Skip to content
2 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • पर्यावरण
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

सरयू नदी का कल, आज और कल | Sarayu River History

admin 11 April 2021
Sarayu River in Ayodhaya up
Spread the love

अजय सिंह चौहान  || सरयू नदी के नाम के विषय में प्रामाणिक तौर पर कहा जाता है कि यह नदी मानसरोवर झील से होकर निकलती है इसलिए इसे सरोवर से ही सरयू नाम दिया गया। सरयू नदी एक वैदिक कालीन या वैदिक युग की अति प्राचीन नदियों में से एक है। इसलिए इसका उल्लेख ऋग्वेद में भी प्रमुखता से मिलता है। इसके अलावा सरयू नदी हमारे भगवान श्रीराम के अवतरण और परमधाम के गमन की साक्षी रही है। रामायण के अनुसार भगवान राम ने इसी नदी में जल समाधि ली थी। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में सरयू नदी (Sarayu River) के दाएं तट पर स्थित है।

रामायण में बताया गया है कि सरयू नदी (Sarayu River) उस स्थान से होकर बहती है जो राजा दशरथ की राजधानी अयोध्या नगरी है और भगवान राम की जन्भूमि भी है। वाल्मीकि रामायण के 24वें सर्ग में तो सरयू नदी का विस्तारपूर्वक वर्णन मिलता है। सनातन धर्म और संस्कृति के लिए इसका महत्व उतना ही है जितना की गंगा नदी का है।

तुलसी दास जी ने सरयू नदी (Sarayu River) को अयोध्या की पहचान के प्रतीक के रूप में बताया गया है। अथर्ववेद में तो अयोध्या को ईशपुरी भी बताया गया है और इसकी तुलना स्वर्ग से की गयी है। अयोध्या सनातन संस्कृति के सात पवित्र तीर्थस्थलों यानी सप्तपुरियों में से एक है। हमारे विभिन्न शास्त्रों और पुराणों में कहा गया है कि सरयू नदी भगवान विष्णु के नेत्रों से निकली है।

यदि हम पुराणों पर चर्चा करें तो सर्वप्रथम वामन पुराण के 13वें अध्याय और ब्रह्म पुराण के 19वें अध्याय में बताया जाता है कि सरयू और शारदा नामक नदियां हिमालय से ही प्रवाहित होकर निकलतीं हैं। इसके अलावा वायुपुराण के 45वें अध्याय में गंगा, गोमती, यमुना, शारदा और सरयू (Sarayu River) जैसी नदियों को हिमालय से प्रवाहमान बताया गया है। मत्स्यपुराण के 121वें अध्याय में सरयू का वर्णन मिलता है।

History of Singraur : सिंगरौर का पौराणिक महत्व और आधुनिक इतिहास

ऐसा माना जाता है कि है कि सरयू नदी (Sarayu River) के पानी में चर्म रोगों को दूर करने की अद्‌भुत औषधीय शक्ति है। और इसको यह औषधिय शक्ति मिलती है इसके पानी में पल रहे विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं और वनस्पतियों से जो नदी के पानी को शुद्ध कर पानी में औषधीय शक्तियां बढ़ाती हैं। लेकिन, अब दुर्भाग्य यह है कि पिछले कुछ वर्षों से इस नदी के साथ लगातार छेड़छाड़ होती जा रही है जिसके चलते इसका प्राकृतिक संतुलन और प्रवाह दोनों ही बिगड़ गया है।

भौगोलिक दृष्टि से देखें तो सरयू (Sarayu River) का उदगम स्थल कैलास मानसरोवर झील माना जाता है, परंतु अब कई प्रकार के भौगोलिक, पर्यावरण और प्रदूषण संबंधि भयंकर बदलावों के चलते यह नदी दुर्भाग्यवश उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी जिले के खैरीगढ़ रियासत में स्थित सिंगाही के जंगल की एक छोटी सी झील से होकर अयोध्या नगरी तक ही सिमट चुकी है।

भौगोलिक दृष्टि से सरयू का प्रवाह कैलास मानसरोवर झील से कब और कैसे थम गया, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती, लेकिन सरस्वती व गोमती नदी की तरह ही इस नदी का प्रवाह संपर्क टूट जाने में भी भौगोलिक कारणों को ही माना जा रहा है। आशंका है कि आने वाले समय में इस नदी के अस्तित्व पर भयंकर संकट मंडरा रहा है।

ब्रह्मांड का उल्लेख केवल हिंदू धर्म में ही क्यों मिलता है? | Universe in Hinduism

दक्षिणी तिब्बत के ऊंचे पर्वत शिखरों यानी हिमालय के ऊंचे पर्वतों में जन्मी सरयू नदी की लंबाई लगभग 1,080 किमी है। इसके उद्गम के एक दम सटीक स्थान के विषय में अगर बात की जाय तो यह स्थान समुद्र तल से लगभग 13,000 फिट की ऊंचाई पर पवित्र मानसरोवर झील से होकर ही निकलती है।

लेकिन क्योंकि इसके उद्गम स्थान को अब चीन ने हथिया लिया है इसलिए वहां यानी चीन में इसे जियागेलाहे नदी के नाम से पहचाना जाता है। जबकि हमारे पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस नदी को मैदानी क्षेत्रों में आने से पहले यानी पहाड़ी क्षेत्रों में जैसे नेपाल और उत्तराखंड के हिस्सों में कर्णाली नदी के नाम से पहचाना जाता है।

इसके आरंभिक स्थान से लगभग 72 किलोमीटर के बाद ही यह कर्णाली नदी यानी सरयू नदी (Sarayu River) नेपाल में प्रवेश कर जाती है और नेपाल में इसे स्थानीय भाषा में मंचू के नाम से भी पहचाना जाता है। इसके बाद यह उत्तरी भारत में प्रवेश करती है और उत्तराखंड से होते हुए बहराइच, गोंडा, अयोध्या और फिर पूर्वांचल के छोटे-बड़े कई शहरों को पवित्र करती हुई आगे बढ़ती है और बिहार में छपरा के पास यह एक बड़ी और प्रमुख सहायक नदी के रूप में गंगा नदी में मिल जाती है।

यहां ध्यान रखने वाली बात है कि उत्तराखंड में पहुंचते-पहुंचते इसका नाम करनाली या काली नदी हो जाता है। जबकि यही नदी जब उत्तर प्रदेश में पहुंचती है तो यह शारदा नदी भी बन जाती है। उत्तर प्रदेश में गोंडा से अयोध्या तक यही नदी अपने अति प्राचीन और पौराणिक नाम यानी सरयू के नाम से संपूर्ण संसार में प्रसिद्ध है। लेकिन, सबसे बड़ा आश्चर्य तो यह है कि यही पवित्र सरयू नदी और इसका यह सरयू नाम अयोध्या से आगे जाकर घाघरा या फिर घर्घरा नदी के नाम में बदल जाता है।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: जानिए, गुजरात के इस मंदिर में पूजा-पाठ क्यों प्रतिबंधित है…
Next: पाटन देवी शक्तिपीठ मंदिर यात्रा की संपूर्ण जानकारी | Patan Devi Shaktipeeth

Related Stories

Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026
Noida Protest Illegal Detention
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

admin 29 April 2026
bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.