Tuesday, June 16, 2026
Homeधर्मधर्मस्थलश्रीविद्यामठ मठ में बटुक पूजा सम्पन्न हुई

श्रीविद्यामठ मठ में बटुक पूजा सम्पन्न हुई

चैत्र नवरात्र (2024) के अवसर पर अष्टमी की महापूजा सम्पन्न की पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज ने प्रतिदिन की भांति भगवद्भक्तों नें महापूजा का दर्शन किया.

ध्यातव्य हो कि श्रीविद्या साधकों के लिए सर्वोत्कृष्ट पूजा के रूप में “महापूजा” की मान्यता है. देश के विभिन्न स्थानों से आए साधकगण भगवती अखिलकोटिब्रह्माण्ड नायिका राजराजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी भगवती श्रीविद्याम्बा देवी की महापूजा के दर्शन कर रहे हैं.

महाअष्टमी के अवसर पर अष्टोत्तरशत (१०८) बटुकों की पूजा सम्पन्न की गई जिसमें सभी बटुकों को विविध उपहार समर्पित किया गया.

श्रीविद्यामठ के व्यवस्थापक परमात्मानन्द ब्रह्मचारी ने बताया कि कल नवमी को अष्टीत्तरशत कन्या पूजा और दशमी को अष्टोत्तरशत दम्पति पूजा सम्पन्न किया जाएगा.

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments