Tuesday, June 16, 2026
Homeविविधपर्यावरणDelhi-NCR Rain Alert: आंधी-बारिश येलो अलर्ट, बदला मौसम का मिज़ाज

Delhi-NCR Rain Alert: आंधी-बारिश येलो अलर्ट, बदला मौसम का मिज़ाज

नई दिल्ली | अजय चौहान | दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के निवासियों को अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही भीषण गर्मी के साथ सामना करना पढ़ा। पिछले कुछ दिनों से हालाँकि सुबह-शाम का तापमान तो ठीक रहा लेकिन दोपहर के समय गर्मी ने अधिक सताया है जिसके चलते घरों और दफ्तरों में एसी भी चलाने पड़ रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने एक अच्छी ख़राब भी दे डाली है।

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 13 अप्रैल व कल दोनों दिन धूल भरी तेज आंधी के साथ बौछारे पड़ने की भी संभावना है। इसके लिए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसकी वजह से यहां के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आने की भी संभावना है। और इसका असर अगले छह से सात दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत देता रहेगा।

जहां एक और शुक्रवार को Delhi-NCR का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, वहीं यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक बताया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा। और यह भी सामान्य से 1 डिग्री अधिक ही है। इसमें नरेला का 41.2 डिग्री और नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इन दोनों जगहों पर पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 से अधिक बना हुआ है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहेंगे। हालांकि इसके बावजूद भी दिन गर्म ही रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि शाम के समय धूल भरी तेज आंधी चलने का अनुमान है और इसके तुरंत बाद हल्की बारिश और बौछारे पड़ने की भी संभावना बताई जा रही है। जबकि 14 अप्रैल को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। जिसके चलते तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से पहले दिल्ली- एनसीआर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें भी चलेगी। हालांकि बारिश हो जाने से धूल कुछ कम ही उड़ेगी। जिसके बाद यहां का अधिकतम तापमान 33 और और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की संभावना है। आगामी 15 अप्रैल को भी बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश भी हो सकती है और बारिश के साथ हवाएं भी चलेंगी। जबकि, 16, 17 और 18 अप्रैल को इसका असर कम होकर शुष्क हो जाएगा और आंशिक बादल छाए रहेंगे।

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments