Skip to content
8 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

admin 8 May 2026
Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranand
Spread the love

श्री राम मंदिर, वैकुंठपुर की पवित्र भूमि पर जगद्गुरु शंकराचार्य जी का ऐतिहासिक उद्बोधन

“गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो चतुरंगिनी सेना खड़ी होगी”

मुंडेरा बाबू, बंजरिया चौराहा रोड, कंचनपुर चौराहा, कसया रोड, सोनुघाट चौराहा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर-शिवबनकटा — जन-जन ने लिया गौ रक्षा का संकल्प।

तथाकथित हिंदू सरकारें धर्म के नाम पर सबसे बड़ा अधर्म कर रही हैं — बीफ एक्सपोर्ट में भारत विश्व में शीर्ष पर, यह कब तक चलेगा?— जगद्गुरु शंकराचार्य

24 जुलाई को लखनऊ में चतुरंगिनी सेना के साथ खड़े होंगे — 2,18,700 सैनिकों की एक अक्षौहिणी सेना, गौ माता की रक्षा के लिए— जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज

देवरिया। गविष्टि (गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध) का तृतीय दिवस वैकुंठपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दिनांक 05 मई को परमाराध्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में श्री राम मंदिर, वैकुंठपुर में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्वानों, संस्कृत विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। यात्रा के दौरान मुंडेरा बाबू, बंजरिया चौराहा रोड, कंचनपुर चौराहा, कसया रोड, सोनुघाट चौराहा तथा लक्ष्मी नारायण मंदिर-शिवबनकटा सहित विभिन्न स्थानों पर जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए गौ रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने कहा कि गौ रक्षा केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज का कर्तव्य और सांस्कृतिक दायित्व है।

उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस विषय पर ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गौ संरक्षण के लिए केवल प्रतीकात्मक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसके लिए सशक्त नीतियां और ठोस कानून बनाए जाने आवश्यक हैं। महाराजश्री ने घोषणा की कि आगामी 24 जुलाई को लखनऊ में गौ रक्षा के समर्थन में एक विशाल जनसमूह एकत्रित होगा, जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं एवं समर्थकों की भागीदारी अपेक्षित है। यह यात्रा समाज में जागरूकता फैलाने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और गौ रक्षा के प्रति जनभागीदारी को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। अंत में आयोजन समिति की ओर से सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

महाराजश्री ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से केवल दो माँगें की थीं — गाय को राज्य माता घोषित करना और उसे पशु सूची से हटाकर एक सम्मानित पृथक सूची में रखना। उन्होंने स्मरण दिलाया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने यही कार्य उनके आग्रह पर कर दिखाया था और उसके विरुद्ध न कोई कोर्ट गया, न कोई कानून आड़े आया। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में भी “गाय” शब्द नहीं लिखा जाता, बल्कि “मवेशी” लिखा जाता है और सरकारी आँकड़ों में “cattle” लिखा जाता है — यह गाय की गरिमा का अपमान है, जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा।

महाराजश्री ने भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस — सभी दलों को एक साथ आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनमें से कोई भी भारत की मूल सनातनी विचारधारा की राजनीति नहीं करता। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीवादी विचारधारा लेकर अमेरिका की राह पर चलती है, कांग्रेस की नींव ब्रिटिश राजनीति पर टिकी है, समाजवादी रूस से प्रभावित हैं और साम्यवादी चीन से। उन्होंने प्रश्न उठाया कि राम, कृष्ण और विक्रमादित्य की परंपरा वाली भारतीय मूल राजनीति को कौन जीवित रखेगा? उन्होंने आह्वान किया कि अब सनातनी विचारधारा की एक स्वतंत्र राजनीतिक धारा का समय आ गया है।

महाराजश्री ने स्पष्ट किया कि साधु-सन्यासी का कार्य सीधे सांसारिक पद ग्रहण करना नहीं है — जो संसार छोड़ चुका है, वह मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री अथवा विधायक नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि जो गृहस्थ सनातनी वेद, शास्त्र और परंपरा को प्रमाण मानते हुए राजनीति में आना चाहें, उन्हें समाज का भरपूर समर्थन मिलना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि देश की 70 करोड़ सनातनी जनता आज नेतृत्व के अभाव में 30 करोड़ के पीछे चलने को विवश है — यह विडंबना तभी दूर होगी जब सनातनी विचारधारा की राजनीति को प्रोत्साहन मिलेगा।

सम्बोधन के अंत में महाराजश्री ने घोषणा की कि यदि 81 दिनों की यात्रा पूर्ण होने तक भी सरकार ने गौ रक्षा की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो 24 जुलाई को लखनऊ में एक चतुरंगिनी सेना के साथ खड़े होकर अगले चरण की घोषणा की जाएगी। महाभारत के अनुसार एक चतुरंगिनी सेना में 2,18,700 सैनिक होते हैं, और इतनी एक अक्षौहिणी सेना के साथ इस अभियान का अगला चरण प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने सभी को 1008.guru पर पंजीकरण कराने का आह्वान किया।

गोष्ठी के अंत में ऋग्वेद के मंत्र “अहं अनं वृत्रं गविष्टो” के साथ सामूहिक शपथ ली गई — “इस गविष्टि धर्मयुद्ध में गौ माता को सताने वाले असुर को हम पराजित करेंगे।”

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
Next: दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

Related Stories

UPPolice Zerotolerance Encounters
  • अपराध
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

admin 8 May 2026
Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026
Noida Protest Illegal Detention
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

admin 29 April 2026

Trending News

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ UPPolice Zerotolerance Encounters 1
  • अपराध
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

8 May 2026
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranand 2
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

8 May 2026
सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 3
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 4
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 5
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • UPPolice Zerotolerance Encountersदुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranandगौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

Recent Posts

  • दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.