Tuesday, May 26, 2026
Homeमीडियाटेलीविज़नउमेश चतुर्वेदी डीजेए के अध्यक्ष, अमलेश राजू महासचिव निर्वाचित

उमेश चतुर्वेदी डीजेए के अध्यक्ष, अमलेश राजू महासचिव निर्वाचित

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (एनयूजेआई) से सम्बद्ध पत्रकारों के प्रमुख संगठन दिल्ली पत्रकार संघ (डीजेए) के द्विवार्षिक चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार उमेश चतुर्वेदी अध्यक्ष और जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू महासचिव चुने गए हैं। निर्वाचन अधिकारी अनिल गोयल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष और महासचिव पद पर क्रमशः श्री चतुर्वेदी और श्री राजू के नाम रह गए थे। श्री चतुर्वेदी श्री मनोहर सिंह की जगह अध्यक्ष चुने गए हैं जबकि श्री राजू निवर्तमान कार्यकारिणी में भी महासचिव थे।

डीजेए संविधान के अनुसार 25 सदस्यीय नयी कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी चुनाव परिणाम के मुताबिक दिल्ली आज तक के संवाददाता रहे राजेंद्र स्वामी पुनः संगठन के कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं। डीजेए कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के चार पदों में पायनियर के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह, रूरल कनेक्ट के संपादक प्रवीण सिंह, पीटीआई भाषा के नेत्रपाल और टाॅप स्टोरी की संतोष सूर्यवंशी चुनी गई हैं। जनसत्ता के प्रियरंजन, आपला मराठी की निवेदिता मदाने और दैनिक नवज्योति के श्रीनाथ मेहरा सचिव चुने गए हैं!

इसके साथ 15 सदस्य कार्यकारिणी में बहुभाषीय न्यूज एजेंसी हिंदुस्तान समाचार के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र तिवारी, सन्मार्ग की डाॅ अभिलाषा द्विवेदी, इंडिया टुडे के सुजीत ठाकुर, आउटलुक के शशिकांत वत्स, दैनिक जागरण के वीके शुक्ला, वार्ता के जितेन्द्र कुमार, भारतीय पक्ष के संपादक रविशंकर, स्वस्थ डाॅट काॅम के आशुतोष कुमार सिंह, नवोदय टाइम्स के हरिशंकर, युग सरोकार के जगदम्बा सिंह, आर्ट सोल की प्रीति बजाज, युगवार्ता हिंदुस्तान समाचार के संजीव कुमार, वरिष्ठ सांस्कृतिक पत्रकार शशि प्रभा तिवारी, स्वतंत्र पत्रकार विनोद कुमार और खबर वल्र्ड के कविंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

एनयूजेआई के अध्यक्ष मनोज मिश्रा और महासचिव सुरेश शर्मा सहित एनयूजे के वरिष्ठ नेता सर्वश्री अच्युतानंद मिश्र, केएन गुप्ता और विजय क्रांति तथा एनयूजे की अन्य राज्य इकाइयों के नेताओं ने भी नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

#dharmwani

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments