Skip to content
6 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • षड़यंत्र

खंडित मूर्तियों की दर्दभरी कहानी कहता अष्टभुजा धाम मंदिर | Ruined Temple

admin 14 November 2021
खंडित मूर्तियों की दर्दभरी कहानी कहता अष्टभुजा धाम मंदिर
Spread the love

अजय सिंह चौहान || सनातन संस्कृति के अनुसार किसी भी घर में या फिर किसी भी मंदिर में, कभी भी किसी खण्डित मूर्ती की पूजा-पाठ नहीं की जाती। लेकिन, शायद यह बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि हमारे ही देश में एक ऐसा ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर भी है जिसमें मौजूद, लगभग सभी प्राचीन मूर्तियां खण्डित हैं, और तो और उन सभी मूर्तियों की नियमित रूप से पूजा-पाठ भी होती आ रही है।

जी हां, यह बिल्कुल सच है। और आपको यह जानकार हैरानी होगी कि इस मंदिर में रखी लगभग सभी प्राचीन मूर्तियां खंडित हैं। लेकिन, फिर भी उन खंडित मूर्तियों की पूजा उसी प्रकार से की जाती है जैसे कि अन्य मूर्तियों की होती है। यह मंदिर किसी और देश में नहीं बल्कि भारत में ही मौजूद है और वह भी उस राज्य में जिसमें भगवान राम का जन्म हुआ था। यानी यह मंदिर उत्तर प्रदेश में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से मात्र 110 किमी और लखनऊ से करीब 170 किमी की दूरी पर है।

और आपको यहां यह जानकर भी सबसे अधिक हैरानी होगी कि इस मंदिर की मूर्तियां कोई मामूली रूप से खंडित नहीं हैं बल्कि यहां मौजूद अधिकांश देवी देवताओं की मूर्तियों के सिर ही नहीं हैं, यानी बिना सिर वाली मूर्तियां हैं।

यह सच है कि हिंदू धर्म के अनुसार अगर कोई मूर्ति मामूली-सी भी खण्डित हो जाती है तो उसकी पूजा-पाठ करना एक दम वर्जित है, क्योंकि यह अपशकुन माना जाता है इसलिए उस मूर्ति की पूजा-पाठ नहीं की जाती। लेकिन, उसके एक दम विपरीत इस मंदिर में इन बिना सिर वाली मूर्तियों को संरक्षित भी रखा गया है और इनकी पूजा-पाठ भी करीब-करीब 320 वर्षों से लगातार होती आ रही है।

खंडित मूर्तियों वाला यह मंदिर ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ के नाम से पहचाना जाता है। और यह ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ लखनऊ से करीब 170 किमी की दूरी पर स्थित प्रतापगढ़ के गोंडे गांव में स्थित है। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार इस मंदिर की वर्तमान संरचना का निर्माण आज से करीब 900 वर्ष पहले हुआ था।

दरअसल इस ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ की इन खंडित और बिना सिर वाली मूर्तियों का रहस्य यह है कि इसकी सभी मूर्तियों के सिर औरंगजेब के आदेश पर काट दिए गये थे या फिर तोड़ दिए गये थे, और तब से लेकर आज तक वे खंडित और बिना सिर वाली मूर्तियां यहां मौजूद भी हैं और उनकी पूजा-पाठ भी उसी प्रकार से होती आ रही है।

भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार सन 1699 में जब औरंगजेब सभी हिंदू मंदिरों को नष्ट करने का आदेश दिया था तो उस दौरान इस मंदिर में भी उसकी सेना ने लूटपाट के बाद यहां की इन मूर्तियों को खंडित कर दिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब औरंगजेब ने अपना शासन संभाला था उसके तुरंब बाद ही ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ के पुजारियों और अन्य स्थानीय लोगों ने इस मंदिर के भविष्य के विषय में सोचना शुरू कर दिया और इसके अस्तित्व को लेकर चिंतित हो रहे थे। तब किसी ने सुझाव दिया कि क्यों न इस मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार को किसी मस्जिद के द्वार की भांति तैयार करवा दिया जाय, ताकि जब औरंगजेब के सैनिक यहां आयें तो वे भ्रमित हो जायें और इसे दूर सेे ही देखकर चले जायें।

डासना देवी मंदिर की यह मूर्ति कोई साधारण नहीं है | Dasna Devi Mandir Ghaziabad

हालांकि, कई लोगों वह उपाय अच्छा नहीं लगा, लेकिन, इसके अलावा स्थानीय लोगों के पास दूसरा कोई रास्ता या उपाय भी नहीं बचा था। इसलिए आनन-फानन में इस मंदिर का अस्तिव बचाने की खातिर उस उपाय को मान लिया गया और स्थानीय लोगों ने तथा पुजारियों ने मिल कर इस मंदिर के मुख्य द्वार को तुड़वा कर उसका आकार और डिजाइन एक दम मस्जिद के प्रवेश द्वार के आकार का तैयार करवा दिया।

और इसके कुछ ही दिनों बाद हुआ भी वही, जिसका डर था। कुछ ही दिनों बाद जब औरंगजेब के कुछ सैनिकों ने इस क्षेत्र के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों की तलाश शुरू की और उन्हें लूटपाट के बाद नष्ट करना प्रारंभ किया तो वे प्रतापगढ़ के गोंडे गांव में स्थित इस ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ तक भी पहुंच ही गये। कहा जाता है कि जब वे यहां आये तो उन्हे यह मंदिर दूर से ही दिखाई दे गया था।

भगवान श्री राम ने भी बेल्हा देवी मंदिर में की थी पूजा-अर्चना | Belha Devi Temple Pratapgarh

दूर से देखने पर उन सैनिकों को ‘अष्टभुजा धाम मंदिर’ का प्रवेश द्वार एक मस्जिद जैसा दिखाई दे रहा था इसलिए, औरंगजेब की सेना के करीब-करीब सभी सैनिक इस मंदिर के सामने से गुजर चुके थे, लेकिन, अंत में उनमें से किसी मुगल सैनिक की नजर मंदिर के दरवाजे पर टंगी घंटी पर पड़ गयी। इसके बाद तो जाते-जाते उसमें से कुछ सैनिकों ने मंदिर में भारी उत्पात मचाया और इसमें स्थापित मूर्तियों में से अधिकतर के सिर काट दिए, और कुछ मूर्तियों के हाथ-पैर तोड़ कर उन्हें विभिन्न प्रकार से खंडित कर दिया था।

इतिहासकारों और पुरातत्वविद विभाग का मानना है कि इस मंदिर की वर्तमान इमारत का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। मंदिर की दीवारों पर की गई नक्काशियां और अन्य कलाकृतियों देखने लायक हैं। गजेटियर के अनुसार सोमवंशी क्षत्रिय घराने के राजा द्वारा इस मंदिर का निर्माण करवाये जाने का अनुमान लगाया जाता है। जबकि मंदिर की बाहरी दिवारों पर उकेरी गई और मूर्तियां और कलाकृतियां मध्य प्रदेश के खजुराहो मंदिरों से काफी हद तक मिलती-जुलती हैं।

यह मंदिर अष्टभूजाओं वाली देवी दूर्गा का मंदिर है इसलिए इसे अष्टभुजा धाम मंदिर’ के नाम से पहचाना जाता है। स्थानीय लोगो के अनुसार मंदिर के गर्भगृह में मौजूद अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति करीब 17 वर्ष पहले चोरी हो चुकी है इसलिए स्थानीय लोगो ने सामूहिक सहयोग से इस मंदिर में उस स्थान पर देवी दूर्गा की दूसरी मूर्ति की स्थापना की है।

अगर आप भी इस मंदिर में दर्शन करने जाना चाहते हैं या फिर कभी आपका आना-जाना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में होता है तो वहां से इस मंदिर तक पहुंचना एक दम आसान है। क्योंकि यह मंदिर लखनऊ से लगभग 175 किमी पूर्व की ओर जिला प्रतापगढ़ शहर से मात्र 8 किमी की दूरी पर है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से उत्तर दिशा में इलाहबाद-फैजाबाद रोड़ पर चिलबिला चैराहे से होते हुए गौड़े ग्राम के लिए जाना होता है जहां यह मंदिर स्थित है।

About The Author

admin

See author's posts

2,607

Post navigation

Previous: जीवन का अर्थ क्या है? | What is the meaning of life?
Next: यहां ऊपरी हवा और भूत-प्रेत से मुक्ति दिलाते हैं हनुमान जी | Mehandipur Balaji Temple

Related Stories

World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026
UP Lucknow food safety news
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • स्वास्थ्य

मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल!

admin 4 March 2026
Shankaracharya Ji asked the government to free the grazing land immediately - Bhagalpur Bihar
  • विशेष
  • षड़यंत्र

साजिशकर्ता और न्यूज़ चैनल के झूठ का पर्दाफाश!

admin 27 February 2026

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

095617
Total views : 175609

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.