Skip to content
27 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर

पैठण-औरंगाबाद का प्राचीन इतिहास | History of Aurangabad-Paithan

admin 15 February 2021
Paithan_Hystory and hindu religion
Spread the love

अजय सिंह चौहान | अगर हम महाराष्ट्र के औरंगाद जिले या औरंगाबाद क्षेत्र के इतिहास की बात करें तो उसमें सबसे पहले पैठण का जिक्र जरूर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पैठण के बारे में हमको स्पष्ट रूप से इस बात के प्रमाण मिलते हैं कि ये वो स्थान है जिसको स्वयं ब्रह्मा जी ने ही आबाद किया था, यानी बसाया था। पैठण सहीत यहां की संपूर्ण भूमि अनादीकाल से लेकर आज तक भी देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। ऐसे में अगर यहां हम मौर्य काल या फिर गुप्त काल या मध्य काल के किसी भी अन्य हिंदू राजा या फिर किसी भी मुगल सल्तनत के इतिहास को महत्व नहीं भी दें तब भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। पैठण के प्राचीन इतिहास और महत्व को लेकर आज जो भी ऐतिहासिक दस्तावेज और साक्ष्य उपलब्ध हैं उनके आधार पर कहा जा सकता है कि ये स्थान दक्षिण भारत के लिए कितना महत्वपूर्ण हुआ करता था।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले की, यानी कि औरंगाबाद क्षेत्र के इतिहास की बात करें तो सबसे पहले हमको इसके मध्यकालीन इतिहास के हट कर अति प्राचीन इतिहास पर गौर करना चाहिए, क्योंकि ये नगर दक्षिण भारत के कुछ सबसे खास और सबसे प्राचीन नगरों में से एक है। पुराणों में उल्लेख मिलता है कि पैठण नगर की स्थापना ब्रह्मा जी ने स्वयं की थी। जबकि महाभारत में भी इस नगर का स्पष्ट उल्लेख मिलता है।

औरंगाबाद जिले का पौराणिक इतिहास –
पुराणों में उल्लेख मिलता है कि पैठण जैसे एक अति सुन्दर नगर को ब्रह्मा जी ने अपनी तपोभूमि के लिए चुना था। अगर आप यहां के उन टूटे-फूटे और बिखरे हुए प्राचीन अवशेषों को देखेंगे तो पता चलता है कि ब्रह्मा जी के द्वारा बसाया गया वही पैठण नगर आज भी अपनी उस प्राचीनता का परिचय दे रहा है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad) शहर से मात्र 30 कि.मी. की दूरी पर दक्षिण में गोदावरी नदी के उत्तरी किनारे पर बसा हुआ पैठण हालंाकि, कोई महानगर तो नहीं है लेकिन, यहां की व्यस्त जिंदगी किसी महानगर से कम भी नहीं है।

कई ऐतिहासिक और पौराणिक तथ्य बताते हैं कि पैठण अति प्राचीन काल का एक बहुत ही प्रसिद्ध व्यापारिक और धार्मिक स्थान हुआ करता था। भले ही आज इसको पैठण के नाम से पहचाना जाता है लेकिन, इसके कुछ नाम ऐसे भी हैं जो इसकी प्राचीनता का परिचय देते हैं, जैसे कि ‘पोतान‘, ‘प्रतिष्ठान‘ और ‘पैठान‘ जैसे शब्द वे शब्द हैं जो इसकी स्थापना के दौर के नाम हैं।

कहा जाता है कि ब्रह्मा जी ने स्वयं इस नगर का नाम सर्वप्रथम ‘पाटन‘ या ‘पट्टन‘ रखा था और फिर स्वयं ब्रह्मा जी ने ही इसको अन्य नगरों से अधिक महत्व देने के लिए इसका नाम बदल कर ‘प्रतिष्ठान‘ कर दिया था, ताकि, ये नाम और ये नगर दोनों ही सबसे ऊपर रहे।

