Skip to content
27 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म
  • विशेष

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी को हम संत रहने दें!

admin 4 February 2026
Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Ji
Spread the love

– डॉ. मयंक चतुर्वेदी

वैसे इस विषय पर सार्वजनिक तौर पर बोलने को लेकर मैं कई सालों से धैर्य बनाए हुए था, किंतु अब मैं अधैर्य हो गया हूं, कारण; कभी-कभी आलोचना की धारा इतनी उफान मार जाती है कि सत्य की नींव हिलने लगती है। सोशल मीडिया की दुनिया में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज पर तीखे प्रहार हो रहे हैं। कोई उनकी राजनीतिक टिप्पणियों को धार्मिक मंच का दुरुपयोग बता रहा है, तो कोई उनके अयोध्या राम मंदिर विवाद पर रुख को ही उनके ‘शंकराचार्य’ पद के लिए अयोग्य ठहरा रहा है। किंतु हम क्‍यों भूल जाते हैं कि ये वही संत हैं, जो उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ (बद्रीनाथ) के शंकराचार्य हैं। आदि शंकराचार्य की परंपरा के वारिस। जैसा कि ज्ञात है कि अन्‍य शंकराचार्यों के आशीर्वाद में उनका अभिषेक हुआ है।

आदि शंकराचार्य की चार धाम: एक अनंत विरासत –
यह एक सत्‍य तथ्‍य है कि आदि शंकर ने अद्वैत वेदांत की नींव रखी और बौद्ध-जैन प्रभाव के बीच सनातन हिंदू धर्म की ध्‍वजा को चहुंदिशाओं में फहराया और उसे पुनरुज्जीवित किया। उनका एक योगदान भारत के चार कोनों में चार पीठों की स्थापना भी है! उत्तर में ज्योतिर्मठ (बद्रीनाथ, उत्तराखंड), पूर्व में गोवर्धन मठ (पुरी, ओडिशा), दक्षिण में शृंगेरी शारदा पीठ (कर्नाटक), पश्चिम में शारदा मणि द्वारका पीठ (गुजरात)। आाखिर आदि शंकर ने क्‍यों इन पीठों की स्‍थापना की होगी? इसका उत्‍तर साफ है; हिमालय से कन्याकुमारी तक वेदों की ज्योति जलाए रखने के लिए। प्रत्येक पीठ एक वेद का प्रतीक है- ज्योतिर्मठ ऋग्वेद, पुरी यजुर्वेद, द्वारका सामवेद, शृंगेरी अथर्ववेद। ये पीठ राजनीति से ऊपर हैं; भारत की सनातन हिन्‍दू धार्मिक एकता के स्तंभ हैं ये ।

चारों पीठों के शंकराचार्य एक-दूसरे को मानते हैं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मुद्दे पर अधिकांश संत समाज एक मत है। इस मुद्दे पर द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती की भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। स्वामी सदानंद सरस्वती ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रशासनिक तंत्र को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि कौन शंकराचार्य है और कौन नहीं। शंकराचार्य परंपरा सदियों पुरानी गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित है, न कि किसी सरकारी आदेश या प्रमाणपत्र पर।

उन्होंने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शृंगेरी पीठ में विधिवत अभिषेक हुआ है, जिसके वे स्वयं साक्षी रहे हैं। उनके अनुसार, यह धार्मिक प्रक्रिया पूरी तरह परंपरानुसार संपन्न हुई थी, इसलिए उनकी वैधता पर प्रश्न उठाना अनुचित है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ (बद्रीनाथ) के शंकराचार्य हैं। इसके साथ ही स्वामी सदानंद सरस्वती का कहना यह भी है कि उनके गुरु (स्‍वामी स्‍वरूपानन्‍द जी महाराज) ने केवल दो ब्रह्मचारियों को संन्यास प्रदान किया था। एक वे स्वयं और दूसरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। ऐसे में उनकी परंपरागत स्थिति स्वतः स्पष्ट है। तब प्रशासन द्वारा संतों की पहचान पर सवाल खड़े करना धार्मिक परंपराओं में हस्तक्षेप के समान है, जो स्वीकार्य नहीं हो सकता।

सम्मान क्यों? क्योंकि वे हमारी जड़ें हैं – 
हमें उनका सम्मान क्यों करना चाहिए? पहला, परंपरा का सम्मान। आदि शंकराचार्य ने चार पीठ बनाए ताकि धर्म की ज्योति चारों ओर फैले। शास्त्र कहते हैं ‘नास्ति भूमिर्विवादेन’। लेकिन यह संत का विवेक था। ज्योतिर्मठ हिमालयी वेदों का केंद्र है, जहां शंकराचार्य ने ब्रह्मसूत्र भाष्य लिखा। स्वामी जी ने इसे जीवंत रखा, ऑनलाइन प्रवचन, युवा संन्यासी प्रशिक्षण। गो सेवा, चारो वेदों की देश भर में अनेक पाठ शालाएं, अथर्ववेद की सभी शाखाओं का संरक्षण, प्रकृति संरक्षण जैसे अनेक समाज व हिन्‍दू हित के कार्य उनके द्वारा आज किए जा रहे हैं, आलोचक भूलते हैं, कि अविमुक्‍तेश्‍वरानन्‍द जी ज्योतिर्मठ उत्तर के लिए ध्रुवतारा हैं।

सम्मान अनिवार्य क्यों? जड़ों की रक्षा – 
सम्मान न करने का अर्थ परंपरा तोड़ना। पहला कारण: आदि शंकराचार्य का आदेश। चार पीठ एक हैं। दूसरा: उनका कार्यक्षेत्र। कुमाऊं-गढ़वाल की धार्मिक रक्षा, पर्यावरण संरक्षण। तीसरा: अन्य शंकराचार्यों का दृष्टिकोण। शृंगेरी ने 2023 में उनका आशीर्वाद लिया, पुरी ने संयुक्त बयान दिए। चौथा: संत जीवन। पदयात्राओं में वे पैदल चलते हैं, समाज जागृत करते हैं। गीता कहती है, ‘आचार्याणां अग्रणीर्भव’ आचार्यों का नेतृत्व स्‍वीकार्य करो।

आलोचना स्वागत है, लेकिन अपमान नहीं। कल्पना कीजिए, हिमालय में तपते संत को ट्रोलिंग। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी को संत रहने दें। ज्योतिर्मठ की ज्योति बुझने न दें। यह हमारा धार्मिक कर्तव्य है।स्वामी जी इसकी आवाज हैं। अंत में यही कि बहस करें, परस्‍पर संवाद करें, किंतु सम्मान बनाए रखें। यह हिंदू धर्म की गरिमा है। आदि शंकराचार्य की भावना यही कहती है– विविधता में एकता। कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं, पूर्ण संतत्‍व का सम्‍मान। वास्‍तव में यही तो आज की आवश्‍यकता है।
साभार – 1008.Guru
#sanatandharma #shankaracharya #गौमाता #राष्ट्रमाता #शंकराचार्य #काशी #JyotirmathShankarcharya #माघ #prayagraj

About The Author

admin

See author's posts

86

Post navigation

Previous: कंस पूर्व जन्म में क्या था…
Next: महाराज शान्तनु मेघशर्मा की शरण में

Related Stories

Relationship between the Ramayana and the Vedas
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

admin 27 March 2026
Purana Qila Delhi
  • ऐतिहासिक नगर
  • विशेष

पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य

admin 25 March 2026
Happy Sanatani New Year on 19th March 2026
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

admin 19 March 2026

Trending News

रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 1
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026
पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य Purana Qila Delhi 2
  • ऐतिहासिक नगर
  • विशेष

पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य

25 March 2026
‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश Happy Sanatani New Year on 19th March 2026 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

19 March 2026
सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 4
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 5
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026

Total Visitor

094310
Total views : 173219

Recent Posts

  • रामायण और वेदों का संबंध
  • पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य
  • ‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश
  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.