Tuesday, May 26, 2026
Homeमीडियाफिल्म जगतरशिका सिंह का अगला दमदार कदम - ‘बेटी हिंदुस्तान की’

रशिका सिंह का अगला दमदार कदम – ‘बेटी हिंदुस्तान की’

जानीमानी अभिनेत्री राशिका सिंह ने हाल ही में जब अपने सोशल मीडिया अकाऊंट का इस्तमाल करते हुए निर्देशक राहुल खान के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट यानी अपनी अगली फिल्म ‘बेटी हिंदुस्तान की’ को लेकर घोषणा की तो देखते ही देखते उनको फाओअर्स और प्रसंसकों ने एक के बाद एक बेसब्री भरे इंताजार के संकेत भी देने शुरू कर दिए।

इससे पहले राशिका सिंह छोटे पर्दे पर आखिरी बार लोकप्रिय शो ‘ये उन दीनों की बात है’ में रणदीप राय के साथ नजर आई थीं।

जबकि रशिका सिंह इससे पहले बाॅलीवुड की ‘किआरा’ नामक एक हाॅरर मुवी में भी एक दिलचस्प भूमिका के साथ सामने आ चुकी हैं। इस फिल्म के निर्देशन मनोज फोगट हैं।

‘बेटी हिंदुस्तान की’ की कहानी के अनुसार रशिका सिंह इसमें एक पुलिस अधिकारी के रूप में पर्दे पर नजर आयेंगी जिसमें वे नारी शक्ति के दोनों ही रूप यानी मार्मिक और सशक्त रूप वाली भूमिका को दर्शायेंगी।

इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से उनके किरदार के इर्द-गिर्द रहेगी, इसलिए रासिका को इस नए अवतार में बड़े पर्दे पर देखना काफी अलग और रोमांचक होने वाला है।

इसके अलावा इस फिल्म में राशिका सिंह के अलावा बाॅलीवुड के मंझे हुए अभिनेता मनोज बक्शी भी शीर्ष भूमिका में नजर आने वाले हैं। ‘बेटी हिंदुस्तान की’ नाम की इस फिल्म को राहुल खान और एसोसिएट निर्देशक बबलू बघेल द्वारा निर्देशित किया जायेगा।

‘बेटी हिंदुस्तान की’ की शूटिंग बहुत जल्द दिल्ली में शुरू होने वाली है।

यह फिल्म AMAZON FIRE STICK, HUNGAMA PLAY, AIRTEL Xstream, TATA SKY Binge, MI टीवी और अन्य OTT प्लेटफार्मों सहित सभी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होगी।

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments