Skip to content
27 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • भाषा-साहित्य
  • विदेश
  • शिक्षा-जगत

अब्राहम लिंकन द्वारा अपने बेटे के शिक्षक के नाम लिखा गया पत्र

admin 13 June 2023
Abraham Lincoln Letter to his sons headmaster
Spread the love

अब्राहम लिंकन जो कि वर्ष 1860 में अपने जीवन में लगातार कई प्रकार की विफलताओं को झेलने के बाद एक दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति बने थे. यहाँ हम उन्हीं के द्वारा लिखे गए एक ऐसे पत्र का हिंदी अनुवाद दे रहे हैं जो उन्होंने अपने पुत्र के स्कूल के हेडमास्टर को लिखा था.

श्रीमान शिक्षक महोदय! मैं जानता हूं और मानता हूं कि न तो हर एक व्यक्ति सही होता है और न ही सच्चा। किंतु आपने मेरे पुत्र को सिखाना होगा कि कौन बुरा है और कौन अच्छा। दुष्ट व्यक्तियों के साथ-साथ आदर्श प्रणेता भी होते हैं, स्वार्थी राजनीतिज्ञों के साथ-साथ समर्पित नेता भी होते हैं। दुश्मनों के साथ-साथ मित्रा भी होते हैं, हर विरूपता के साथ सुन्दर चित्र भी होते हैं।

समय भले ही लग जाए, किन्तु यदि सिखा सको तो उसे सिखाना कि कहीं से मुफ्त में पाये हुए पांच विभिन्न प्रकारों से अधिक मूल्यवान है – स्वयं द्वारा एक कमाना। पाई हुई हार को कैसे झेलें, उसे यह भी सिखाना और साथ ही सिखाना, जीत की खुशियां मनाना। यदि हो सके तो उसे इर्ष्या या द्वेष से परे हटाना और जीवन में छिपी मौन मुस्कान का पाठ भी पढ़ाना।

जितनी जल्दी हो सके उसे जानने देना कि दूसरों को आतंकित करने वाला स्वयं कमजोर होता है, वह भयभीत व चिंतित है क्योंकि उसके मन में स्वयं चोर होता है। उसे दिखा सको तो दिखाना – किताबों में छिपा हुआ खजाना। और उसे वक्त देना चिंता करने के लिए… कि आकाश के परे उड़ते पंछियों का आह्लाद, सूर्य के प्रकाश में मधु मक्खियों का निनाद, हरी-भरी पहाड़ियों से झांकते फूलों का संवाद, कितना विलक्षण होता है – अविस्मरणीय… अगाध…।

उसे यह भी सिखाना कि धोखे से सफलता पाने से असफल होना अधिक सम्माननीय है, और अपने विचारों पर भरोसा रखना अधिक विश्वसनीय है। चाहें अन्य सभी उनको गलत ठहरायें परंतु स्वयं पर अपनी आस्था बनी रहे यह विचारणीय है। उसे यह भी सिखाना कि वह सभ्य के साथ सभ्य हो, किंतु कठोर के साथ हो कठोर। और लकीर का फकीर बनकर, उस भीड़ के पीछे न भागे जो निरर्थक शोर करती हो। उसे सिखाना कि वह सबकी सुनते हुए अपने मन की बात भी सुन सके, हर तथ्य को सत्य की कसौटी पर कसकर परख सके।

यदि सिखा सको तो सिखाना कि वह दुःख में भी मुस्कुरा सके, घनी वेदना से आहत हो, पर खुशी के गीत भी गा सके। उसे यह भी सिखाना कि आंसू बहते हों तो उन्हें बहने दे, इसमें कोई शर्म नहीं… कोई कुछ भी कहता हो… कहने दे। उसे सिखाना – वह सनकियों को कनखियों से हंसकर टाल सके पर अत्यन्त मृदुभाषी से बचने का ख्याल रखे। वह अपने बाहुबल व बुद्धिबल का अधिकतम मोल पहचान पाए परंतु अपने हृदय व आत्मा की बोली न लगवाए। वह भीड़ के शोर में भी अपने कान बन्द कर सके और स्वतः की अंतरात्मा की सही आवाज सुन सके। सच के लिए लड़ सके और सच के लिए अड़ सके। उसे सहानभूति से समझाना पर प्यार के अतिरेक से मत बहलाना। क्योंकि तप-तप कर ही लोहा खरा बनता है, ताप पाकर ही सोना निखरता है।

उसे साहस देना ताकि वक्त पड़ने पर अधीर न बने, सहनशील बनाना ताकि वह वीर बने। उसे सिखाना कि वह स्वयं पर असीम विश्वास करे, ताकि समस्त मानव जाति पर भरोसा व आस धरे।

यह एक बड़ा-सा लम्बा-चौड़ा अनुरोध है पर आप कर सकते हैं, क्या इसका आपको बोध है? मेरे और आपके… दोनों के साथ उसका रिश्ता है। सच मानो, मेरा बेटा एक प्यारा-सा नन्हा सा फरिश्ता है!
– अब्राहम लिंकन

(अब्राहम लिंकन द्वारा अपने पुत्र के शिक्षक के नाम लिखे गये पत्रा का हिन्दी भावानुवाद)

About The Author

admin

See author's posts

1,888

Related

Continue Reading

Previous: विशाल “मंदिर मुक्ति अन्दोलन” 19 जून को दिल्ली में
Next: क्या आज भी ज़िंदा है महमूद गजनवी?

Related Stories

Indravijay An Old Book in Hindi Translation
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास

वेदों में भी इतिहास की भरमार है

admin 19 March 2025
Pashchim ka shadayantr aur praacheenata ka durbhaagy
  • विदेश

पश्चिम का षड़यंत्र और प्राचीनता का दुर्भाग्य

admin 24 December 2024
Vidvaan Brahman
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • हिन्दू राष्ट्र

विद्वान ब्राह्मण एक फलदार वृक्ष के समान होता है

admin 19 June 2024

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078183
Total views : 142535

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved