Sunday, May 31, 2026
Homeधर्मश्रद्धा-भक्तिज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी 16 को पधार रहे काशी

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी 16 को पधार रहे काशी

मणिद्वीपोत्सव कार्यकम में लेंगे भाग

वाराणसी | 14 जुलाई 24 | परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज का 16 जुलाई 2024 को काशी में पावन आगमन हो रहा है। परमधर्माधीश शंकराचार्य जी महाराज 16 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे मुम्बई से वायुमार्ग से बाबतपुर आएंगे। वहाँ से महाराजश्री सड़क मार्ग से शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ पहुचेंगे। मार्ग में जगह-जगह भक्तगण परमधर्माधीश शंकराचार्य जी महाराज का विभिन्न तरीके से स्वागत वंदन करेंगे। श्रीविद्यामठ में वैदिक आचार्यों द्वारा मन्त्रोचार के साथ सविधि पादुका पूजन किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए श्रीविद्यामठ के प्रबन्धक श्री दीपेन्द्र सिंह जी ने बताया कि काशी प्रवास के दौरान पूज्य महाराजश्री धार्मिक व मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। इसी क्रम मे महाराजश्री 18 जुलाई को अपने शिष्य डॉ अभय शंकर तिवारी के आवास पर आयोजित मणिद्वीपोत्सव नवचंडी महायज्ञ में पहुँचेंगे जहां महाराजश्री का भक्तों द्वारा भव्य स्वागत एवं चरण पादुका पूजन किया जाएगा।

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments