Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास

प्राचीन गुफा में मिलीं रहस्यमय चीजें, मृत लोगों से की जाती थी बातें!

admin 19 July 2023
Oil Lamps Spearheads and Skulls found inside Jerusalem Hills

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि पाई गई इन कलाकृतियों को देख कर कहा जा सकता है कि मरे हुए लोगों से बातचीत करने के लिए दूसरी और चैथी शताब्दी ईस्वी के बीच अनुष्ठान हुए होंगे। क्

Spread the love

इजरायल में यरूशलम के पास की एक प्राचीन गुफा में पुरातत्विदों को हैरान करने वाली कुछ प्राचीन वस्तुएं मिली हैं जिनमें मानव खोपड़ी, दीपक, हथियार और कई सिक्के भी हैं। पुरातत्विदों और शोधकर्ताओं के मुताबिक संभवतः ये सभी चीजें इस बात का पक्का सबूत है कि किसी समय में काला जादू करने के लिए ये वस्तुएं प्रयोग में लायी जाती थीं और संभवतः मरे लोगों से बातचीत भी होती थी।

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि पाई गई इन कलाकृतियों को देख कर कहा जा सकता है कि मरे हुए लोगों से बातचीत करने के लिए दूसरी और चैथी शताब्दी ईस्वी के बीच अनुष्ठान हुए होंगे। क्योंकि यही वह समय था जब ऐतिहासिक ‘‘बार कोखबा विद्रोह’’ भी हुआ था जिसे कि स्थानीय इतिहास में 132-136 ईसवी के नाम से जाना जाता है। इस दौरान यहां यहूदी विद्रोह खत्म हो गया था और सत्तारूढ़ रोमन साम्राज्य ने यहां के अधिकतर यहूदी लोगों को या तो विस्थापित कर दिया था या फिर उन्हें खत्म कर दिया था। और इसी के बाद संभवतः सीरिया, अनातोलिया और मिस्र के लोगों से रोमनों ने अपने साम्राज्य को आबाद किया था।

द टाइम्स आफ इसराइल’ (The Times of Israel) की खबर के अनुसार, पुरातत्वविदों ने जिस गुफा का पता लगाया है, उसे टेओमिम गुफा (Te’omim Cave in the Jerusalem hills) के नाम से जाना जाता है। यह गुफा यरूशलम से लगभग 30 किमी पश्चिम में स्थित है। शोधकर्ताओं के अनुसार, जादू-टोने से जुड़ा प्राचीन रोमन युग का एक अध्ययन भी सामने आया है और हमारे इस अध्ययन में भी यरूशलम के पास रोमन युग में ‘‘नेक्रोमेंसी’’ की प्रचीन प्रथा के बारे में पता चल रहा है और संभतः यहां पाई गई सामग्री का इस्तेमाल मरे हुए लोगों से बातचीत करने के प्रयास के लिए किया जाता रहा होगा। गुफा के अंदर तेल के चिराग, प्राचीन मानव खोपड़ी और हथियार भी प्राप्त हुए हैं। सामग्री करीब आज से करीब 1,700 वर्ष पुराणी हो सकती है। इस प्रकार के सामान की खोज हमारे लिए हैरान कर देने वाली है।

Oil Lamps Spearheads and Skulls found in Jerusalem Hills
गुफा के अंदर तेल के चिराग, प्राचीन मानव खोपड़ी और हथियार भी प्राप्त हुए हैं। सामग्री करीब आज से करीब 1,700 वर्ष पुराणी हो सकती है।

पुरातत्विदों और शोधकर्ताओं ने बताया कि रोमन साम्राज्य के अंदर ‘नेक्रोमेंसी’ (Nekyomanteion or Nekromanteion ) प्रतिबंधित था। हालांकि प्राचीनकाल के दौरान कुछ शहरों और दूर-दराज के कई क्षेत्रों में इस तरह के तंत्र-मंत्र का चलन पाया जाता था। मध्ययुगीन लेखकों में से अधिकतर का मानना ​​था कि ईश्वर की सहायता को प्राप्त करने के लिए कुछ लोग जादू-टोने का प्रयोग करते थे जिसे नेक्रोमेंसी की प्रथा यानी जादू-टोने करने वाले राक्षसों के रूप में देखा जाता था। क्योंकि इसमें आत्माओं का रूप धारण कर कई लोग राक्षसी प्रवृत्ति अपना लेते थे।

टेओमिम गुफा के कुछ हिस्से आम जनता और पर्यटकों के लिए खुले रहते हैं जबकि, गुफा के जिन हिस्सों में यह खोज की गई है वे हिस्से इसकी अत्यधिक गहराई में जाकर हैं। वहां तक पहुंचने के लिए रस्सियों सहित उन्नत तकनीकों की सहायता ली गई थी। यह हिस्से पर्यटकों और आम जनता के लिए प्रतिबंधित हैं। खोजकर्ताओं का कहना है कि हमने इस क्षेत्र की अन्य गुफाओं में भी इस प्रकार की खोज की है लेकिन, हमें उनमें ऐसी कोई खास सामग्री प्राप्त नहीं हुई है।

शोधकर्ताओं को इस गुफा में कुल्हाड़ी और भाले के ब्लेड जैसे हथियारों के साथ-साथ 120 से अधिक तेल के दिए, कुछ सिक्के और तीन मानव खोपड़ियां भी मिली हैं। पुरातत्विदों का मानना है कि गुफा में मिले दिए रोशनी के लिए नहीं, बल्कि ‘नेक्रोमेंसी’, अर्थात तंत्र मंत्र के लिए प्रयोग में लाये जाते होंगे। शोधकर्ताओं का यह भी अनुमान है कि, खोपड़ी कि जिस मृतक से संपर्क किया जा रहा होगा संभवतः यह उसी की खेपड़ी रही होगी।

इस स्टडी के सह लेखक डाॅ. बोअज जिस्सू जो कि इजरायल में बार इलान यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद भी हैं ने बताया कि यह गुफा बहुत अधिक गहराई तक जाती है इसलिए उन दिनों इसकी गहराई को माना जाता था कि इसका कनेक्शन मौत की दुनिया से जुड़ा हुआ है। संभवतः इसीलिए यहां हमें इस प्रकार की प्राचीन सामग्री प्राप्त हुई है। इस गुफा को विद्रोह के दौरान यहूदी विद्रोहियों द्वारा छिपने के लिए भी इस्तेमाल किया था।

#dharmwani.com

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: सावधान! सूर्य पर हुआ विस्फोट, पृथ्वी पर होने वाला है बुरा असर
Next: Pollution: अब तो समुद्र के अंदर भी दिखने लगा जलवायु परिवर्तन का असर

Related Stories

Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026
Noida Protest Illegal Detention
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

admin 29 April 2026
bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.