Skip to content
7 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • मीडिया

NUJI: निर्भीक पत्रकार की लेखनी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है

admin 10 September 2023
Satish Poonia BJP Rajasthan with journalists in Jaipur
Spread the love

राजस्थान के जयपुर में आयोजित हुए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र के मुख्य अतिथि के तौर पर राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान विधानसभा सदस्य डाॅ. सतीश पूनियां ने स्वयं को मेजबान बताते हुए देश भर के 22 राज्यों से आए 1500 से अधिक पत्रकारों का स्वागत किया और कहा कि 90 के दशक में जब ऐसा अधिवेशन जयपुर में हुआ था तब वे छात्र संगठन के साथ जुड़े थे और कुर्सियां लगाई थी, आज इसी संगठन के तत्वावधान में हो रहे कार्यक्रम में वह मंच पर हैं।

उन्होंने इसे पत्रकारों की कलम की ताकत बताते हुए कहा कि वे स्वयं उदाहरण हैं कि कुर्सी लगाने वाले को आज उसी मंच की कुर्सी पर बैठाया गया है। उन्होंने कहा कि खेत में किसान का पसीना गिरता है तभी फसल लहराती है, सीमा पर जवान का शौर्य दमकता है तब देश सुरक्षित रहता है, नींव में श्रमिक का पसीना गिरता है तब बुनियाद मजबूत होती है, उसी तरह सच्चे और निर्भीक पत्रकार की कलम की स्याही जब कागज पर उभरती है, तब लोकतंत्र मजबूत होता है।

श्री पूनियां ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद भी पत्रकार सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं, यह वाकई गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि शौर्य की धरती राजस्थान से किए गए एन.यू.जे.आई. के शंखनाद में उनका पूरा सहयोग रहेगा। सच्ची और निर्भीक पत्रकारिता के लिए वे सदैव साथ खड़े नजर आएंगे। पत्रकार सुरक्षा के मुद्दे पर वे सदैव पत्रकारों के साथ हैं, उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को लेकर भी वे सहमत हैं और इसके निराकरण में भी वे सहयोग की भूमिका में रहेंगे।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि पत्रकार जागरूकता का पर्याय हैं, गरीब की दबी हुई आवाज को मुखर करने वाली कलम है, पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए निस्वार्थ संघर्ष करने वाली ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि कई लोगों का व्यक्तित्व स्वतः ही पत्रकारिता के गुणों वाला होता है। भारत की संस्कृति को सनातन बनाए रखने में पत्रकारिता का बड़ा योगदान है। जब कभी भी संस्कृति का हरास होने की स्थिति का भान होता है, तब पत्रकारिता अपनी लेखनी से जनजागरण की भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की के पथ पर बढ़ रहा है और आज का युवा इस गति को लेकर उत्साहित है।

पत्रकार सुरक्षा कानून, सम्मानजनक मानदेय, राष्ट्रीय पत्रकार रजिस्टर आदि मुद्दों को लेकर हो रहे इस दो दिवसीय अधिवेशन में पत्रकार की भूमिका को उन्होंने हर काल में चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग आने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई बदलाव आए हैं। आज आवश्यकता है कि पत्रकारों को प्रासंगिक पत्रकारिता से जुड़ना होगा। उन्हें लगातार रिलेवेंट बना रहना पड़ेगा, इतिहास जानता है कि जो रिलेवेंट नहीं रहा, उसका विकास नहीं हो सका, पत्रकारों को सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखनी होगी, अन्यथा इसमें जो चूका, उसे आने वाली पीढ़ियों को यह जवाब देना पड़ेगा कि जिनके हाथ में जन जागरण की जिम्मेदारी थी उस वक्त वह हाथ क्या कर रहे थे। उन्होंने पेड न्यूज के बढ़ते चलन पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इस यथार्थ को पत्रकारिता जगत को स्वीकार करना पड़ेगा।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा
Next: Pushpa 2: The Rule – Releasing date announced

Related Stories

the end of Indian media
  • टेलीविज़न
  • प्रिंट मीडिया
  • मीडिया
  • विशेष

भारतीय मीडिया – समाप्ति की ओर…!

admin 25 February 2026
Social Media and India Cast system
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

डिजिटल प्लैटफॉर्म्स पर दिख रहा है सूचना का संघर्ष

admin 28 November 2025
Khushi Mukherjee Social Media star
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

admin 11 August 2025

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.