Skip to content
9 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • पर्यटन
  • विशेष

आस्था और पर्यटन का अनूठा संगम है श्री रेणुकाजी धाम | Birthplace of Lord Parshuram

admin 21 November 2021
Renukaji Dham lake in Himachal
Spread the love

अजय सिंह चौहान || भगवान परशुराम और उनकी माता श्री रेणुका जी के पावन वात्सल्य और प्रेम का पौराणिक साक्षी श्री रेणुकाजी धाम और इसकी पवित्र झील, हिमाचल प्रदेश के उन अति प्राचीन और पवित्र सनातन तीर्थ स्थलों में से एक है जिनका उल्लेख तमाम पौराणिक गं्रथों और जनश्रुतियों में मिलता है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित श्रीरेणुकाजी धाम को भले ही आज हिमाचल प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण तीर्थ और पर्यटन स्थलों में भी विशेष स्थान प्राप्त है लेकिन पौराणिक काल में यही स्थान एक सनातन तीर्थ के रूप में संपूर्ण संसार में विशेष स्थान रखता था। नाहन से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित श्री रेणुका जी धाम और इसकी पौराणिक महत्व और पौराणिक घटनाओं से जुड़ी यह पवित्र झील प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।

झील का महत्व –
आज यह श्रीरेणुकाजी धाम और इसकी यह पवित्र झील मात्र पर्यटन स्थल ही नहीं बल्कि सनातन के लिए लोकप्रिय तीर्थ के साथ प्राचीनकाल से प्रबोधिनी एकादशी की पूर्व संध्या पर लगते आ रहे पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के श्री रेणुका जी मेले में से एक है जो हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी से पूर्णिमा तक लगता है।

पौराणिक मान्यता और जनश्रुति के अनुसार भगवान परशुराम आज भी इस धरती पर जीवित हैं और जामूकोटी के पर्वत पर उनका निवास है। और इसी मेले के दौरान भगवान परशुराम जामूकोटी से वर्ष में एक बार साधारण मानव का रूप धारण करके अपनी माता रेणुका से मिलने जरूर आते हैं।

भगवन परशुराम ने भी यहां की एक शिला पर बैठ कर ध्यान-साधना के साथ कठीन तप किया और भगवान शिव को प्रसन्न किया था जिसके बाद भगवान शिव से दिव्य परशु नामक हथियार प्राप्त करने के बाद उन्हें परशुराम का नाम मिला।

श्रीरेणुकाजी धाम की प्रसिद्ध रेणुका झील के किनारे माता श्री रेणुका जी और उनके पुत्र भगवान परशुराम जी के दिव्य मंदिर बने हुए हैं। श्रीरेणुकाजी धाम की इस झील का नाम भगवान परशुराम की माता देवी रेणुका के नाम पर उनके जीवनकाल में घटित एक प्राचीन घटना के बाद ही रखा जा चुका था।

झील का उदय –
पौराणिक परंपरा के अनुसार पूर्णमासी के पावन अवसर पर इस रेणुका झील में स्नान करने का विशेष पर्व होता है। इस पर्व के दौरान यहां न सिर्फ आस-पास के बल्कि दूर-दूर से असंख्य श्रद्धालु इस रेणुका झील के पवित्र जल में स्नान करके पुण्य प्राप्त करते हैं। जबकि पर्यटन के तौर पर आने वाले लोग यहां नौका विहार और मौज-मस्ती का आनंद लेते हैं।

जहां एक ओर इसे एक प्राकृतिक झील माना जाता है वहीं, पौराणिक तथ्य बताते हैं कि श्री रेणुका झील का उदय एक पौराणिक घटना के बाद हुआ था, जिसके अनुसार माता रेणुका ने इसी स्थान पर अपनी देह त्यागी थी, इसीलिए इसका आकार किसी मानव शरीर की आकृति में दिखता है। यह विशाल श्री रेणुका झील, समुद्र तल से 672 मीटर यानी करीब 2205 फिट की ऊँचाई पर स्थित है। रेणुका झील हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी और सबसे पवित्र झील के रूप में भी जानी जाती है। इसकी परिधि लगभग 3214 मीटर बताई जाती है।

पौराणिक साक्ष्य –
पौराणिक तथ्यों के अनुसार, रेणुका तीर्थ को भगवान विष्णु के छठे अवतार, यानी भगवान परशुराम जी का जन्मस्थान माना जाता है। भगवान परशुराम जी के माता-पिता महर्षि जमदग्नि और उनकी पत्नी भगवती रेणुका जी ने इसी झील के पास की एक पहाड़ी पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लंबे समय तक तपस्या की थी।

भीमाकाली शक्तिपीठ मंदिर – धर्म, रहस्य व रोमांच की अद्भूत यात्रा | Bhimakali Shaktipeeth

उस तपस्या के बाद भगवान शिव ने प्रसन्न होकर महर्षि जमदग्नि और उनकी पत्नी रेणुका को आशीर्वाद दिया और पुत्र के रूप में स्वयं भगवान विष्णु ने उस दिव्य वचन को पूरा किया और उनके पुत्र के रूप में भगवान परशुराम ने छठे अवतार के तौर पर जन्म लिया। माता रेणुका और महर्षि जमदग्नि के पुत्र परशुराम ने भी यहां ध्यान-साधना के साथ कठीन तप किया और भगवान शिव को प्रसन्न किया था जिसके बाद भगवान शिव से दिव्य परशु नामक हथियार प्राप्त करने के बाद उन्हें परशुराम का नाम मिला।

कैसे पहुंचे –
श्री रेणुका झील तक जाने के लिए अब यहां पक्की सड़कों का निर्माण कार्य हो चुका है जिसके बाद से यहां धीरे-धीरे न सिर्फ तीर्थ यात्रियों की बल्कि झील पर नौका विहार करने वालों की भी संख्या भी बढ़ने लगी है।
श्री रेणुकाधाम झील तक पहुंचने के लिए सड़क के रास्ते ही जाया जा सकता है। इसलिए पांवटा साहिब और अंबाला से श्री रेणुकाजी धाम तक सीधी बस सेवाएं मिल जाती हैं।

क्या गलत होगा अगर भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो? | India Hindu Nation

अगर आप यहां वायु सेवा से आ रहे हैं तो श्री रेणुकाजी के सबसे नजदीक एयरपोर्ट देहरादून और चंडीगढ़ में हैं। लेकिन, अगर आप यहां अपने किसी भी शहर से रेल द्वारा आना चाहते हैं तो उसके लिए आपको यहां के नजदीकी रेलवे स्टेशनों में कालका, धर्मपुर, यमुनानगर, चंडीगढ़ और देहरादून में उतरना होगा।

रेणुकाजी की दूरी –
कालका रेलवे स्टेशन से श्री रेणुकाजी की दूरी करीब 145 किलोमीटर, यमुनानगर से 110 किमी, और चंडीगढ़ करीब 95 किलोमीटर और देहरादून से करीब 105 किलोमीटर है। देश की राजधानी दिल्ली से श्री रेणुकाजी धाम की दूरी करीब 320 किमी है जबकि हिमाचल की राजधानी शिमला से इसकी दूरी करीब 160 किमी है। इसके अलावा परवाणू से श्री रेणुकाधाम झील की दूरी करीब 115 किमी, पांवटा साहिब से करीब 50 किमी और नाहन से करीब 45 किमी की दूरी पर है।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: हिंदुत्व की आखिरी उम्मीद अब मोदी-शाह नहीं बल्कि योगी और हेमंत विश्व शर्मा हैं!
Next: भारत में ही हुआ था चश्मे का अविस्कार | Invention of glasses

Related Stories

UPPolice Zerotolerance Encounters
  • अपराध
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

admin 8 May 2026
Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranand
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

admin 8 May 2026
Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026

Trending News

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ UPPolice Zerotolerance Encounters 1
  • अपराध
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

8 May 2026
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranand 2
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

8 May 2026
सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 3
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 4
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 5
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • UPPolice Zerotolerance Encountersदुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranandगौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

Recent Posts

  • दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.