Skip to content
7 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य

ऋतु अनुरूप खान-पान ही स्वस्थ रहने की कुंजी | Eating according to season keeps healthy

admin 6 June 2022
FOOD__VEGETARIAN
Spread the love

विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जिसको प्राचीन काल से ही तपोभूमि की संज्ञा दी जाती रही है। यह मात्र इसलिए नहीं कि यहां पर अध्यात्म की दृष्टि से अनेक तपस्वियों ने अध्यात्म का डंका विश्वभर में बजाया है बल्कि इसलिए कि भारत में लगभग सभी प्रकार के मौसम पाये जाते हैं, यह भी इसकी अपनी एक विशेषता है।

भारत में हर 200 कि.मी. के बाद खान-पान, रहन-सहन व भाषा इत्यादि में बदलाव देखने को मिल जाता है जो कि अनेकता में एकता का प्रतीक है। इसी के अनुरूप प्रकृति ने सभी प्राणियों के लिए विशेषकर मानव जाति के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए भिन्न-भिन्न प्रकार की फल, सब्जी, वनस्पति इत्यादि के उत्पादन का प्रावधान सदियों से किया है। स्वस्थ रहने के लिए जितना आवश्यक जल है, श्वांस है उतना ही आवश्यक ऋतुनुरूप खान-पान और दिनचर्या भी है।

भोजन अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी चीज है, लेकिन हर मौसम में एक जैसा खाना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेहं हो सकता है। हर मौसम की जरूरत के हिसाब से खाने का अंदाज और खाने का स्वाद भी बदलना चाहिए। हर मौसम का अपना स्वभाव होता है जिसके अनुसार हम कपड़े पहनते हैं और रहन-सहन में बदलाव करते हैं। ठीक इसी तरह मौसम के बदलते ही हमारे खाने-पीने का अंदाज़ भी बदल जाना चाहिए ।

मौसम के अनुसार खान-पान और दिनचर्या को आयुर्वेद में ऋतुचर्या कहा जाता है। ऋतु मतलब मौसम और चर्या मतलब आहार-विहार। इसमें अलग-अलग ऋतु में शरीर के तीनों दोषों वात, (वायु), पित्त (अग्नि) और कफ (जल) को संतुलित किया जाता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि आपकी सेहत और मौसम में गहरा संबंध है।

गर्मियों के कुछ विशेष खाद्य पदार्थ जिनके सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ती है और बीमार पड़ने की आशंका कम हो जाती है।

छाछ – एक पेय है जो दही से बनता है। मूलतः दही को मथनी से मथकर घी निकालने के बाद बचे हुए द्रव को छाछ कहते हैं। यह पेय गरम जलवायु वाले देशों (जैसे भारत) में बहुत लोकप्रिय है। भोजन के बाद मट्ठा पीना स्वास्थ्य के लिए ठीक माना जाता है। हालाँकि, इसकी मांग पूरे वर्ष होती है, परन्तु गर्मी के समय में यह अधिक होती है क्योंकिं इससे पेट और शरीर को ठंडक मिलती है और मौसम की तीव्रता से भी बचाव होता है।

छाछ पीने के फायदे –
– छाछ पीने से मोटापा कम होता है।
– बार-बार पेशाब की तकलीफ है तो छाछ में नमक डालकर पीने से तकलीफ कम होती है।
– दही का पानी या छाछ पीने से मुंह के छाले कम हो जाते हैं।
– छाछ में अजवाइन डालकर पीने से पेट के अंदर के कीटाणु समाप्त हो जाते हैं।
– छाछ में गुड़ डालकर पीने से पेशाब में होने वाली जलन कम होती है।
– छाछ में जायफल का पाउडर डालकर पीने से सर दर्द कम होता है।
– खाली पेट छाछ पीने से पेट दर्द की तकलीफ कम होती है।
– छाछ में शक्कर और काली मिर्च का पाउडर डालकर पीने से पित्त और एसिडिटी की तकलीफ कम होती है।
– छोटे बच्चों के जब दांत निकलते हैं तो उनको चार-चार चम्मच छाछ दिन में तीन-चार बार पिलाने से दांत में होने वाली तकलीफ कम होती है।
– महत्व की बात यह है कि 3 दिन बिना कुछ खाए-पिए छाछ पीने से शरीर का पंचकर्म अपने आप हो जाता है।

जामुन –
जामुन के बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं। गर्मी के मौसम में आम के आने के समय जामुन (इसंबा इमततल) भी आ जाता है। आयुर्वेद में जामुन को सबसे ज्यादा मधुमेह को नियंत्रण करने के लिए जाना जाता है।

जामुन के गुण और फायदे-
– जामुन के रस का उपयोग मुंहासों को कम करने के लिए किया जाता है।
– जामुन का त्वचा के रोगों को दूर करने के लिए आंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार से उपयोग कर सकते हैं।
– बच्चे हों या बड़े, सभी को आंखों से संबंधित परेशानी होती ही है। जामुन के 15-20 मुलायम पत्तों को 400 मिली पानी में पका लें। जब यह काढ़ा एक चैथाई बच जाए तो इसे ठंडा करके इससे आंखों को धोएं। इससे आंखों की समस्या में लाभ होता है।
– कानों में समस्या होने पर जामुन की गुठली को पीसकर शहद में मिला लें और इसकी 1-2 बूंद कान में डालने से कान का बहना, कान में दर्द आदि बन्द हो जाता है।
– दांतों की समस्या से आराम दिलाने के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए जामुन के पत्तों को जलाकर उसकी राख बना लें। इसे मंजन की तरह दांत और मसूड़ों पर मलने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं।
– जामुन के पत्तों के रस से कुल्ला करने पर मुंह के छालों में आराम होता है।
– पथरी की समस्या में भी जामुन बहुत फायदेमंद साबित होता है। ऐसा कहा जाता है कि पके हुए जामुन के फल को खाने से पथरी गल कर निकल जाती है। इसके साथ ही जामुन के 10 मिली रस में थोड़ा सा सेंधा नमक मिला लें।
– जामुन की गुठली के पाउडर का सेवन डायबिटीज की समस्या से आराम दिलाने और ब्लड शुगर को कम करने में मददगार होता है।

नारियल –
नारियल एक ऐसा फल है जिसका हर हिस्सा बहुत उपयोगी होता है। नारियल का पानी स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के साथ कई तरह के खनिज और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में नारियल पानी और इसके गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया है। कच्चे या हरे नारियल के अंदर मौजूद पानी को पौष्टिक पेय माना गया है। नारियल पानी हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। कई चिकित्सक गर्मियों के मौसम में नियमित रूप से नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं।

नारियल पानी के फायदे-
– प्यास बुझाता है नारियल पानी-शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने पर भी नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है।
– डायरिया होने पर यह शरीर में पानी की कमी दूर करने के साथ-साथ खनिज लवणों की आपूर्ति भी कर देता है।
– यह शरीर और पेट की गर्मी को शांत करता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है। नियमित रूप से पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ-साथ शारीरिक शक्ति भी बढ़ाता है।
– नारियल पानी के नियमित सेवन से यह लीवर की गर्मी को दूर करता है और पेट में सूजन, पाचन खराब होने जैसे लक्षणों से आराम दिलाता है व किडनी की सूजन भी कम होती है।
– नारियल के पानी को नाक में डालने से माइग्रेन का दर्द कम होता है और नारियल पानी से नियमित चेहरा धोने से चेहरे के मुंहासे और झाइयां कम होती हैं और चेहरे की चमक बढ़ती है।
– कच्चे नारियल का पानी शरीर में वात एवं पित्त दोष की अनियमितता को संतुलित करता है। वात और पित्त दोष के असंतुलन से होने वाले रोगों को दूर करता है।
– नारियल पानी का सेवन गर्मियों के मौसम में ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इससे कई तरह की हानिकारक बीमारियों से बचाव होता है। बच्चों को कोल्ड ड्रिंक न देकर उन्हें नारियल पानी पीने को दिया जा सकता है।

दलिया –
आम तौर पर बीमार लोगों को दलिया खिलाया जाता है, लेकिन दलिया बीमारों का ही भोजन है यह सोचना गलत है। यह एक सेहतमंद भोजन है। बाजार में कई प्रकार के दलिया उपलब्ध होते हैं जैसे- भुना हुआ दलिया एवं अंकुरित दलिया विशेष महत्व रखते हैं।

दलिया खाने के फायदे –
– दलिया एक पौष्टिक भोजन है जो पोषण की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। दलिया आपके लिए अनिवार्य तत्वों की पूर्ति करता है, पाचन तंत्र बेहतर कार्य करता है और फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट संबंधी समस्याओं का सरलता से निराकरण करने में मददगार साबित होता है।
– वजन कम करने वालों के लिए रात के खाने में सिर्फ दलिये का सेवन काफी फायदेमंद है। एक कटोरी पतली दलिया आपकी भूख भी मिटाएगी, पाचन भी दुरुस्त करेगी और फाइबर से भरपूर होने के कारण वजन कम करने में भी सहायक होगी।
– डायबिटीज रोगियों के लिए दलिया बेहद फायदेमंद होता है। यह मैगनीज का एक बेहतरीन स्रोत है, जो डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मददगार साबित होता है।
– फैट फ्री या अत्यधिक कम कैलोरी वाला दलिया आपके लिए ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत है। यह किसी भी मसालेदार स्वादिष्ट खाने की अपेक्षा दुगुनी ऊर्जा प्रदान करता है और कोलेस्ट्राॅल के जमाव को कम करने में मदद करता है।

ऋतुनुरूप जीवन जीने से मानव न केवल स्वस्थ रह सकता है बल्कि दीर्घायु भी प्राप्त कर सकता है। जानकारियों के अभाव में व पाश्चात्य जीवनशैली से प्रभावित होकर मानव ने अपने आप को बीमारियों से स्वयं को घेरने का निमंत्रण दे दिया है जिसको सुधारे बगैर मानव प्राकृतिक जीवन जीने के अपने उद्देश्य को नहीं पा सकता।

– संपदा जैन

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: अपनी मानसिक क्षमताओं को पहचानना ही होगा…
Next: लू लगने पर कुछ घरेलू उपचार

Related Stories

Polluted drinking water in India
  • पर्यावरण
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

UP में प्रदूषित जल से सावधान!

admin 4 March 2026
UP Lucknow food safety news
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • स्वास्थ्य

मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल!

admin 4 March 2026
Law & Order in India
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

हिंसा, मनोविज्ञान और न्यायशास्त्र

admin 25 February 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.