Skip to content
7 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • कला-संस्कृति
  • पर्यावरण

निष्ठा एवं दीर्घायु का प्रतीक है सारस (Stork)

admin 26 February 2021
Cranes Birds Animal
Spread the love

अजय सिंह चौहान | सारस को उड़ने वाली दुनिया की सबसे लम्बी तथा भारत में सबसे बड़ी चिड़िया होने का गौरव प्राप्त है। जन्तु विज्ञान ने इसको ग्रूस एंटिगोन (Grus Antigone) का नाम दिया है तथा यह ग्रइफार्मिस गण के ग्रइडी परिवार की एक प्रमुख सदस्य है। सारस की तीन प्रकार की प्रजातियां पायी जाती हैं। भारतीय सारस मध्य तथा उत्तरी भारत एवं नेपाल तथा पाकिस्तान में पायी जाती हैं। इसकी दो अन्य प्रजातिया दक्षिण पूर्वी एशिया तथा अस्ट्रेलिया में पायी जाती हैं।

दाम्पत्य प्रेम का प्रतिक –
सारस को कई देशों में निष्ठा एवं दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। यह अपने दाम्पत्य प्रेम के लिए विश्व प्रसिद्ध है, इसीलिए भारत में इसे सूखी वैवाहिक जीवन की सफलता का प्रतीक माना जाता है और इसीलिए इसका उल्लेख पौराणिक ग्रंथों एवं लोक-कथाओं में भी मिलता है।

कहा जाता है कि सारस (Stork) का जोड़ा सदैव एक दूसरे के साथ ही रहता है। और यदि दुर्भाग्यवश इनमें से किसी एक की मृत्यु हो जाये तो दूसरा उसके वियोग में खाना-पीना तक छोड़ देता है, जिस कारण कुछ समय पश्चात् उसकी भी मृत्यु हो जाती है।

भारत में इनके इस आदर्श दाम्पत्य प्रेम को देखकर ग्रामिण, किसान एवं आदिवासी लोग इन्हें पूज्य स्थान देने के साथ ही इनकी सुरक्षा के हर सम्भव प्रयास करते हैं। यही कारण है कि इस चिड़िया को पालतु भी बनया जा सकता है और मनुष्य के पास आने से इस चिड़िया को तनिक भी डर नहीं लगता। तभी तो यह चिड़िया भी मनुष्य की आदत एवं बोली को कुछ-कुछ समझती है।

औसत आयु –
Crane Saras Flyingसामान्यतः सारस (Stork) की औसत आयु 65 से 70 वर्ष अर्थात मानव की औसत आयु के बराबर निर्धारित की गई है। नर तथा मादा में कोई खास अन्तर नहीं होता है। इसकी ऊंचाई लगभग 6 फीट तक होती है, जो मनुष्य की औसत लम्बाई के बाराबर कही जा सकती है और यदि यह अपने पंखों को फड़फड़ा कर ऊपर उठा लेता है अथवा चैड़ा कर लेता है तो इसकी ऊंचाई एवं चैड़ाई लगभग आठ फीट तक हो जाती है, जो हमारी औसत लम्बाई से भी अधिक है। मादा सारस की लम्बाई नर की अपेक्षा कम होती है। यह पक्षी कठोर से कठोर सर्दी वाले मौसम को झेलने में भी पूर्णतः सक्षम होता है।

सारस की विशेषता –
उड़ान भरते समय इनके पंखों की फड़फड़ाहट लयबद्ध होने के कारण बड़ी ही मनोरंजक प्रतीत होती है। उड़ते समय यह अपनी गर्दन को आगे तथा पूंछ पीछे को उठा लेते हैं। इनके पंखों का रंग हल्का भूरा होता है तथा कान हल्के भूरे या सफेद रंग के छोटे-छोटे पंखों से घिरे हुए होते हैं। इनकी टांगों तथा उंगलियों का रंग कुछ-कुछ लाल रंग का होता है।

सारस अन्य पक्षियों के मुकाबले उड़ने में बहुत ताकतवर होते हैं तथा सामुहिक रूप में उड़ते समय हमेशा कतारबद्ध होकर अथवा अंग्रेजी के अक्षर ‘व्ही’ के आकर में उड़ते हैं। सारस प्रजनन करने वाला एक मात्र ऐसा पक्षी है जो दूर-दूर तक तथा लम्बी उड़ान भरने में सक्षम है।

सारस के शरीर का रंग हल्का सलेटी तथा सिर लाल रंग का होता है। जिस प्रकार मूर्गे के सिर पर कल्गी होती है उसी प्रकार सारस (Stork) के सिर के ऊपर भी एक छोटी-सी कल्गी होती है तथा इस छोटे से हिस्से पर हरे रंग की चमड़ी होती। इसके अतिरिक्त सिर का बाकी हिस्सा तथा गले का ऊपरी भाग संतरी या लाल रंग का होता है जो इनके मिज़ाज अथवा मनोदशा के अनुरूप रंग बदलता रहता है तथा अन्य साथियों के साथ सम्पर्क के रूप में भी वे इसका प्रयोग करते हैं।

मदमस्त सारस –
सारस देखने में जितना सुस्त लगता है वास्तव में उतना सुस्त होता नहीं। इसकी गरजती हुई तथा दूर-दूर तक पहंुचने वाली ध्वनि इसके स्वभाव का आभास कराती है। प्रजनन के समय इनकी मस्ती का अंदाज ही कुछ और होता है। इस समय ये मस्त होकर नृत्य करते तथा एक दूसरे को लुभाने का प्रयत्न करते हुए देखे जा सकते हैं। सम्मोहन के प्रयास में कभी दोनों एक दूसरे के सामने पंख फड़फड़ाकर मस्ती में झूमते हुए अभिवादन करते हैं तो और कभी एक दूसरे के आगे चक्कर काटते हुए उछल कूद करते हुए देखे जा सकते हैं।

कहां पाया जाता है सारस –
पक्षियों में भारतीय सारस ही एक मात्र ऐसी प्रजाती है जो स्थायी रूप से भारत में ही अपने अण्डे देते है तथा रहते हैं। इसके लिए वे हमेशा मैदानों, दलदली भूमि, कृषि योग्य भूमि, खेतों, खुले मैदान, पानी से भरे धान के खेतों के बीच एवं पोखरों के आसपास ही अपने घोंसले बनाते हैं। इस घोंसले के लिए वे घास, पत्तों, तिनकों एवं सरकंडों (मोटी घास) का इस्तेमाल करते हैं।

वैसे घोंसले बनाने के लिए स्थान के चुनाव में सारस को पूर्वानुमानी पक्षी माना गया है। कम वर्षा का अनुमान होने पर सारस मादा अपना घोंसला पानी के ऊपर तथा अधिक वर्षा का अनुमान होने पर पानी की पहुंच से अधिक ऊंचाई पर अपना घोंसला बनाती है। इनके इस पुर्वानुमान को देखकर ग्रामवासी सहज ही अनुमान लगा लेते हैं कि इस वर्ष वर्षा कम होगी या ज्यादा।

सारस की पहचान –
सारस के घोंसले में सामान्यतः दो अण्डे ही दिखाई पड़ते हैं। मादा सारस अपने अण्डों को 30 से 34 दिनों तक सेहती है तथा बाकी कुछ समय के लिए नर इनकी रक्षा करता है। जब अण्डों से निकलकर चूजे इस दूनिया में आते हैं तो वे पीले तथा हल्के हल्के भूरे रंग के होते हैं तथा इनकी पीठ पर गहरे भूरे रंग की दो लाइनें होती हैं। सारस के बच्चे जब तीन माह के हो जाते हैं तो उड़ना सीख जाते हैं। इनके बच्चे दो-तीन वर्षों में ही वयस्क हो जाते हैं।

सारस का प्रिय भोजन जलिय पौधे, जड़ें, मेंढक, छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े, बीज एवं अनाज है। इसीलिए इनको अधिकतर गावों के आसपास के तालाबों, पोखरों, नदियों एवं कृषि योग्य भूमि में अपना भोजन तलाशते देखा जा सकता है।

भारत में इनकी मृत्यु अधिकतर कृषि के विस्तार एवं खेतों में डाले जाने वाली अत्यधिक तेज रासायनिक दवाओं के कारण होती है। इसके अतिरिक्त प्रदूषित जल, प्रदूषित वातावरण एवं कम होते हुए जंगल भी इनकी असमय मृत्यु तथा घटती हुए संख्या का एक बड़ा कारण बनी हुई है। तो यदि सारस को नजदीक से देखने का मन हो तो उसके लिए भरतपूर पक्षी विहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं राजस्थान के जंगलों में जाना पड़ेगा है।

About The Author

admin

See author's posts

2,889

Post navigation

Previous: Payal Rohatgi – अब तो लोगों ने मुझे पैरों से सर पर बैठा लिया है
Next: कोरोना को लेकर वर्ष 1970 में ही हो चुकी थी भविष्यवाणी | Predictions

Related Stories

Ancient indian Psychological Warfare Method
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

admin 31 March 2026
National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

095815
Total views : 175992

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.