पैठण (Aurangabad) का मुगलकालीन इतिहास –
भारत पर हुए मुगलों के आक्रमणों के दौर में यहां पैठण पर भी कई छोटे-बड़े आक्रमण हुए और यहां की धार्मिक महत्व की तमाम संरचनाओं और कई विश्व प्रसिद्ध मंदिरों में लूटपाट के बाद उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया गया, और कुछ प्राचीन मंदिरों पर तो अतिक्रमण करके उनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया गया।

आज भले ही ब्रह्मा जी के द्वारा बसाया गया वो ‘पैठण नगर’ अपने मूल रूप में नहीं है और ना ही आज उसकी वह पवित्रता ही शेष बची है। लेकिन, इसकी प्राचीनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां के संपूर्ण ‘पैठण नगर’ सहीत औरंगाबद क्षेत्र में आज भी उस दौर के वो सैकड़ों-हजारों प्राचीन अवशेष बिखरे पड़े हैं जिसने इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि पैठण अपने उस प्राचीन दौर में कितना समृद्धशाली रहा होगा।

अलीगढ़ से जुड़े हैं युगों-युगों के रहस्य और ऐतिहासिक तथ्य | History of Aligarh

बौद्ध साहित्य में पैठण –
अब अगर हम पैठण से जुड़े इसके बौद्ध साहित्य के प्रारंभिक इतिहास की बात करें तो उसमें भी ये नगर सातवाहन वंश के नरेशों के शासनकाल में एक समृद्धशाली नगर के तौर पर पहचाना जाता था। सातवाहन नरेशों का शानकाल यहां ईसा मसीह के जन्म से भी 230 साल पहले से लेकर दूसरी शताब्दी तक, यानी ईसा के बाद तक हुआ करता था।

और क्योंकि गोदावरी यहां की प्रमुख नदी है इसलिए दक्षिण भारत और उत्तर भारत के बीच किये जाने वाले व्यापार के लिए ये नदी मार्ग एक प्रमुख माध्यम हुआ करता था और उसके लिए पैठण एक प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र था इसीलिए बौद्ध साहित्य में पैठान को दक्षिणापथ का मुख्य व्यापारिक केन्द्र माना जाता था।

विदेशी साहित्य में पैठण –
अब अगर हम पैठण से जुड़े कुछ अन्य ऐतिहासिक तथ्यों को जाने तो इस विषय पर ग्रीक से आये एक लेखकर एरियन ने पैठन को अपने साहित्य में ‘प्लीथान‘ लिखा है। जबकि एक अन्य भूगोलविद टाॅलमी ने भी, इस स्थान के बारे में अपने साहित्य में ‘बैथन‘ लिखा है और इसको सातवाहन नरेश श्री पुलोमावी द्वितीय की राजधानी बताया है।

सातवाहन नरेश श्री पुलोमावी द्वितीय का शासनकाल यहां दूसरी शताब्दी में सन 138 से 170 ई. तक रहा था। जबकि टाॅलमी ने भी अपनी भारत यात्रा इसी शताब्दी में ही की थी।

ऐतिहासिक साक्ष्य –
हालांकि, पैठण में उस दौर की सभी इमारतें खंडहर हो चुकी हैं इसलिए, इस समय ऐसी कोई भी प्राचीन इमारत देखने को नहीं मिलती जो अपनी प्राचीन अवस्था में शेष बची हो। लेकिन, सन 1734 ई. में गोदावरी नदी नागाघाट बना एक ऐसा मंदिर जरूर बचा है जिसे ऐतिहासिक कहा जा सकता है। इसके अलावा इसी मंदिर के पास प्राचीन काल का अन्य मंदिर भी हैं जो भगवान गणेश का है।

जबकि यहां एक ऐसा कूप यानी कुंआ आज भी है जो करीब दो हजार वर्षों से भी अधिक पुराना है। इस कुंए के बारे में पौराणिक तथ्य बताते हैं कि ये वही कुआं है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें शालिवाहन अपनी और अन्य कई सारे सैनिकों तथा हाथी और घोड़ों की मिट्टी से बनी प्रतिमाएं डालता रहा था।

कहा जाता है कि बाद में वही मूर्तियां जीवित होकर युद्ध में उसकी सहायता करतीं थी। उन्हीं मूर्तियों के दम पर शालिवाहन की उस आक्रमणकारी सेना ने उज्जयिनी के सम्राट विक्रमादित्य से भी रक्षा की थी। वर्तमान में उस कूप यानी उस प्राचीन कुएं पर अतिक्रमण हो चुका है और अब वहां एक मसजिद का निर्माण हो चुका है।

कितना पुराना है हमारा देश | Ancient History of India

यहां की अन्य ऐतिहासिक संरचनाओं में एकनाथ मंदिर तथा मुक्‍तेश्‍वर मंदिर शामिल हैं। एकनाथ मंदिर के अवशेष गोदावरी नदी के तट पर देखे जा सकते हैं। पुरातत्त्व संबंधी खुदाई में पैठण से प्राप्त प्राचीन मकानों के खंडहरों के अलावा कई सिक्के, राजघरानों के प्रतिक चिह्न और मिट्टी से बनी मूर्तियाँ, हाथी दांत और शंख से बनी वस्तुएं प्राप्त हो चुकीं हैं।

पैठण के महापुरुष –
वैसे तो प्राचीन काल से ही पैठण को एक महत्त्वपूर्ण तीर्थ के रूप में मान्यता प्राप्त है, लेकिन, वर्तमान में ये स्थान महाराष्ट्र के वारकरी सम्प्रदाय के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थान और यहां के प्रसिद्ध संत एकनाथ जी की जन्मभूमि के तौर पर भी जाना जाता है।

जबकि ‘पैशाची प्राकृत‘ के प्रसिद्ध आचार्य श्री गुणाढ्य के विषय में कहा जाता है कि वे भी इसी ‘प्रतिष्ठान’ यानी पैठण नगर के निवासी थे। आचार्य श्री गुणाढ्य का सबसे प्रसिद्ध ग्रंथ ‘बृहत्कथा‘ हालांकि अब उपलब्ध नहीं है, लेकिन जानकार मानते हैं कि ये गं्रथ 12वीं शताब्दी तक भी उपलब्ध हुआ करता था।

आचार्य श्री गुणाढ्य द्वारा रचित ‘बृहत्कथा’ ‘पैशाची भाषा’ में रचित काव्य था। ‘वृहत्कथा’ का शाब्दिक अर्थ है- ‘लम्बी कथा’। कहा जाता है कि इस ग्रंथ में एक लाख से भी अधिक श्लोक थे। वर्तमान में तो ‘बृहत्कथा’ अपने मूल रूप उपलब्ध नहीं है। लेकिन, जानकार मानते हैं कि पंचतंत्र, हितोपदेश और वेतालपंचविंशति जैसे कथा संग्रह भी शायद उसी ‘वृहत्कथा’ से ली गयी हैं।

About The Author

admin

See author's posts

5,024

Related

Continue Reading

Previous: जीवन का अर्थ क्या है? | What is life?
Next: यहाँ बेटियों के मरने के बाद भी उनकी कब्रों पर पहरेदारी क्यों करते हैं लोग? | Guard of the Graves

Related Stories

Mahakal Corridor Ujjain
  • इतिहास
  • तीर्थ यात्रा
  • विशेष

उज्जैन का पौराणिक ‘रूद्र सरोवर’ आज किस दशा में है

admin 26 February 2025
Gora and Badal - Warriors of Mewad Rajasthan
  • ऐतिहासिक नगर
  • विशेष

मेवाड़ के वीर योद्धा: गोरा और बादल का बलिदान

admin 17 June 2024
Kashi Vishwanath Corridor Temple Ruins
  • ऐतिहासिक नगर
  • धर्मस्थल
  • विशेष

सावधान! भगवान् शिव के क्रोध से अब तक कोई भी नहीं बचे हैं काशी के शत्रु

admin 9 March 2024

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078170
Total views : 142495

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved