Skip to content
9 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • तीर्थ यात्रा
  • श्रद्धा-भक्ति

सभी 51 शक्तिपीठों के दर्शन एक ही दिन में | 51 Shaktipeeths in a Single Day

admin 14 February 2021
Spread the love

भारत के आध्यात्मिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक इतिहास में शक्ति पीठों का बहुत महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जहां-जहां भी माता सती की देह के अंग, उनके धारण किए वस्त्र और आभूषण गिरे थे उन सभी स्थानों पर शक्तिपीठ अस्तित्व में आये। देवी पुराण एवं अन्य पुराणों के अनुसार संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप में फैले ये सभी 51 शक्तिपीठ अत्यंत पावन तीर्थ कहलाये।

विभाजित हिस्सों में शक्तिपीठ –
अखण्ड भारत के दौर में माता सती के सभी 51 शक्तिपीठ हमारी पहुँच में थे। लेकिन, भारत विभाजन के बाद इनमें से 9 पीठ उन विभाजित हिस्सों में चले गए और इस समय भारत में कुल 42 पीठ ही शेष रह गये हैं। जो 9 पीठ उन विभाजित हिस्से में चले गये हैं उनमें से 1 पीठ पाकिस्तान में और 4 बांग्लादेश में चले गये। जबकि शेष 4 पीठों में से 1 श्रीलंका में, 1 तिब्बत में और 2 पीठ नेपाल में है।

असंभव को कर दिखाया संभव –
ऐसे में आज यदि कोई श्रद्धालु उन सभी 51 शक्तिपीठों के दर्शन करना चाहे तो लगभग असंभव ही है। लेकिन, उन सभी शक्तिपीठों की प्रतिकृति के तौर पर यदि कोई एक ही बार में और एक ही दिन में एक ही स्थान पर दर्शन करना चाहे तो अब उनके लिए यह बहुत ही आसान हो चुका है। क्योंकि गुजरात के श्री आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट ने उस असंभव को संभव कर दिखाया है।

अंबाजी मंदिर ट्रस्ट का योगदान –
अंबाजी मंदिर का संचालन श्री आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट की देखरेख में होता है। मंदिर ट्रस्ट के द्वारा यहां पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विशेष निवास स्थान, सुरक्षा, स्वच्छता तथा सात्विक भोजन जैसी हर प्रकार से विश्वस्तरीय उत्तम व्यवस्था की जाती है।

माता अंबाजी का यह शक्तिपीठ तीर्थ स्थल इसलिए भी खास है क्योंकि यहां इसी गब्बर तीर्थ पर्वत के लगभग 3 किलोमीटर के परिक्रमा पथ के दायरे में उन सभी 51 शक्तिपाठों के प्रतीकात्मक मंदिरों का निर्माण करवा कर उनमें उन्हीं 51 देवियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाकर उनके मंदिरों का भी निर्माण करवाया गया है।

वास्तविक शक्तिपीठों की प्रतिकृति –
एक ही स्थान पर स्थापित ये सभी 51 शक्तिपीठ मंदिर देश और दुनिया के उन सभी वास्तविक शक्तिपीठों को उनके नाम और स्थानों के आधार पर ही प्रतिकृति के रूप में स्थापित किया गया है। श्रद्धालु चाहें तो इनमें से किसी भी मंदिर में उसके अपने स्थानीय विधि विधान और पूजा पद्धति के अनुसार हवन, पूजन या अन्य सभी प्रकार की स्थानिय पूजा-पद्धतियां उसी मंदिर के विशेष प्रशिक्षित पूजारी के द्वारा करवा सकते हैं।

अब कीजिए सभी 51 शक्तिपीठों के दर्शन एक ही दिन में | Darshan of 51 Shaktipeeths in a single day

अपनी-अपनी शैली में होती है पूजा विधि –
दरअसल, एक ही स्थान पर 51 शक्तिपीठों की यह परियोजना श्री आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट ने कार्यान्वित की है। ट्रस्ट के अनुसार यहां स्थापित इन सभी 51 शक्तिपीठों में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त पूजारियों की व्यवस्था भी की गई है। इन पूजारियों को उन सभी अलग-अलग शक्तिपीठों पर भेजकर वहां की स्थानिय पूजा विधि तथा नियम और मान्यताओं के अनुसार प्रशिक्षण दिलवाया गया। ताकि यहां के प्रत्येक शक्तिपीठ की पूजा पाठ उसकी स्थानिय शैली, विधि विधान और नियमों के अनुसार ही की जा सके।

यह सबसे बड़ा प्रयोग है –
हिन्दू धर्म के किसी भी तीर्थ स्थलों में यह अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा प्रयोग माना जाता है। इस प्रयोग के माध्यम से श्री आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट की इस परियोजना का उद्देश्य उन सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना को भी पूर्ण करना है जो देश और दुनिया के अलग-अलग स्थानों पर स्थित अन्य शक्तिपीठ मंदिरों में दर्शन करने के लिए जाने में समर्थ नहीं होते हैं।

इसके अलावा अंबाजी मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर के पास ही में स्थित चाचर चैक के पश्चिमी दक्षिणी भाग में आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बड़ी हवन शाला का निर्माण भी करवा दिया है जिसमें एक मुख्य हवन कुंड और आठ अन्य छोटे हवन कुंड हैं। इस हवन शाला में होने वाले यज्ञ इन सभी शक्तिपीठों के लिए समान रूप से किया जाता है।

dharmwani.com

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Next: देवी भागवत पुराण में वर्णित 108 शक्तिपीठ | List of 108 Shaktipeeth

Related Stories

Bhavishya Malika
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

admin 31 March 2026
Relationship between the Ramayana and the Vedas
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

admin 27 March 2026
Happy Sanatani New Year on 19th March 2026
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

admin 19 March 2026

Trending News

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ UPPolice Zerotolerance Encounters 1
  • अपराध
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

8 May 2026
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranand 2
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

8 May 2026
सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 3
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 4
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 5
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • UPPolice Zerotolerance Encountersदुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranandगौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

Recent Posts

  • दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.