Wednesday, June 17, 2026
Homeसमाचारदेशसंतश्री आसाराम जी के समर्थन में उतरा एकम् सनातन भारत दल

संतश्री आसाराम जी के समर्थन में उतरा एकम् सनातन भारत दल

एकम् सनातन भारत दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अंकुर शर्मा जी आज पार्टी के जम्मू कार्यालय में संतश्री आसाराम जी बापू के शिष्यों से मिले। राजनीतिक षड्यंत्र के चलते बापू जी को जो जेल में अभी तक जो बंद रखा है, उस षड्यंत्र से कैसे लड़ा जाए, इस पे चर्चा हुई।

संत शिरोमणि आशा राम बापू जी को इस वृद्धावस्था में कांग्रेस-बीजेपी की सरकारों ने जिस तरह से न्याय से वंचित रखा हैं। ये एक सोचा समझा राजनीतिक षड्यन्त्र हैं।

एकम् सनातन भारत दल इस विकट परिस्थिति बापू जी के भक्तों के साथ खड़ा हैं, क्योंकि हम ये भलीभाति जानते हैं कि बापू जी ने करोड़ों हिंदुओं का धर्मांतरण रोका हुआ था इसलिए उनपर प्रहार करना विधर्मियों कालनेमियों एवं सनातन द्रोहियों का प्रमुख लक्ष्य बन गया। उनको अकेले छोड़ देना एवं न्याय से वंचित कर देना, सनातन समाज पर एक बड़ा हमला हैं।

एकम् सनातन भारत दल सभी सनातनी संतों को राजनीतिक सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प करता हैं। जिस भी प्रयास से बापू जी को जेल से बाहर निकाला जा सके वो हम करेंगे एवं उनके भक्तों के साथ मिल कर बापूजी के हिंदुओं के धर्मांतरण को रोकने के इस महान कार्य को आगे बढ़ाएंगे ।

सनातन सभ्यता, संस्कृति,धर्म की रक्षा करने के लिए सनातनी साधु-संतों, ऋषि-मुनियों को सुरक्षा एवं संरक्षण मिलना अत्यंत आवश्यक हैं ।

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments