Saturday, May 23, 2026
Homeराजनीतिअवसरवादहिंदू संहार में देश की सभी राजनीतिक पार्टियां दोषी हैं

हिंदू संहार में देश की सभी राजनीतिक पार्टियां दोषी हैं

प्लीज भाजपा के प्रचार के लिए #TheKashmirFiles का उपयोग कर हिंदू हितों को चोट मत पहुंचाइए!  हिंदुओं को केवल एक पार्टी, एक संस्था, एक व्यक्ति से जोड़ने के कारण कश्मीर से बंगाल तक और केरल से दिल्ली तक आज भी हिंदुओं का संहार हो रहा है।
#TheKashmirFiles सभी हिन्दुओं के लिए देखना इसलिए जरूरी है ताकि आप केवल हिंदू होकर सोच सकें, ताकि आपके अंदर शत्रु बोध जग सके, ताकि आप ‘मुर्गी मानसिकता’ से बाहर निकल सकें। आप हिंदू होकर सोचें न कि किसी पार्टी के वर्कर होकर!
हिंदुओं के संहार में सभी पार्टियां दोषी हैं। जब इसकी पटकथा लिखी जा रही थी तो केन्द्र में राजीव गांधी की कांग्रेस और कश्मीर में फारुख अब्दुल्ला की पार्टी थी, और जब इसे अंजाम दिया गया उस समय केन्द्र में वीपी सिंह की जनता दल की सरकार थी, और गृहमंत्री कश्मीर की दूसरी कट्टरपंथी पार्टी PDP के नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद थे और भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में इस सरकार को बाहर से सहयोग दे रही थी। उसी मुफ्ती की बेटी महबूबा के साथ दूसरी बार गलती करते हुए भाजपा ने कश्मीर में सरकार भी बनाई, जो विफल रही।
इसलिए देश की सभी राजनीतिक पार्टियां इस हिंदू संहार में दोषी हैं, सो प्लीज हिंदुओं के दर्द को पहली बार उभारती किसी फिल्म को कोई भी नेता/कार्यकर्ता अपनी पार्टी के लिए उपयोग न करे! हाथ जोड़ कर विनती है। इससे हिंदुओं की लड़ाई कमजोर पड़ती  है। धन्यवाद।
– संदीप देव
admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments