Skip to content
26 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Fortis Hospital Noida : फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा में पहली बार रोबोटिक ने किया किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी

admin 16 January 2025
Fotisn
Spread the love

ऋषि तिवारी


नोएडा। फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा ने पहली बार, म्यांमार के 68-वर्षीय मरीज की सफल रोबोट-एडेड किडनी ट्रांसप्लांट प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। मरीज क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ से पीड़ित थे और पिछले साल जून से डायलसिस पर थे। मरीज का उपचार डॉ पीयूष वार्ष्णेय, डायरेक्टर – यूरोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट, फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा के नेतृत्व में डॉक्टरों की अनुभवी टीम ने किया और उन्हें 8 दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

मरीज पेट के भाग में मोटापे से ग्रस्त थे जिसकी वजह से सर्जरी के बाद हीलिंग में काफी मुश्किलें पेश आतीं और इंफेक्शन का भी खतरा था। इसके अलावा, डायलसिस के दौरान भी, मरीज को कई समस्याएं पेश आ रही थीं, जैसे वे कई बार बेहोश हो जाते, उनकी मांसपेशियों में काफी जकड़न पैदा होती या लो ब्लड प्रेशर की समस्या पेश आती। इन तमाम तकलीफों की वजह से जब वह अपनी दैनिक गतिविधियों को भी ठीक प्रकार से करने में असमर्थ हो गए, तो उनके परिजनों ने किडनी ट्रांसप्लांट का विकल्प चुना और उपचार के लिए मरीज को फोर्टिस हॉस्पीटल, नोएडा में भर्ती कराया।

मरीज को जब अस्पताल लाया गया तो वह काफी कमजोर थे, और टॉक्सिन्स के जमाव तथा डायलसिस के कारगर नहीं होने की वजह से उनका पोषण स्तर भी बिगड़ चुका था। अस्पताल में उनकी विस्तृत तरीके से मेडिकल जांच की गई जिसमें ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, कार्डियाक जांच, नसों और धमनियों का मूल्यांकन तथा अन्य कई टेस्ट शामिल हैं। इनके नतीजों ने किडनी ट्रांसप्लांट की पुष्टि की। लेकिन पेट में मोटापे और कमजोर इम्यूनिटी के चलते जटिलताओं का रिस्क काफी बढ़ चुका था और ऐसे में रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट ही बेहतर विकल्प था। मरीज की बहन अपने भाई के उपचार के लिए डोनर के रूप में आगे आयीं। इस सर्जरी में 4-5 घंटे लगे और मरीज की रिकवरी भी बिना किसी जटिलता के सुगम तरीके से हुई।

इस मामले की जानकारी देते हुए, डॉ अनुजा पोरवाल, डायरेक्टर – नेफ्रोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पीटल, नोएडा ने कहा, “रोबोट की मदद से किडनी ट्रांसप्लांट से मरीजों के मामले में बेहतर नतीजे सामने आते हैं, खासतौर से यदि मरीजों की उम्र अधिक हो या वे मोटापे के शिकार हों। रोबोटिक सर्जरी की सटीकता के चलते जटिलताओं का रिस्क कम होता है और मरीज की रिकवरी भी तेजी से होती है। छोटे आकार का चीरा लगाने से मरीज को कम तकलीफ होती है और एडवांस टेक्नोलॉजी की सहायता से ट्रांसप्लांट भी अधिक सटीक और सुरक्षित होता है, जिसके परिणामस्वरूप मरीज जल्द स्वास्थ्यलाभ कर अपनी दैनिक गतिविधियों को खुद करने में सक्षम बनते हैं।”

डॉ पीयूष वार्ष्णेय, डायरेक्टर – यूरोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट, फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा, ने कहा, “रोबोट की मदद से की जाने वाली सर्जरी के कई फायदे होते हैं, खासतौर से जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों के लिए यह उपयोगी साबित होती है। पेट के मोटापे से ग्रस्त मरीजों के मामले में, रोबोट की मदद से की जाने वाली सर्जरी में सर्जिकल साइट तक आसानी से पहुंचा जाता है, यह इंफेक्शन और हर्निया जैसी जटिलताओं को कम करने के साथ-साथ तेजी से रिकवरी में भी सहायक होती है। रोबोटिक ट्रांसप्लांट के लिए पेरी-अंबलिकल रीजन में 5 से.मी. आकार का चीरा लगाया जाता है, जो पारंपरिक सर्जरी की तुलना में काफी कम होता है, और उसके लिए मांसपेशी में चीरा लगाने की जरूरत होती है। इस प्रक्रिया में, 10x मैग्नीफिकेशन के चलते धमनियों और नसों की सटीक पहचान हो पाती है, जिससे इस्किमिया (इस कंडीशन में शरीर के किसी भाग में रक्तप्रवाह में कमी की वजह से उस स्थान के टिश्यू को नुकसान पहुंचता है) टाइम और ब्लीडिंग का जोखिम कम होता है।”

मोहित सिंह, ज़ोनल डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा, ने कहा, “यह नोएडा में रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट का पहला मामला है जिसे फोर्टिस हॉस्पीटल में किया गया। यह उल्लेखनीय सर्जरी मरीजों की देखभाल के लिए एडवांस मेडिकल टेक्नोलॉजी तथा उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम सर्वोच्च क्वालिटी की केयर के साथ-साथ अपने मरीजों के लिए सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहते हैं।”

About The Author

admin

See author's posts

170

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: पश्चिम का षड़यंत्र और प्राचीनता का दुर्भाग्य
Next: मोहन गार्डन में कांग्रेस मुकेश शर्मा का सार्वजनिक सेवाओं के विकास पर ध्यान

Related Stories

marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

admin 20 August 2025
brinjal farming and facts in hindi
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

admin 17 August 2025
Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

admin 11 August 2025

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081207
Total views : 147946

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d