Skip to content
2 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म
  • कला-संस्कृति

What is Navratri : हमें नवरात्र की आवश्यकता क्यों हुई?

admin 8 January 2022
NAVRATRI
Spread the love

चाहे चैत्र के नवरात्र हो या शारदीय नवरात्र (What is Navratri), इन दोनों ही नवरात्र के अवसर, माता की आराधना के लिए जितने उत्तम माने जाते हैं उतने ही प्राकृतिक तौर पर भी वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होते हैं। इसके आध्यात्मिक, मानसिक और वैज्ञानिक तर्क और रहस्य के तौर पर हम यह कह सकते हैं कि हमारे ऋषि-मुनियों ने आज से हजारों-लाखों वर्ष पहले ही प्रकृति में छूपे वैज्ञानिक रहस्यों को समझ लिया था। तभी तो उन्होंने इन विशेष नौ दिनों को आदिशक्ति की उपासना और नौ रात्रियों को सिद्धि के प्रतीक के रूप में माना और भजन-पूजन के लिए चुना था।

हमारे प्राचीन वैज्ञानिकों ने या यूं कहें कि हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों ने हजारों साल पहले ही यह भी बता दिया था कि पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा के दौरान जो समय लगता है वह एक वर्ष का होता है और उस एक वर्ष की चार अलग-अलग संधियां होती हैं।

अलग-अलग संधियां यानी चार अलग-अलग प्रकार के ऋतु परिवर्तन या मौसम में बदलाव होते हैं। उन परिवर्तनों को अगर हम अंग्रेजी के महीनों के अनुसार माने तो उनमें मार्च और सितंबर के महीनों में पड़ने वाली दो मुख्य संधियों में ही नवरात्र (What is Navratri) आते हैं।

खास तौर पर इन्हीं दो प्रमुख संधियों के समय में ही कई प्रकार से रोगाणुओं और महामारियों के द्वारा प्रकृति और मानव जाति पर आक्रमण की सबसे अधिक संभावना भी होती है। इसके अलावा इन्हीं दो ऋतु संधियों में अक्सर शारीरिक और मानसिक बीमारियाँ अधिक बढ़ती हुई देखी जा सकती हैं। यही कारण है कि इन दिनों में ना सिर्फ शरीर को शुद्ध रखने के लिए, बल्कि, मानसिक तथा आध्यात्मिक रूप से भी निर्मल और पवित्र रहने के लिए ‘नवरात्र’ (What is Navratri) रूपी प्रक्रिया की आवश्यकता होती है।

Maihar Mata Sharda Peeth : मैहर शारदा शक्तिपीठ की संपूर्ण जानकारी

हालांकि आज के दौर में हमारे लिए नवरात्र के ये नौ दिन मात्र एक परंपरा और उत्सव बन कर रह गये हैं लेकिन, वर्ष में दो बार आने वाले इन दोनों ही नवरात्र (What is Navratri) पर्वों का अपना महत्व होता है, जिसमें शारदीय नवरात्रों का सिद्धि और साधना की दृष्टि से थोड़ा ज्यादा ही महत्व माना जाता है।

चाहे चैत्र के नवरात्र (What is Navratri) हो या शारदीय नवरात्र, इन दोनों ही अवसरों पर उपासकजन अपनी आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक शक्तियों का संचय करने के लिए विभिन्न प्रकार से यज्ञ, भजन, पूजन, व्रत, संयम, नियम, और योग साधनाएं करते हैं।

हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों ने वर्ष में दो बार इन नवरात्रों को मनाने का विधान बनाया है, जिसमें से विक्रम संवत के पहले दिन से, यानी चैत्र मास में मनाई जाने वाली नवरात्र को चैत्र नवरात्र कहा जाता है। चैत्र नवरात्र (What is Navratri) के बाद से ही ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो जाता है जबकि इसके पहले शरद ऋतु का समय रहता है, अर्थात चैत्र नवरात्र के यही दिन संधिकाल के दिन होते हैं।

नवरात्र की रातें महत्वपूर्ण हैं या दिन, क्या कहता है विज्ञान? | Nights are important or days, in Navratri?

जानिए सही शब्द क्या है, नवरात्र या नवरात्री ? | Navratri or Navratri?

इसी प्रकार चैत्र नवरात्र के ठीक छह महीनों बाद यानी आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होकर महानवमी अर्थात विजयादशमी के एक दिन पूर्व तक मनाये जाने वाले नवरात्र (What is Navratri) को आश्विन नवरात्र कहा जाता है। और क्योंकि इस नवरात्र के बाद शरद ऋतु का आगमन हो जाता है इसलिए इसे विशेष शारदीय नवरात्र भी कहा जाता है।

यहां हम साफ तौर पर कह सकते हैं कि चाहे चैत्र के नवरात्र (What is Navratri) हो या शारदीय नवरात्र, ये दोनों ही नवरात्र प्राकृतिक तौर पर भी और वैज्ञानिक दृष्टि से भी न सिर्फ संपूर्ण मानव जाति के लिए बल्कि प्राकृतिक तौर पर भी महत्वपूर्ण होते हैं और यही इसके आध्यात्मिक और वैज्ञानिक तर्क और रहस्य हैं। इसी रहस्य को हमारे ऋषि-मुनियों ने आज से हजारों-लाखों वर्ष पहले ही समझ लिया था। इसीलिए उन्होंने इन विशेष नौ दिनों को आदिशक्ति यानी प्रकृति की उपासना और नौ रात्रियों को विशेष सिद्धि के प्रतीक के रूप में माना और भजन-पूजन के लिए चुना था।

– ज्योति सोलंकी, इंदौर

About The Author

admin

See author's posts

1,255

Post navigation

Previous: कालीचरण महाराज ने क्या गलत कहा ?
Next: Star Plus : मैं खुद को भाग्यशाली और धन्य महसूस कर रहा हूं : मेहुल निसार

Related Stories

Ancient indian Psychological Warfare Method
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

admin 31 March 2026
Battle between Paundraka and Lord Krishna
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

admin 13 March 2026
An Ancient Indian King and the Modern Constitution
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

admin 12 March 2026

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

095051
Total views : 174577

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.