लंबाई करीब 13 मिटर होती है जो तेज हवा में लहराने पर बहुत ही शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है।

Spread the love

अरब सागर के तट पर और भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में बसी द्वारका नगरी भगवान विष्णु के कृष्ण रूपी अवतार की कर्मभूमि होने के साथ ही माता लक्ष्मी के रुक्मिणी अवतार का घर भी है। इसलिए यहां न सिर्फ ‘द्वारकाधीश मंदिर’ है बल्कि माता लक्ष्मी के रुक्मिणी अवतार का ‘रुक्मिणी मंदिर’ भी है जिसकी मान्यता द्वारकाधीश से कम नहीं है।

देवी रुक्मिणी का यह मंदिर द्वारका नगरी की सीमा से बाहर और भागीरथी नदी के तट पर स्थित है। रुक्मिणी देवी मंदिर में कोई विशेष फल या किसी भी प्रकार के आहार का प्रसाद नहीं चढ़ाया जाता बल्कि जल का अर्पण किया जाता है और यही यहां का प्रसाद भी होता है, साथ ही यहां जल का ही दान भी किया जाता है।

रुक्मिणी देवी के मंदिर के शिखर के ध्वज की लंबाई करीब 13 मिटर होती है जो तेज हवा में लहराने पर बहुत ही शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। यदि आपकी भी कोई मन्नत पूरी हो जाती है तो आप भी यहां यह ध्वजा चढ़ा सकते हैं।

यह मंदिर द्वारका नगरी से बाहर और द्वारकाधीश मंदिर से दूर क्यों बना हुआ है इस विषय में भी एक पौराणिक कथा प्रचलित है। जिसके अनुसार, ऋषी दुर्वासा का आश्रम द्वारका नगरी के पास ही के वन में हुआ करता था। एक बार भगवान श्रीकृष्ण और रानी रुक्मिणी ने ऋषी दुर्वासा को द्वारका नगरी में आमंत्रित करने के लिए रथ भेज दिया। इस पर ऋषी दुर्वासा क्रोधिक हो गये और उन्होंने कहा कि मैं तभी द्वारका नगरी में जाऊंगा जब श्रीकृष्ण और रानी रुक्मिणी स्वयं उस रथ को खींच कर द्वारका नगरी के द्वार तक मुझे ले जायेंगे।

ऋषी दुर्वासा की इच्छा को सुन कर श्रीकृष्ण और रानी रुक्मिणी सहमत हो गये, और ऋषी दुर्वासा को रथ पर बैठा कर दोनों ने रथ को खिंचना प्रारंभ कर दिया। रथ को खिंचते-खिंचते श्रीकृष्ण और रानी रुक्मिणी जब द्वारका नगरी तक पहुंचने ही वाले थे कि रानी रुक्मिणी को बहुत तेज प्यास लगी और उनका कंठ सूखने लगा। उन्होंने श्रीकृष्ण से आग्रह किया कि वे शीर्घ ही जल का प्रबंध करें। स्थिति को भांप कर श्रीकृष्ण ने शीघ्र अपने दाहिने चरण का अंगूठा धरती पर दबाया और वहीं जलधारा प्रकट हो गयी।

बहुत तेज प्यास लगने और कंठ सूखने के कारण देवी रुक्मिणी से यहां एक बड़ी भूल हो गयी और वे दुर्वासा मुनि से पहले जल ग्रहण करने का आग्रह करना भूल गयीं और स्वयं ही जल ग्रहण कर लिया। अपना अपमान होते देखकर दुर्वासा मुनि क्रोधित हो गए। उन्होंने वहीं श्रीकृष्ण व देवी रुक्मिणी को 12 वर्षों के विरह का यानी बिछड़ने का श्राप दे डाला।

कहा जाता है कि उसके बाद श्रीकृष्ण तो द्वारका नगरी में लौट आये, लेकिन देवी रुक्मिणी ने नगर के बाहर, उसी स्थान पर एक कुटिया बनाकर 12 वर्ष बिताये। यही कारण है कि देवी रुक्मिणी का यह मंदिर द्वारकाधीश मंदिर से दूर और नगर के बाहर एक सूनसान स्थान पर बना हुआ है।

– धर्मवाण

About The Author

admin

See author's posts

1,328

Related

Continue Reading

Previous: रूसी वैज्ञानिकों का कमाल, अब अंटार्कटिका में भी तरबूज की खेती
Next: द्वारकाधीश गुजरात में दर्शनों के लिए कब जायें, कैसे जायें, कहां ठहरें?

Related Stories

Mahakal Corridor Ujjain
  • इतिहास
  • तीर्थ यात्रा
  • विशेष

उज्जैन का पौराणिक ‘रूद्र सरोवर’ आज किस दशा में है

admin 26 February 2025
shankracharya ji
  • अध्यात्म
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

शंकराचार्य जी चार धाम शीतकालीन यात्रा में होंगे सम्मिलित

admin 3 December 2024
JOGULAMBA SHAKTIPEETH TEMPLE
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

जोगुलम्बा शक्तिपीठ मंदिर: कब जायें, कैसे जायें, कहां ठहरें?

admin 25 November 2024

Trending News

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक Shirish Flowers and Tree Albizia lebbeck in India and in Hindu Dharm (भारत और हिंदू धर्म में शिरीष के फूल और पेड़ अल्बिज़िया लेबेक) 1
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक

30 July 2025
धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व Importance of social service according to the scriptures and the Constitution 2
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व

26 July 2025
पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ Indian-Polatics-Polaticians and party workers 3
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

13 July 2025
वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 5
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025

Total Visitor

079216
Total views : 144425

Recent Posts

  • शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक
  • धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व
  • पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ
  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved