Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिराजनीतिक व्यक्तित्वअटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर हवन एवं भण्डारा

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर हवन एवं भण्डारा

DOCTOR SHAILENDER SINGH__ATAL BIHARI KO SHRADHANJALI
श्रद्धांजलि अर्पित करते भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर राजधानी दिल्ली के साउथ एवेन्यू मार्केट स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में हवन किया गया।

हवन के उपरांत पुष्पांजली एवं उसके बाद भंडारे का वितरण किया गया। अटल जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित हवन, पुष्पांजली एवं भण्डारा कार्यक्रम में शैलेन्द्र सिंह ठाकुर जी ने कहा कि पूज्यनीय अटल जी मूल्यों, आदर्शों, नैतिकता एवं शुचिता की राजनीति के प्रतीक थे। जीवनभर वे इसी मार्ग का अनुशरण करते रहे।

चूंकि, आज की राजनीति में मूल्यों, आदर्शों, नैतिकता एवं शुचिता का निरंतर अभाव होता जा रहा है। अतः, आज आवश्यकता इस बात की है कि श्रद्धेय अटल जी को सदैव नमन करते हुए उनके बताये रास्ते पर चला जाये और उनका अनुशरण किया जाए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि एवं भावांजली होगी।

इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह के अतिरिक्त सीए राकेश खन्ना , डॉ. गणेश गौतम , वरुण पांडे, एच एन शर्मा, सुहेल हिन्दुस्तानी, ईश्वरचंद्र सिंह, अभिषेक दुबे, रविंद्र चौधरी, मन्नू सिंह सहित काफी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments