Sunday, June 21, 2026
Homeसमाचारभ्रष्टाचारदिल्ली सरकार के खिलाफ पोल-खोल अभियान में जुटी भाजपा

दिल्ली सरकार के खिलाफ पोल-खोल अभियान में जुटी भाजपा

दिल्ली सरकार की कथनी-करनी के अंतर को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा का ‘पोल खोल अभियान’ जारी है। शिक्षा, डीटीसी, किरायेदारों की समस्या, बेरोजगारी, यमुना की सफाई, पानी, पेंशन, स्वास्थ्य, गरीब कल्याण एवं अन्य मुद्दों पर इस बात के लिए भाजपा जन जागरण अभियान चला रही है कि चुनावों में आम आदमी पार्टी ने वादा क्या किया था और अब कर क्या रही है? आम आदमी पार्टी ने कहा था कि वह लोगों को 12 लाख नौकरियां देगी किन्तु 7 साल में 440 नौकरियां दी है।

दिल्ली की बेरोजगारी दर बढ़कर 8-9 प्रतिशत हो गई है जो भारत की औसत दर 7.9 प्रतिशत से अधिक है। आम आदमी पार्टी ने 20 नये अस्पताल बनाने का वादा किया था किन्तु सात सालों में एक भी नया अस्पताल नहीं बनाया। प्रधानमंत्री मोदी की आयुष्मान भारत योजना को बंद कर दिया गया, इसमें गरीबों का मुफ्त में पांच लाख का इलाज होता है।

सरकार ने दावा किया था कि दिल्ली में 11 हजार नई बसें चलायेंगी, किन्तु अब डीटीसी के पास मात्र 3,670 बसें हैं। सभी डीटीसी बसें पुरानी हो चुकी हैं इसीलिए चलते-चलते कहीं भी बंद हो जाती हैं या उनमें आग भी लग जाती है।

पिछले सात वर्षों में डीटीसी का घाटा 11,000 करोड़ रुपये हो गया। दिल्ली को लंदन-पेरिस बनाने की बात कही थी किन्तु दंगों की राजधानी बना दिया गया है। इस प्रकार कई मुद्दों पर भाजपा का पोल-खोल अभियान जारी है।

– शैलेन्द्र झा, वेस्ट विनोद नगर (दिल्ली)

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments