Skip to content
2 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • पर्यावरण
  • विशेष

आज भी वही महत्त्व है देवशयनी एकादशी का

admin 17 July 2022
VAISHAKH MAAS KA MAHATVA
Spread the love

देवशयनी एकादशी के दिन से देवता चार माह तक विश्राम करने चले जाते हैं। लेकिन इसका यह अर्थ यह नहीं है कि देवता सो सो जाते हैं, बल्कि इसका एक वैज्ञानिक आधार है। धर्म प्रधान समाज होने के कारण भारत में विज्ञान को भी सनातन धर्म के आधार पर ही समझाया गया है। अर्थात देववशयनी एकादशी भी विज्ञान से जुड़ा हुआ ही तथ्य है।

वास्तव में तो पंचतत्व (पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु और आकाश) में ही सम्पूर्ण देवता निहित है। वर्षा ऋतु प्रारम्भ होते ही ये पाँचों तत्व अपना स्वभाव बदल लेते हैं। इस दौरान पृथ्वी पर अनेक प्रकार की वनस्पतियां उग आती है। जगह-जगह पानी भर जाने से मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं। विभिन्न प्रकार के रेंगने वाले जहरीले जीव-जंतु बिलों में पानी भर जाने से सतह पर आ जाते हैं। अग्नि मन्द पड़ जाती है।

इस दौरान खुले में हवन आदि शुभ धार्मिक कार्य करना कठिन हो जाता है। वर्षा जल मिल जाने से अधिकांश पेय जल दूषित हो जाता है तथा हवा में भी लगभग चालीस प्रतिशत पानी की मात्रा हो जाती है।आकाश में बादल छाये रहने के कारण पर्याप्त धूप धरती तक नहीं पहुँच पाती। इसे हम विज्ञान की भाषा में कहें तो पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु और आकाश रूपी पाँचों प्रमुख देवता अपना स्वभाव बदल लेते हैं। जिसके कारण ऐसे समय कोई सामाजिक (विवाह आदि) अथवा मांगलिक कार्य करने में अनेक संकटों का सामना करना पड़ेगा और हमारा शरीर भी तो इन पाँच तत्वों से मिलकर ही बना है इसलिये जो प्रभाव बाहर है वही हमारे शरीर के अंदर भी उत्पन्न हो जाते हैं। यानी अगर बाहर मन्दाग्नि है तो हमारे शरीर की अग्नि जिसे हम पाचन क्षमता कहते हैं वो भी कमजोर पड़ जाती है।

हमारे पूर्वजों ने इन सब बातों का ध्यान करके देवशयनी ग्यारस से लेकर देवउठनी ग्यारस (शरद ऋतु) तक को चातुर्मास का रूप देते हुए एवं इसे देवता विश्राम काल मानते हुए लम्बी यात्राओं, सामाजिक तथा विशेष मांगलिक कार्यक्रमों पर धार्मिक रोक लगा दी। ताकि कोई अस्वस्थ न हो सके और अपने स्वस्थ का ध्यान रख सकें।

इसे हम विज्ञान माने या धर्मप्रधान जीवन शैली, लेकिन ये सच है कि जो कोई भी इस जीवन शैली को मानता है उसके लिए वर्षा ऋतु प्रारम्भ होते ही समुद्र, नदियों एवं तालाबों में मछलियाँ पकड़ने पर भी रोक लग जाती है, क्योंकि यह जलीय जीवों का प्रजनन काल रहता है।

धर्मप्रधान समाज एवं जीवन शैली के मानने वाले हमारे पूर्वजों ने मन से यह स्वीकार कर लिया था कि इस दौरान एक स्थान पर रहते हुए अपना व्यावसायिक कर्म के साथ व्यक्तिगत धार्मिक उपासना को प्राथमिकता दी जानी चाहिये। इसी लिए इस दौरान गाँव-गाँव में, मंदिरों और चौपालों पर, सावन-भादौ में रामचरित मानस या अन्य धार्मिक ग्रंथों का वाचन होता है।

भले ही आज की पश्चिमी सभ्यता और संस्कृति इसे न मानती हो लेकिन हमारे पूर्वजों ने यह साबित कर दिया की विज्ञान को आये हुए मात्र कुछ वर्ष ही हुए हैं लेकिन वे ही असली विज्ञानी थे और आज भी उनका विज्ञान सबसे आगे है।

– कार्तिकेय चौहान, इंदौर

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: Indian sweets now a victim of foreign conspiracy
Next: हिंदुओं के लिए चार धामों से भी ऊपर क्यों है श्रृंगेरी मठ का महत्व? | Sri Sringeri Sharada Peetham

Related Stories

Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026
Noida Protest Illegal Detention
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

admin 29 April 2026
bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.