Skip to content
9 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • Uncategorized

सौ करोड़ के पार टीकाकरण शानदार उपलब्धि

admin 1 November 2021
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने केवल नौ महीनों में 100 करोड़ के पार टीकाकरण का कार्य पूरा किया जो किसी भी राष्ट्र के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता मोदी सरकार की 100 करोड़ के पार टीकाकरण की शानदार उपलब्धि को देश के गांव-गांव और घर-घर पहुंचाएगा। मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि भारत ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने केवल नौ महीनों में 100 करोड़ के पार टीकाकरण किया जो किसी भी राष्ट्र के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह आंकड़ा कुल पात्र भारतीय आबादी का लगभग 73 प्रतिशत है।

श्री सूर्या ने कहा कि “यह भव्य उपलब्धि दृष्टि, समर्पण और निष्पादन के बीच सही तालमेल का परिणाम है। पीएम मोदी के विजन ने दुनिया की इस भव्य टीकाकरण योजना को अमलीजामा पहनाया है जिसे लाखों-लाखों समर्पित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, वैज्ञानिकों और भारत के उद्यमियों ने संभव बनाया है।

श्री सूर्या ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी के अनुकरणीय नेतृत्व में भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे सफल टीकाकरण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में कोविड-19 टीके देने के लिए ड्रोन मिले, यह इस सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे यह साबित होता है कि प्रधानमंत्री अपने देश के नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति कितना गंभीर एवं सचेत हैं?

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों और टीकाकरण शिविरों का दौरा कर स्वास्थ्यकर्मियों का उनके दृढ़ प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने एक दिन में 2.5 करोड़ से अधिक टीकाकरण खुराक देकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है और हर दिन 1 लाख से अधिक खुराक का आंकड़ा लगातार बनाए रखा है।

श्री सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो महान उपलब्धि हासिल की है, उससे पूरी दुनिया में भारत का गौरव और अधिक बढ़ा है। इस उपलब्धि के बाद पूरा विश्व भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। अनेक देशों को ऐसा लगता है कि भारत बुरे वक्त में उनकी निश्चित रूप से मदद करेगा। वैसे भी भारत ने अपने दश के लोगों को वैक्सीन लगवाने के साथ ही अन्य देशों को वैक्सीन मुहैया करवाने का कार्य किया है, इससे यह साबित होता है कि प्रधानमंत्री जी इंसानियत एवं मानवता के प्रति कितना संवेदनशील हैं?

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: विकास से पहले संस्कार जरूरी…
Next: जानिए, मंदिर की सीढ़ियों पर क्यों टेकना चाहिए मत्था, क्या है वजह ?

Related Stories

what nonsense is this - let them say
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

admin 31 March 2026
Narendra Modi drinking charanamrit from a spoon
  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • विशेष

शंकराचार्य जी BJP, RSS, VHP का विरोध क्यों करते है?

admin 2 March 2026
Law & Order in India
  • Uncategorized

गुजरात मॉडल तो आज खुद धूल फांक रहा है…

admin 13 February 2026

Trending News

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ UPPolice Zerotolerance Encounters 1
  • अपराध
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

8 May 2026
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranand 2
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

8 May 2026
सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 3
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 4
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 5
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • UPPolice Zerotolerance Encountersदुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranandगौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

Recent Posts

  • दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.