अशोक सिंह | जर्मनी की विश्व प्रसिद्ध कार निर्माता कंपनी ऑडी (Audi) ने अपनी एक दम नई नवेली हाइब्रिड और हाई-परफॉर्मेंस वाली ‘ऑडी नुवोलारी’ (Audi Nuvolari) से पर्दा उठा दिया है। हालाँकि इसका फ्रंट लुक बेहद अग्रैसिव मूड में दीखता है, यही कारण है कि कई लोग इसे ‘गुस्से वाली कार’ कह रहे हैं। माना जा रहा है कि यह कार ऑडी की आइकॉनिक सुपरकार R8 की जगह लेने वाली है। आपको बता दें की नुवोलारी का प्रोडक्शन साल 2027 की शुरुआत में शुरू होगा और पूरी दुनिया में इसकी सिर्फ 499 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। यह पहली ऐसी कार होने वाली है जिसमें कंपनी की बिल्कुल नई डिजाइन और रूप-रंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। तो आइए इस दमदार हाइपरकार के कुछ प्रमुख फीचर्स, इंजन और स्पीड के बारे में बात करते हैं।
Audi का नाम अब तक का सबसे अलग –
अपनी पहचान के मुताबिक इस बार ऑडी ने पारंपरिक अक्षरों और नंबरों वाले नाम जैसे कि R8, Q7, A6 को छोड़कर, इसका नाम मशहूर रेसिंग ड्राइवर ताजियो नुवोलरी (Tazio Nuvolari) के नाम पर रखा है। ताजियो नुवोलरी वही हैं जो पुराने समय में ऑडी की मूल कंपनी ऑटो यूनियन (Auto Union) के लिए रेस किया करते थे। मार्च 2025 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद से इसे तैयार करने में कंपनी को लगभग 14 महीने का समय लग चुका है।
रोंगटे खड़े कर देने वाली रफ्तार और इंजन –
• रफ्तार – नए सॉफ्टवेयर, टॉर्क-मैनेजमेंट और बड़ी बैटरी की बदौलत यह कार मात्र 2.6 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं, 200 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंचने में इसे मात्र 6.8 सेकंड का ही समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा बताई जा रही है।
• इंजन – इस कार में 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन बताया जा रहा है जिसे तीन इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ जोड़ा गया है।
• बैटरी – इसमें 7.3kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो टेमेरेरियो (Temerario) कार में मिलने वाली 3.8kWh की बैटरी से काफी बड़ी बताई जा रही है।
• पावर – हाइब्रिड सिस्टम मिलकर यह कुल 987bhp की बेमिसाल पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा इसमें अकेले V8 इंजन 789bhp की पावर और 729 Nm का टॉर्क देता है, जबकि तीनों इलेक्ट्रिक मोटरें 148bhp का योगदान देती हैं।
एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ ड्राइविंग मोड्स –
1. ऑडी ने इसे अपनी नई Quattro Predictive Ride (ऑल-व्हील-ड्राइव) तकनीक से लैस किया है। कार के मुड़ने, स्पीड और ग्रिप को भांपकर इसके सेंसर्स चारों पहियों में पावर (टॉर्क) को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करते रहते हैं।
2. इसमें E-Hybrid, Balanced, Dynamic, Dynamic+ और Track पांच ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं, जिन्हें ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकता है।
3. इस (Audi Nuvolari) कार की एक सबसे ख़ास बात ये बताई जा रही है कि ब्रेक लगाने से इस कार की बैटरी चार्ज होती रहेगी। यानी कार का एनर्जी-मैनेजमेंट सिस्टम इतना स्मार्ट है कि ब्रेक लगाने पर सामने की इलेक्ट्रिक मोटरें उस एनर्जी को रीस्टोर करके बैटरी को चार्ज कर देती हैं।
4. पहियों की बात करे तो इसमें 21-इंच के अलॉय व्हील्स और ब्रिजस्टोन पोटेन्जा टायर्स दिए गए हैं। साथ ही रेसिंग के दौरान कार को तुरंत रोकने के लिए कार्बन-सिरेमिक डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। इसका कूलिंग सिस्टम पहले से 21% बेहतर है, जो तेज ब्रेक लगाने पर पैदा होने वाली गर्मी को आसानी से झेल सकता है।

ऑडी नुवोलरी का लुक और स्मार्ट रियर विंग –
• रियर विंग – लेटेस्ट तकनीक के तहत इस ऑडी नुवोलरी कार के पीछे लगा विंग (रियर विंग) कार की स्पीड के हिसाब से अपने आप ऊपर-नीचे होता रहता है। जब ड्राइवर ब्रेक लगाता है, तो यह विंग हवा का ऐसा दबाव (400 किलोग्राम से ज्यादा का डाउनफोर्स) बनाता है जिससे गाड़ी की सड़क पर पकड़ और मजबूत हो जाती है और बिना फिसले गाडी रुक जाती है।
• स्मार्ट लुक – इसकी स्वीपिंग रूफलाइन और पीछे की तरफ फैली हुई LED लाइट स्ट्रिप इसे बेहद आधुनिक और आक्रामक लुक देती है। जबकि दिखने में यह कार बेहद मस्कुलर और चौड़ी है।
हवा को चीरने वाली बनावट –
1. ऑडी नुवोलरी का का डिजाइन फॉर्मूला 1 (F1) रेसिंग कारों से प्रेरित बताया जा रहा है।
2. ऑडी नुवोलरी को एक मजबूत स्पेसफ्रेम चेसिस पर आकार दिया गया है इसीलिए इसे पहली ऐसी ऑडी कार बताया जा रहा है जिसकी बाहरी बॉडी में भारी मात्रा में कार्बन-फाइबर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका वजन कम हो गया है।
