Wednesday, June 17, 2026
Homeभाषा-साहित्यभारत या इंडिया: आप किसके पक्ष में हैं?

भारत या इंडिया: आप किसके पक्ष में हैं?

“इंडिया जो कि भारत है, राज्यों का एक संघ होगा।”
उपरोक्त वाक्य भारतीय संविधान का प्रथम वाक्य है और हर उस व्यक्ति ने पढ़ा होगा जिसने भारतीय संविधान को शुरुआत भर पढ़ा है। आज जब अवाम इंडिया बनाम भारत की बहस में उलझी है तब ये समझना ज़रूरी है कि पक्ष और विपक्ष के लिए दोनों शब्दों के मायने भले अलग हों परंतु देश के संविधान के लिए दोनों ही शब्द बराबर महत्त्वपूर्ण हैं।

दोनों ही शब्दों का गौरवशाली अतीत है। 2014 के बाद ह्वाट्सऐप और फ़ेसबुक से ज्ञान लेने वाली पीढ़ी जब इण्डियन्स को भारतीय न मानकर अंग्रेजों का ग़ुलाम, अराष्ट्रवादी और यहाँ तक कि अवैध संतान ठहराने पे तुली है तो इन नवसनातनियों को दोनों शब्दों का इतिहास बताना ज़रूरी है।

भारत और इंडिया दोनों ही शब्द अन्ततः सिंधुघाटी सभ्यता और ऋग्वेद से आते हैं।

ऋग्वेद में सिंधु नदी का उल्लेख है। सबसे पहली मानव सभ्यता सिंधु नदी (जो कि आजकल तिब्बत और पाकिस्तान में बहती है) के किनारे जन्मी.. सनातनी मत के अनुसार सबसे पहले ऋग्वेद में राजा भरत का उल्लेख है जो ऋषि विश्वामित्र की पुत्री शकुंतला और दुष्यंत के पुत्र थे और जिनका राज्य सप्तसिन्धु के किनारे था उनके नाम पर देश का नाम भारत वर्ष पड़ा। दूसरा जैन मत है जिसके अनुसार प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव के पुत्र भरत के नाम पर देश का नाम भारत पड़ा।

आगे चल के महाभारत में भी भारतवर्ष का उल्लेख है जिसमें कौरव और पांडव दोनों भरतवंशी कहलाये।

इंडिया भी अंततः सिंधु से बना.. फ़ारसी लोग (पर्शियंस) जब भारत आए तो उन्होंने सिंधुघाटी के नीचे बसे लोगों को “हिन्दू” कहना शुरू किया क्योंकि वो “स” को “ह” बोलते थे.. अतः ये सिंधुनदी से हिन्दनदी/हिन्ददेश और अंततः हिन्दू:स्थान (हिंदुस्तान) कहलाने लगा। इसके बाद ग्रीक आये वो भी “स” नहीं बोल पाने के कारण सिंधु को “इन्दु” या सिंधुघाटी को #इंडस_वैली” कहने लगे।

अंग्रेजों के उद्भव ईसा से 300 वर्ष पूर्व (आज से लगभग 2300 वर्ष पूर्व) जब मेसपोटामिया के राजा एलेक्जेंडर उर्फ़ सिकंदर ने भारत पर आक्रमण किया तो उसने सिंधुघाटी अर्थात् “इंडस” के आगे के हिस्से को इंडिया कहा। यूनानी दार्शनिक मेगस्थनीज़ ने एक किताब लिखी थी #इंडिका उससे इंडिया शब्द यूरोप में प्रचलित हुआ लेकिन इसका जो मूल है वो है सिंधु जो की वेदों से आता है। (ये आचार्य चाणक्य और चन्द्रगुप्त का कालखंड था। इसी सिकंदर या एलेक्जेंडर की पुत्री का विवाह चंद्रगुप्त से हुआ था।)

हिंदुस्तान शब्द का ज़्यादातर प्रयोग मुग़लों ने किया। हिंदुस्तान उस समय भारत का आधिकारिकारिक नाम था। अंग्रेज भी चूँकि हिन्दी उर्दू के उच्चारण दोष से ग्रसित थे अतः उन्होंने इंडिया शब्द को अधिकांश प्रचलन में रखा। भारतवर्ष शब्द सबसे पहले उड़ीसा के हाथीगुम्फा के शिलालेख से मिलता है। जबकि इंडिया शब्द सबसे पहले Hnd-wꜣ-y “इंडिया” डेरियस की मूर्ति पर मिस्र के चित्रलिपि में लिखा गया है , लगभग 500 ईसा पूर्व। (दोनों चित्र संलग्न हैं)
– साभार

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments