Skip to content
28 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

5जी स्पीड, संघर्षों से भरा जीवन और स्वामी विवेकानंद की शिक्षा

admin 30 June 2023
smart phones 5G speed online games Swami Vivekananda about struggle and life in hindi
Spread the love

आम तौर पर किसी भी साधारण या संपन्न परिवार में एक समस्या आम बात होती है कि उन परिवारों में रहने वाले बच्चों में से अधिकतर बच्चे या किशोर कई प्रकार के सवालों और दबावों का सामना करते हैं जो उनके लिए भविष्य की राह तय करते हैं। भविष्य की राह तय करने वाले ऐसे कई बार तो सवाल बहुत ही अधिक कड़वे और असहनीय भी हो जाते हैं।

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि उनके स्वयं के जीवन के एक विशेष पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी वे सवाल उनका पीछा नहीं छोड़ते। जैसे कि – जीवन में आगे बढ़ना है कि नहीं? कुछ बड़ा करना है कि नहीं? दुनिया में नाम कमाना है कि नहीं? कुछ अच्छा करके दिखाना है कि नहीं? या फिर तुम्हें भी करोड़ों लोगों की इस भीड़ में खो जाना है और कीड़े मकोड़ों के जैसे ही जीना और फिर मर जाना है!

तुम अब बच्चे नहीं हो, इसलिए याद रखना कि ये बातें सिर्फ तुम्हें ही सोचना है, और तुम्हें ही उस पर अमल भी करना है। आज अगर तुम पढ़ोगे-लिखोगे नहीं तो कभी आगे नहीं बढ़ पाओगे, कुछ भी बड़ा नहीं कर पाओगे। जिंदगी में कभी भी कुछ नया नहीं कर पाओगे!

तुम्हारे सब दोस्त तुमसे बहुत आगे निकल जायेंगे और तुम इसी तरह बस एक आम आदमी बन कर भीड़ में खो जाओगे! ये जो आज का कीमती समय तुम्हारे जीवन से धीरे-धीरे निकलता जा रहा है वो फिर कभी भी वापस नहीं आने वाला है!

ये स्मार्ट फोन, ये 4जी-5जी की स्पीड, ये ऑनलाइन गेम्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सअप, ये सब तो हमेशा रहने वाले हैं। लेकिन, तुम कहीं के नहीं रह पाओगे! एक समय आयेगा जब तुम्हारे सामने रोटी तभी आयेगी जब तुम कुछ करने के लायक रहोगे! तुम्हारे मां-बाप हर समय तुम्हारा साथ नहीं रहने वाले। और ना ही उनकी दौलत! तब तुम क्या करोगे? और न जाने क्या-क्या!

एक विद्यार्थी के संघर्षों से भरे जीवन के विषय में स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda in hindi) जी ने जो कहा था वह आज भी उतना ही प्रासंगिक लगता है जितना कि उनके जीवनकाल में हुआ करता था। तभी तो उन्होंने कहा था कि- ‘‘अपने जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित करो और सभी दूसरे विचारों को अपने दिमाग से निकाल दो, क्योंकि यही तो सफलता की पूंजी है।’’

स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda in hindi) जी के इन विचारों से हमें यही ज्ञान मिलता है कि आज और अभी आप जो कर रहे हैं, वही आपके भविष्य का निर्माण करेगा। अपने कीमती समय की गरिमा को समझो और अभी से पढ़ना शुरू कर दो। अच्छे से मेहनत करना शुरू कर दो।

ये बात भी सच है कि पढ़ते समय नींद आने लग जाती है। लेकिन, ध्यान रखना कि पढ़ते समय जब भी तुम्हें नींद आने लगे तो यही सोचना कि तुम्हारे माता-पिता तुम्हारे लिए कितनी मेहनत करते हैं और तुमसे कितनी उम्मीदें लगा कर बैठे हैं। अगर उनके बारे में भी सोचोगे तो तुम्हारी नींद तुरंत गायब हो जायेगी।

और जब कभी भी आलस आने लगे तो यही सोचना कि अगर तुम आज मन लगाकर नहीं पढ़ोगे तो हो सकता है कि कल तुम किसी कंपनी में मजदूर बन कर रह जाओ, और तुम्हारे दोस्त जो कि आज मन लगा कर पढ़ाई कर रहे हैं उनमें से कोई वहां मैनेजर बन जाये, डायरेक्टर बन जाये या फिर ये भी हो सकता है कि कोई मालिक भी बन जाये।

तो तुम्हें भविष्य के उन भयानक सपनों से बचने के लिए आज क्या करना चाहिए ये मत सोचो। अपने भविष्य को अच्छा बनाने के लिए जुट जाओ। बस फिर क्या, आलस्य अपने आप ही खत्म हो जायेगा।

क्योंकि आज यदि तुम पढ़ाई-लिखाई कर लोगे तो भविष्य के सारे मजे तुम्हारे लिए हैं, नहीं तो सारे दुख तुम्हारे लिए होंगे। फिर तुम्हारा कोई दोस्त तुम्हें पूछने नहीं आयेगा। तुम्हें कोई भी ठीक से नहीं पहचानेगा। तुम्हारी अपनी कोई पहचान नहीं होगी। तुम चाह कर भी अपने लिए अपनी पसंद का कुछ अच्छा नहीं कर पाओगे। क्योंकि उसके लिए तुम्हारे पास उतने पैसे नहीं होंगे। ऐसे में तुम्हारी कीमत किसी कीड़े-मकोड़े से ज्यादा कुछ नहीं होगी।

आज तो तुम्हारे सिर पर तुम्हारे मा-बाप की कृपा है, इसलिए तुम जो चाहते हो मिलता जाता है। पर ध्यान रखना, प्रकृति का नियम है कि ऐसा ज्यादा दिनों तक नहीं रहता। ऐसे में तुम क्या करोगे?

तुम्हारा कहना है कि तुम मेहनत तो खुब करते हो, कोशिश भी करते हो, लेकिन, कुछ परिणाम ऐसे होते हैं कि चाहते हुए भी तुम्हारे पक्ष में नहीं आते, और तुम हार जाते हो। तो यहां इस बात का भी ध्यान रखना कि- ‘हार तो वो सबक है जो आपको बेहतर होने का मौका देगी।’

तो चलो मान लिया, कि कभी-कभी किस्मत पर भी छोड़ दिया जाना चाहिए। लेकिन हर बार ऐसा नहीं कर सकते। लेकिन, यदि तुम मेहनत ही नहीं करोगे तो फिर तो परिणाम हर बार गलत ही होंगे। ऐसे तो तुम फैल भी हर बार होते रहोगे। सफलता हर बार तुमसे दूर होती जायेगी। क्योंकि तुम तो हर बार किस्मत के भरोसे ही बैठ जाते हो।

तुम कोशिश तो करो, आदत तो डालो, खुद पर विश्वास करना सीखो। क्योंकि, खुद पर विश्वास करना एक जादू जैसा है। तो क्यों न आज ही पुरी ताकत से लग जाओ। समय ज्यादा नहीं है। परीक्षा सामने है। पुरी मेहनत करो। अपने मन पर कंट्रोल करो। तुम कर सकते हो।

भविष्य के बारे में सोचो। अपने मां-बाप के सपनों को सच करने के बारे में सोचो। उनकी मेहनत, उनकी आज की परिस्थिति के बारे में सोचो। वो तुम्हारे लिए स्कूल की फीस कहां से और कैसे लाते हैं?

कुछ करने की जिद और ताकत अपने आप अंदर से पैदा की जाती है। अपनी प्रेरणा का स्रोत तुम एक चींटी को भी बना सकते हो। चींटी अपने से सात गुणा अधिक वजन उठाने में सक्षम है, लेकिन, हमें इतना वजन नहीं उठाना है। हमें तो ज्ञान अर्जित करना है।

हमने कई बार सुना है कि -‘कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती।’ तो चलो आज हम उसी को आजमा कर देख लें।

यह बात सच है कि कुछ भी नया करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। और ये भी सच है कि जो समय आज और अभी है वही समय सबसे सही है। क्योंकि सही समय कभी नहीं आता है। भले ही कुछ लोग इस लायक नहीं रह पाते कि वो एक विद्यार्थी का जीवन फिर से जी सके। लेकिन, इस लायक जरूर रहते हैं कि आज भी कुछ न कुछ तो नया और सबसे अलग जरूर कर सकते हैं।

– गनपत सिंह, खरगोन मध्य प्रदेश

About The Author

admin

See author's posts

825

Post navigation

Previous: दुनिया का सबसे अधिक सुखी व्यक्ति कौन है? | Happiest Person in the World
Next: विशाल और अद्भुत आकाशगंगाएं देखकर वैज्ञानिकों के दिमाग हिल गए

Related Stories

Relationship between the Ramayana and the Vedas
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

admin 27 March 2026
Purana Qila Delhi
  • ऐतिहासिक नगर
  • विशेष

पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य

admin 25 March 2026
Happy Sanatani New Year on 19th March 2026
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

admin 19 March 2026

Trending News

रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 1
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026
पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य Purana Qila Delhi 2
  • ऐतिहासिक नगर
  • विशेष

पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य

25 March 2026
‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश Happy Sanatani New Year on 19th March 2026 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

19 March 2026
सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 4
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 5
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026

Total Visitor

094437
Total views : 173458

Recent Posts

  • रामायण और वेदों का संबंध
  • पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य
  • ‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश
  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.