Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिराजनीतिक व्यक्तित्वयोगी फिर बदलने वाले हैं कुछ अन्य शहरों के कलंकित नाम

योगी फिर बदलने वाले हैं कुछ अन्य शहरों के कलंकित नाम

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जिस प्रकार से अपने पहले कार्यकाल में ताबड़तोड फैसले लेकर क्रुर मुगल शासकों और उनके वंशजों के नाम पर रखे गये प्रदेश के कुछ प्रमुख और प्रसिद्ध प्राचीन शहरों और तीर्थ स्थानों के नामों को फिर से वही प्राचीन और परंपरागत नाम देकर उनका गौरव लौटाने का प्रयास किया था उससे उनके विपक्षी दल न सिर्फ हताश हो गये थे बल्कि सदमें में भी चले गये थे।

हालांकि, 2022 के चुनाव नजदीक आते ही वे एक बार फिर से सक्रि हो गये और योगी सरकार को सत्ता से दूर करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे थे। लेकिन, हिंदू वोटरों को यह अच्छी तरह से मालुम चल गया था कि योगी ही उनके तारणहार हो सकते हैं, लिहाजा उन्होंने इस बार फिर से उन्हें ही अपना राजा चुन कर लखनऊ की गद्दी पर बैठाया।

लखनऊ की गद्दी पर दोबारा से बैठते ही, यानी अपने दूसरे कार्यकाल में भी योगी सरकार ने उसी अंदाज में अपने वोटरों को निराश न करते हुए धड़ाधड़ कुछ बड़े फैसले लेने शुरू कर दिये और उन फैसलों में से एक फैसला यह है कि उन्होंने कुछ अन्य प्रमुख शहरों को नाम परिवर्तन के लिए फिर से चुन लिया है और जल्द ही उनका भी खोया हुआ वही प्राचीन नाम एक बार फिर से लौटाने की तैयारी में है।

एक खबर के अनुसार यूपी की योगी सरकार ने एक बार फिर इसके लिए कुछ प्रसिद्ध शहरों के नामों की एक सूची बना ली है जिसमें लगभग 12 जिले शामिल हैं। हालांकि, फिलहाल शुरुआत में यह कार्य 6 जिलों में ही किए जाने की योजना है, और इन 6 जिलों के जो नाम हैं उनमें अलीगढ़, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, बदायूं और शाहजहांपुर।

अगर हम योगी सरकार के पिछले कार्यकाल की बात करें तो उसमें उन्होंने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किया था, इसके अलावा इलाहाबाद को प्रयागराज और फैजाबाद को भी उन्होंने अयोध्या कर दिया था।

खबरों के अनुसार फिलहाल इन 6 जिलों के नाम बदलने को लेकर सहमति बन चुकी है तथा उस पर मुहर भी लग चुकी है। इनके नामों को बदलने को लेकर कई प्रकार के ठोस ऐतिहासिक साक्ष्यों को भी पेश किया गया है।

खबरों की मानें तो अलीगढ़, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, बदायूं और शाहजहांपुर के अतिरिक्त अन्य 6 जिलों से भी सरकार के पास प्रस्ताव भेजे गये हैं जिनमें अलीगढ़, फर्रुखाबाद, सुल्तानपुर, बदायूं, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर शामिल हैं।

योगी सरकार के इन फैसलों को लेकर जहां एक ओर सेक्युलर बिरादरी में इस बात की चर्चा है कि योगी सरकार में उनका एक भी एजेंडा काम नहीं कर पा रहा है वहीं, राष्ट्रवाद और हिंदुत्ववाद के दम पर सत्ता में दोबारा से आने वाले योगी आदित्यनाथ ने यह तय कर लिया है कि वे किसी भी हाल में अब उन विचारों और उन शक्तियों को कुचल कर ही दम लेंगे जिन्होंने सैकड़ों वर्षों से भारत में उथल-पुथल मचा कर हिंदुओं को इतना दयनीय स्थित तक पहुंचा दिया है।

– धर्मवाणी

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments